अब नहीं होगी टैब्स की खिचड़ी, Chrome का नया फीचर काम करेगा तेज, दिमाग रहेगा फ्रेश

Chrome New Feature: इंटरनेट पर काम करते समय कई टैब्स खोलना आज हर यूजर की आदत बन चुकी है। लेकिन जब स्क्रीन पर एक साथ बहुत सारे टैब्स खुल जाते हैं, तो काम करना मुश्किल हो जाता है।
No more tab clutter Chrome new feature works faster
Chrome (Source. Pixabay)
Published on
Updated on

Chrome Vertical Tabs: इंटरनेट पर काम करते समय कई टैब्स खोलना आज हर यूजर की आदत बन चुकी है। लेकिन जब स्क्रीन पर एक साथ बहुत सारे टैब्स खुल जाते हैं, तो काम करना मुश्किल हो जाता है और स्पीड भी धीमी पड़ जाती है। इसी परेशानी को समझते हुए Google Chrome ने एक जबरदस्त नया फीचर लॉन्च किया है, जो आपकी ब्राउजिंग का पूरा अनुभव बदल सकता है।

अब साइड में दिखेंगे सभी टैब्स

अब तक Chrome में सभी टैब्स ऊपर की पट्टी में दिखते थे, लेकिन नए अपडेट के बाद आप इन्हें स्क्रीन के बाएं या दाएं साइड में शिफ्ट कर सकते हैं। इस फीचर को Vertical Tabs कहा जा रहा है। इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि हर टैब का पूरा नाम साफ-साफ दिखाई देगा। साथ ही, Tab Groups को मैनेज करना भी बेहद आसान हो जाएगा। एक बार इस फीचर को एक्टिवेट करने के बाद यह डिफॉल्ट रूप से ऑन रहेगा, जब तक आप खुद इसे बंद न करें। यह फीचर खासकर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जिन्हें ऊपर छोटे-छोटे टैब्स में पेज का नाम पढ़ने में दिक्कत होती थी।

Reading Mode हुआ और भी स्मार्ट

Vertical Tabs के साथ-साथ Google ने अपने Reading Mode को भी नया अवतार दिया है। अब यह फीचर फुल-पेज इंटरफेस में काम करेगा, जहां आपको सिर्फ जरूरी टेक्स्ट ही दिखाई देगा। इसका मतलब अब न कोई ऐड, न पॉप-अप, सिर्फ क्लीन और फोकस्ड रीडिंग एक्सपीरियंस। यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद काम का है जो ऑनलाइन आर्टिकल पढ़ते समय बार-बार आने वाले विज्ञापनों से परेशान रहते हैं।

कैसे करें इस फीचर को चालू?

Google के मुताबिक, इस फीचर को एक्टिवेट करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको किसी भी टैब पर राइट क्लिक करना होगा और फिर "Show Tabs Vertically" ऑप्शन को चुनना होगा। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि टैब्स खोलने की कोई नई लिमिट तय नहीं की गई है। आप जितने चाहें टैब खोल सकते हैं यह पूरी तरह आपके सिस्टम की परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा।

आखिर क्यों लाया गया यह बदलाव?

टेक एक्सपर्ट्स के अनुसार, नए ब्राउजर्स से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण Google लगातार Chrome में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। इससे पहले भी Chrome में AI, Split View और Autofill जैसे फीचर्स आ चुके हैं। कंपनी का कहना है कि Vertical Tabs और नया Reading Mode धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा, जिससे हर यूजर को बेहतर और आसान ब्राउजिंग अनुभव मिल सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com