मोबाइल में रखा डेटा हो सकता है चोरी, Perseus Malware से मचा हड़कंप, तुरंत करें ये काम
Android Smartphone इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। इन दिनों Perseus Malware नाम का नया खतरा तेजी से फैल रहा है, जो दुनियाभर के Android डिवाइसेस को निशाना बना रहा है।
- Written By: सिमरन सिंह
Malware Attack (Source. Freepik)
Perseus Malware Android: अगर आप Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। इन दिनों Perseus Malware नाम का नया खतरा तेजी से फैल रहा है, जो दुनियाभर के Android डिवाइसेस को निशाना बना रहा है। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह मालवेयर आपके फोन में मौजूद संवेदनशील जानकारी चुरा सकता है और यहां तक कि आपके डिवाइस को पूरी तरह कंट्रोल भी कर सकता है।
पुराने मालवेयर से बना है नया खतरा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Perseus Malware पहले से मौजूद खतरनाक मालवेयर जैसे Cerberus और Phoenix के कोड पर आधारित है। यह आपके फोन में मौजूद डेटा, खासकर नोट्स ऐप में सेव जानकारी को टारगेट करता है।
इससे प्रभावित होने वाले ऐप्स में शामिल हैं:
सम्बंधित ख़बरें
54 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में फंसा रहा रिटायर्ड बैंक मैनेजर, खाते से उड़ गए 40 लाख, ऐसे चलता है नया साइबर जाल
Android 17 से बदल जाएगी फोन चलाने की आदत, 12 मई को होगा Mega Event, जानिए क्या आएगा नया
मोबाइल पर नहीं आया Emergency Alert? घबराइए नहीं, ये 5 वजहें हो सकती हैं जिम्मेदार
बैंक खातों पर AI का खतरा, सरकार ने जारी किया अलर्ट, घबराइए नहीं
- Google Keep
- Samsung Notes
- Xiaomi Notes
- Evernote
- Microsoft OneNote
- ColorNote और Simple Notes Pro
क्यों इतना खतरनाक है Perseus Malware?
Perseus Malware की सबसे खतरनाक बात यह है कि इसे पहचानना बेहद मुश्किल है। यह चुपचाप आपके फोन में एक्टिव रहता है और बिना जानकारी के डेटा चोरी करता रहता है। इसके अलावा, इसे IPTV ऐप्स के जरिए फैलाया जा रहा है ये वही ऐप्स होते हैं जिनमें ऑनलाइन टीवी कंटेंट दिखाया जाता है। यानी मनोरंजन के नाम पर आपका डेटा खतरे में पड़ सकता है।
ऐसे करता है हमला
यह मालवेयर APK फाइल्स के जरिए फैलता है। अगर आप किसी अनजान लिंक से ऐप डाउनलोड करते हैं या थर्ड-पार्टी वेबसाइट से APK इंस्टॉल करते हैं, तो आपका फोन आसानी से इसके जाल में फंस सकता है।
खुद को कैसे रखें सुरक्षित?
- हमेशा Google Play Store से ही ऐप डाउनलोड करें
- किसी अनजान लिंक या APK फाइल पर क्लिक न करें
- नोट्स ऐप में पासवर्ड या बैंकिंग जानकारी सेव न करें
- अपने फोन और ऐप्स को हमेशा अपडेट रखें
- एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल जरूर करें
ये भी पढ़े: WhatsApp का बड़ा बदलाव, अब मैसेज पढ़ते ही हो जाएगा गायब, प्राइवेसी हुई पहले से ज्यादा मजबूत
क्यों जरूरी है सतर्क रहना?
आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में एक छोटी सी गलती भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। Perseus जैसे मालवेयर धीरे-धीरे आपका पूरा डेटा चुरा सकते हैं और आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं।
लापरवाही पड़ सकती है भारी
Perseus Malware एक ऐसा साइबर खतरा है, जिसे नजरअंदाज करना आपके लिए महंगा पड़ सकता है। अगर आप थोड़ी सी सावधानी बरतें, तो अपने डेटा और प्राइवेसी को सुरक्षित रख सकते हैं।
