स्मार्टफोन धमाके से कैसे बचें? जानिए बैटरी फटने की असली वजह और जरूरी सावधानियां
Phone Charging Precautions: स्मार्टफोन की बैटरी का अचानक आग पकड़ना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जिससे भविष्य में होने वाली ऐसी घटनाओं से सावधान रहा जा सकें।
- Written By: सिमरन सिंह
Phone Battery को कैसे सही रखें। (सौ. Pixabay)
Smartphone battery explosion: स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन यह सिर्फ सुविधाएं ही नहीं देता, कई बार जानलेवा भी साबित हो सकता है। अक्सर खबरें आती हैं कि स्मार्टफोन में धमाका होने से लोग गंभीर रूप से घायल हो गए या अपनी जान तक गंवा बैठे। ऐसे हादसों से बचने के लिए जरूरी है कि हम उन गलतियों से दूर रहें, जो मोबाइल को खतरे में डाल सकती हैं। आइए जानते हैं स्मार्टफोन धमाकों के पीछे की वजह और उनसे बचाव के तरीके।
क्यों फटती है स्मार्टफोन बैटरी?
स्मार्टफोन में धमाका होने की सबसे बड़ी वजह होती है लिथियम-आयन बैटरी का फटना। यह बैटरी कैमिकल एनर्जी पर काम करती है और जरा सी गड़बड़ी से इसमें असंतुलन पैदा हो सकता है। ज्यादा गर्मी, बैटरी की तकनीकी खराबी या फिर इसके साथ छेड़छाड़ इसकी असफलता का कारण बन सकती है।
इन गलतियों से बचना है जरूरी
1. बैटरी को ओवरहीट न होने दें
- स्मार्टफोन को कभी भी ज्यादा तापमान वाली जगहों पर चार्ज न करें।
- चार्जिंग के दौरान फोन पर बात करने से बचें, इससे बैटरी तेजी से गर्म होती है।
- रातभर फोन को चार्जिंग पर लगाकर छोड़ना खतरनाक है, यह बैटरी को ओवरहीट कर सकता है।
2. फिजिकल डैमेज से बचाएं
- बार-बार या जोर से फोन गिरना बैटरी को नुकसान पहुंचा सकता है।
- प्रोटेक्टिव केस टूटने या बैटरी टर्मिनल डैमेज होने से बैटरी फटने का खतरा बढ़ जाता है।
- बैटरी से छेड़छाड़ करना जानलेवा साबित हो सकता है।
ये भी पढ़े: नॉर्थ कोरिया के हैकर्स ने ChatGPT की मदद से किया बड़ा साइबर अटैक
सम्बंधित ख़बरें
Amazon Prime Day 2026 की तारीखें घोषित, 3 दिन तक मिलेगी भारी छूट, स्मार्टफोन-लैपटॉप खरीदने वालों का फायदा
AI की दुनिया में चीन का बड़ा कब्जा, DeepSeek ने मचाई धूम, Google Gemini और GPT 5.5 टॉप 10 से बाहर
Jio का बड़ा धमाका, भीड़ में भी मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, Premium 5G के साथ आए AI फीचर्स ने मचाई हलचल
सड़क पर चलते-चलते 35 सेकंड में खुल जाएगा अपराधियों का पूरा रिकॉर्ड, लॉन्च हुआ Abhigyan ऐप
3. खराब क्वालिटी का चार्जर न इस्तेमाल करें
- सस्ता या लोकल चार्जर आपकी बैटरी की लाइफ को कम कर सकता है।
- बैटरी की क्षमता से ज्यादा पावर वाला चार्जर इस्तेमाल करने पर बैटरी जल्दी खराब होती है।
- यह लापरवाही बैटरी के फटने और धमाके का बड़ा कारण बन सकती है।
ध्यान दें
स्मार्टफोन की बैटरी जितनी मजबूत और हाई-टेक होती है, उतनी ही संवेदनशील भी। गलत चार्जिंग आदतें, लापरवाही और सस्ते एक्सेसरीज़ न केवल बैटरी की उम्र घटाते हैं बल्कि जानलेवा हादसे का कारण भी बन सकते हैं। इसलिए हमेशा ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें, फोन को ओवरहीटिंग से बचाएं और बैटरी की सही देखभाल करें।
