Microsoft यूजर्स के लिए बुरी खबर! Windows 10 सपोर्टेड डिवाइस के लिए कंपनी बंद करने जा रही ये खास सर्विस
कंपनी का कहना है कि Office 365 Apps का इस्तेमाल जारी रखने के लिए यूजर्स को अपने सिस्टम को Windows 11 पर अपग्रेड करना होगा। इसके अलावा, Windows 7, Windows 8 और Windows 8.1 यूजर्स भी Office 365 का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
- Written By: सिमरन सिंह
Windows 10 में कुछ चीजों में होगा बदलाव ध्यान दे यूजर्स। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: अगर आप माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 (Microsoft Office 365) का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि वह 14 अक्टूबर 2025 से Windows 10 पर Office 365 Apps का सपोर्ट बंद कर देगा।
क्या है माइ क्रोसॉफ्ट का नया फैसला?
कंपनी का कहना है कि Office 365 Apps का इस्तेमाल जारी रखने के लिए यूजर्स को अपने सिस्टम को Windows 11 पर अपग्रेड करना होगा। इसके अलावा, Windows 7, Windows 8 और Windows 8.1 यूजर्स भी Office 365 का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
माइक्रोसॉफ्ट ने स्पष्ट किया, “14 अक्टूबर 2025 के बाद, Windows 10 यूजर्स माइक्रोसॉफ्ट 365 Apps का उपयोग नहीं कर सकेंगे। Office 365 का इस्तेमाल जारी रखने के लिए सिस्टम को अपग्रेड करना जरूरी है।”
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस ने पूरे किए 54 साल, आज भी यात्रियों की पहली पसंद
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
लखीमपुर खीरी में भयानक सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक में जोरदार भिड़ंत; नौ लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
संभाजीनगर शहरवासियों के लिए जरूरी खबर: कई इलाकों में देर से पहुंचेगा पानी, पाइपलाइन लीकेज से बढ़ी परेशानी
पायरेटेड Windows 10 यूजर्स के लिए बुरी खबर
पायरेटेड Windows 10 का उपयोग करने वाले यूजर्स Windows 11 में अपग्रेड नहीं कर सकेंगे। हालांकि, जिन्होंने ओरिजिनल Windows 10 खरीदी है, वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के Windows 11 में अपग्रेड कर सकते हैं।
अपग्रेड में आ सकती है समस्या
Windows 10 से Windows 11 में अपग्रेड करने के लिए सिस्टम में TPM 2.0 चिप होना अनिवार्य है। यदि आपके डिवाइस में यह चिप नहीं है, तो आप Windows 11 में अपग्रेड नहीं कर पाएंगे।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Windows 11 में कैसे करें अपग्रेड?
- स्टार्ट बटन पर क्लिक करें।
- सेटिंग्स में जाएं।
- ‘Update & Security’ विकल्प चुनें।
- ‘Windows Update’ पर क्लिक करें।
- ‘Check For Updates’ पर क्लिक करें और निर्देशों का पालन करें।
