Instagram पर करते हैं बात तो सतर्क हो जाइए, प्राइवेट नहीं रहेंगी चैट्स, मेटा पढ़ेगा आपके मैसेज
End-to-End Encryption: मेटा ने पुष्टि की है कि 8 मई 2026 के बाद Instagram चैट से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाया जाएगा। इसके बाद कंपनी के पास यूजर्स के मैसेज तक पहुंच संभव हो सकती है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Instagram Chat Update: अगर आप इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। मेटा ने इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि 8 मई 2026 के बाद इंस्टाग्राम मैसेजिंग में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) सपोर्ट हटा दिया जाएगा। इसका मतलब है कि भविष्य में कंपनी के पास यूजर्स की चैट तक पहुंच संभव हो सकती है, जो अब तक इस एन्क्रिप्शन फीचर के कारण सुरक्षित थी।
क्या बदलाव करेगा मेटा?
मेटा ने इंस्टाग्राम ऐप के भीतर एक नोटिस जारी किया है, जिसमें बताया गया कि 8 मई 2026 के बाद मैसेजिंग में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को बंद किया जाएगा। यह फीचर यूजर्स की निजी चैट को सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल होता है। इस बदलाव के बाद, चैट की सुरक्षा का तरीका बदल सकता है और कंपनी के पास यूजर्स के डेटा तक पहुंचने की संभावना बढ़ सकती है। हालांकि मेटा ने अभी तक इस फैसले के पीछे का कारण विस्तार से नहीं बताया है।
यूजर्स को क्या करना होगा?
मेटा ने यह भी कहा है कि जिन यूजर्स की चैट इस बदलाव से प्रभावित होगी, उन्हें इंस्टाग्राम ऐप में निर्देश दिखाई देंगे। इन निर्देशों के जरिए यूजर्स अपनी चैट और मीडिया फाइल्स डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, अगर किसी यूजर के फोन में इंस्टाग्राम का पुराना वर्जन है, तो उन्हें पहले ऐप को अपडेट करना होगा, तभी वे प्रभावित चैट डेटा को डाउनलोड कर सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Vivo S2: 6 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत में Vivo S सीरीज की धमाकेदार वापसी, अगस्त में इस दिन होगा लॉन्च
Sister’s Day 2026: बहन के साथ फोटोशूट के लिए ट्राई करें 10 स्टाइलिश Instagram Poses, हर तस्वीर लगेगी परफेक्ट
Happy Friendship Day 2026: दोस्तों को भेजें दिल जीत लेने वाले विशेज, इंस्टा मैसेज और व्हाट्स ऐप स्टेटस
25% बेहतर ANC और 32 घंटे की बैटरी लाइफ! Sony WF-1000XM6 और 1000X Collexion में छुपे हैं ये स्मार्ट AI फीचर्स
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन कैसे काम करता है?
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन एक सुरक्षा फीचर है, जिसमें मैसेज सिर्फ भेजने वाले और पाने वाले व्यक्ति ही पढ़ सकते हैं। इस सिस्टम में हर डिवाइस के पास एक डिजिटल-की होती है, जो मैसेज को लॉक और अनलॉक करती है। जब कोई यूजर मैसेज भेजता है, तो उसका डिवाइस उस मैसेज को एन्क्रिप्ट कर देता है, और केवल रिसीवर का डिवाइस उसे डिक्रिप्ट कर सकता है। इस प्रक्रिया में प्लेटफॉर्म कंपनी भी उस मैसेज को नहीं पढ़ सकती। लेकिन अब यह सुविधा बदलने वाली है।
आगे क्या बदल सकता है?
फिलहाल मेटा ने यह साफ नहीं किया है कि यह बदलाव उसके अन्य प्लेटफॉर्म्स जैसे WhatsApp और Facebook Messenger पर भी लागू होगा या नहीं। इस बदलाव के बाद इंस्टाग्राम यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर चर्चा बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें- मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब Android फोन होंगे और भी तेज, Google ला रहा नई टेक्नोलॉजी
आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि मेटा इस बदलाव के साथ मैसेजिंग सुरक्षा को किस तरह बैलेंस करती है और इसे यूजर्स के लिए कैसे सुरक्षित बनाती है। यह बदलाव इंस्टाग्राम के यूजर्स के लिए एक बड़ा कदम हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो अपनी प्राइवेसी को लेकर काफी सजग रहते हैं।
