Meta के 3 नए AI मॉडल Google Cloud पर हुए उपलब्ध, जानें Muse Wonder, Spark 1.3 और Ember में क्या है खास

Muse AI Models: Meta के तीन AI मॉडल Muse Wonder, Muse Spark 1.3 और Muse Ember को Google Cloud के Model Garden के जरिए इस्तेमाल किया जा सकेगा है।
Meta 3 new AI models are now available on Google Cloud Muse Wonder
मार्क जुकरबर्ग और सुंदर पिचाई की X पोस्ट। Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Meta के तीन AI मॉडल Muse Wonder, Muse Spark 1.3 और Muse Ember है।

  • Meta CEO मार्क जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी है।

  • Google CEO सुंदर पिचाई ने भी इस घोषणा का स्वागत किया है।

Meta AI Models on Google Cloud: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में Meta ने Google के साथ एक अहम साझेदारी की है। वहीं अब Meta के तीन AI मॉडल Muse Wonder, Muse Spark 1.3 और Muse Ember को Google Cloud के Model Garden के जरिए इस्तेमाल किया जा सकेगा है। वहीं Meta CEO मार्क जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। जिसमें Google CEO सुंदर पिचाई ने भी इस घोषणा का स्वागत किया है।

इस साझेदारी की खास बात यह है कि अब Google Cloud के एंटरप्राइज ग्राहक Gemini के साथ Meta के AI मॉडल भी चुन सकेंगे। तीनों मॉडल अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इनमें सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से लेकर रोजमर्रा के कामों को ऑटोमेट करने तक की क्षमता शामिल है।

सुंदर पिचाई ने किया Meta के AI मॉडल का स्वागत

मार्क जुकरबर्ग ने X पर लिखा, “म्यूज़ एम्बर, म्यूज़ स्पार्क 1.3 और म्यूज़ वंडर अब गूगल क्लाउड पर उपलब्ध हैं।” इस पर सुंदर पिचाई ने जवाब दिया, “बधाई हो और मॉडल गार्डन में आपका स्वागत है, हमारे Google Cloud कस्टमर्स को सर्विस देने के लिए उत्साहित हैं!”

साथ ही Google Cloud ने इसको लेकर बताया है कि ये मॉडल फिलहाल Preview उपलब्धता के तहत दिए जा रहे हैं। तीनों में 1 मिलियन टोकन तक की Context Window मिलती है। आसान भाषा में समझें तो Context Window वह क्षमता है जिसके जरिए AI एक बार में बड़ी मात्रा में जानकारी को समझ और उसके संदर्भ को बनाए रख सकता है।

Muse Wonder: मुश्किल सॉफ्टवेयर और कोडिंग के काम करेगा आसान

Muse Wonder को Meta का सबसे सक्षम AI मॉडल बताया गया है। इसे खासतौर पर जटिल सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और लंबे वर्कफ्लो को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। यह ब्राउजर, डेस्कटॉप और मोबाइल ऐप्स पर कई चरणों वाले काम कर सकता है।

वहीं इसमें Sub-agent Delegation और Parallel Tool Calling जैसी सुविधाएं हैं। जिसका सीधा मतलब है कि AI किसी बड़े काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर अलग-अलग एजेंट्स की मदद से पूरा कर सकता है। इसका इस्तेमाल कोडिंग कई फाइलों में बदलाव और वर्कफ्लो ऑटोमेशन में किया जा सकता है।

Meta 3 new AI models are now available on Google Cloud Muse Wonder
Nvidia की AI चिप्स से कैसे जुड़ी है Megaspeed? Jensen Huang और Alice Huang विवाद के बीच कंपनी पर उठ रहे सवाल

Muse Spark 1.3: लंबे और मल्टी-स्टेप कामों के लिए खास

Muse Spark 1.3 को लंबे समय तक चलने वाले और कई चरणों वाले कामों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें Native Tool Calling और MCP (Model Context Protocol) सपोर्ट मिलता है। इसकी मदद से डेवलपर्स ऐसे AI एजेंट बना सकते हैं जो अलग-अलग टूल्स और ऐप्स के साथ मिलकर काम कर सकें। इसका इस्तेमाल सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, API इंटीग्रेशन, पर्सनल असिस्टेंट और एंटरप्राइज वर्कफ्लो को ऑटोमेट करने में किया जा सकता है।

Meta 3 new AI models are now available on Google Cloud Muse Wonder
Normal AC vs Inverter AC: कौन सा एसी खरीदने पर बचेगा बिजली का बिल? जानें दोनों में कितना है अंतर

Muse Ember: कम लागत में बार-बार होने वाले काम करेगा

Muse Ember को Meta का छोटा और एफिशिएंट AI मॉडल बताया गया है। इसे बार-बार किए जाने वाले कामों को तेजी से पूरा करने और लागत कम रखने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें कोडिंग के छोटे काम, डॉक्यूमेंट एनालिसिस, डेटा एक्सट्रैक्शन और ऑटोमेटेड टूल इस्तेमाल करने जैसी क्षमताएं हैं। वहीं Google Cloud ने बताया है कि Ember टेक्स्ट और इमेज इनपुट सपोर्ट करता है। इसे बड़े स्तर पर दोहराए जाने वाले कामों और दूसरे AI एजेंट्स के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

जिसमें कुल मिलाकर Meta के ये तीनों मॉडल Google Cloud के ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से AI चुनने का विकल्प देते हैं। लेकिन अभी के लिए इनकी उपलब्धता Preview में है। ऐसे में वास्तविक प्रदर्शन और व्यावसायिक इस्तेमाल का अनुभव इनके आगे के विस्तार के साथ ज्यादा स्पष्ट होगा।