Nvidia की AI चिप्स से कैसे जुड़ी है Megaspeed? Jensen Huang और Alice Huang विवाद के बीच कंपनी पर उठ रहे सवाल

Alice Huang Company Megaspeed: इस मामले में सिंगापुर की कंपनी Megaspeed International का नाम बार-बार सामने आ रहा है। जिसमें अमेरिकी एजेंसियां इस कंपनी के जरिए AI चिप्स चीन तक पहुंचने की बात कर रही है।
How is Megaspeed linked to Nvidia’s AI chips Jensen Huang and Alice Huang controversy
Megaspeed को लेकर हो रही चर्चा।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • सिंगापुर की कंपनी Megaspeed International का नाम बार-बार सामने आ रहा है।

  • Megaspeed सिंगापुर की क्लाउड कंप्यूटिंग और AI इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है।

  • Megaspeed की संपत्ति 2023 में करीब 3.3 करोड़ डॉलर थी जो 2024 में 3 अरब डॉलर हो गई।

Megaspeed International: Nvidia के CEO Jensen Huang इन दिनों अपने निजी जीवन से जुड़े विवाद के साथ-साथ कंपनी की AI चिप्स की सप्लाई को लेकर भी चर्चा में हैं। इस मामले में सिंगापुर की कंपनी Megaspeed International का नाम बार-बार सामने आ रहा है। जिसमें अमेरिकी एजेंसियां इस कंपनी के जरिए Nvidia की एडवांस्ड AI चिप्स चीन तक पहुंचने की आशंका की जांच कर रही हैं। लेकिन अभी तक कंपनी पर अवैध सप्लाई का आरोप साबित नहीं हुआ है। ऐसे में सवाल है कि आखिर Megaspeed क्या करती है और Nvidia के साथ इसका रिश्ता कितना अहम है?

क्या काम करती है Megaspeed International?

Megaspeed सिंगापुर की क्लाउड कंप्यूटिंग और AI इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। जिसको आसान भाषा में समझें तो यह कंपनियों को AI मॉडल ट्रेन करने और चलाने के लिए GPU कंप्यूटिंग पावर उपलब्ध कराती है। इसके लिए बड़े डेटा सेंटर में Nvidia जैसे निर्माताओं के हाई-परफॉर्मेंस चिप्स और सर्वर लगाए जाते हैं।

साथ ही कंपनी अपनी वेबसाइट पर खुद को एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में Nvidia Cloud Partner बताती है। इसके पोर्टफोलियो में GB200 NVL72 और HGX H100 जैसे सिस्टम शामिल हैं। जिसका सीधा मतलब है कि इसका कारोबार केवल चिप खरीदने तक सीमित नहीं बल्कि उन चिप्स के जरिए कंप्यूटिंग सेवाएं देने से भी जुड़ा है।

7Road International से कैसे बनी Megaspeed?

रॉयटर्स में बताया गया है कि कंपनी की शुरुआत 2015 में 7Road International के नाम से हुई थी। मार्च 2023 में इसका नाम बदलकर Megaspeed International कर दिया गया। कंपनी के रिकॉर्ड में बताया गया है कि अक्टूबर 2023 में स्थापित सिंगापुर की Swiftdata इसकी पूरी मालिक है।

एलिस हुआंग, जिन्हें Huang Le के नाम से भी जाना जाता है ने करीब आठ महीने तक Megaspeed की मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया था। उनका कार्यकाल अक्टूबर 2023 में खत्म हुआ। कंपनी के रिकॉर्ड में अभी के लिए दो सिंगापुर नागरिक अधिकारी के तौर पर दर्ज हैं।

How is Megaspeed linked to Nvidia’s AI chips Jensen Huang and Alice Huang controversy
November Sky Events 2026: आसमान में दिखेगा साल का आखिरी सुपरमून, मंगल-बृहस्पति में आ रही नजदीकी

कारोबार में अचानक कितनी हुई बढ़ोतरी?

कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड में सामने आया है कि Megaspeed की संपत्ति 2023 में करीब 3.3 करोड़ डॉलर थी, जो 2024 में बढ़कर लगभग 3 अरब डॉलर हो गई। इसी दौरान उसका रेवेन्यू शून्य से बढ़कर 29.4 करोड़ डॉलर पहुंच गया। लेकिन कंपनी को 2024 में करीब 2 करोड़ डॉलर का नेट लॉस भी हुआ। इतनी तेज कारोबारी बढ़ोतरी ने भी कंपनी को जांच के दायरे में लाने के बाद ध्यान खींचा।

How is Megaspeed linked to Nvidia’s AI chips Jensen Huang and Alice Huang controversy
Xiaomi 18 Pro की ग्लोबल लॉन्च डेट कन्फर्म, भारत में दिसंबर में देगा दस्तक, मिलेंगे दो 200MP कैमरे

Nvidia की चिप्स और चीन से जुड़ा विवाद क्या है?

अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के चलते चीन को कुछ एडवांस्ड AI चिप्स के निर्यात पर पाबंदियां लगाई हैं। अमेरिकी एजेंसियां जांच रही हैं कि कहीं Megaspeed के जरिए ऐसी चिप्स प्रतिबंधित ग्राहकों तक तो नहीं पहुंचीं।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में भी बताया गया है कि Nvidia के जनरल काउंसल Tim Teter ने 2025 में अमेरिकी वाणिज्य विभाग के अधिकारी Jeffrey Kessler से Megaspeed जांच के बारे में बातचीत की थी। वहीं कंपनी ने चिप्स की अवैध सप्लाई के आरोपों को खारिज किया है और जांच में सहयोग की बात कही है।

इस बीच एलिस हुआंग पर चीनी खुफिया एजेंसी से जुड़े होने के आरोप भी मीडिया रिपोर्टों में सामने आए हैं। रॉयटर्स ने कहा है कि वह इन खुफिया आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका। Nvidia के बोर्ड ने मामले की स्वतंत्र जांच शुरू की है। अभी के लिए Megaspeed के खिलाफ जांच और आरोपों को साबित हुआ अपराध नहीं माना जा सकता।