Amazon और Flipkart की मेगा समर सेल शुरू: स्मार्टफोन से लेकर AC तक मिल रहे जबरदस्त ऑफर्स
Amazon की 'Great Summer Sale' और Flipkart की 'Sasa Sale' 1 मई से लाइव हो चुकी है। इन सेल्स में स्मार्टफोन, एसी, कूलर, लैपटॉप, चार्जर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है।
- Written By: सिमरन सिंह
Flipkart Amazon सेल जो है काफी शानदार। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: Amazon और Flipkart ने एक साथ अपनी समर सेल की शुरुआत कर दी है। Amazon की ‘Great Summer Sale’ और Flipkart की ‘Sasa Sale’ 1 मई से लाइव हो चुकी है। इन सेल्स में स्मार्टफोन, एसी, कूलर, लैपटॉप, चार्जर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है। हालांकि, इन सेल्स की एंड डेट का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।
बैंक ऑफर्स से खरीदारी बनेगी और किफायती
दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बैंकिंग डिस्काउंट्स भी दिए जा रहे हैं। Flipkart पर अगर आप SBI कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 10% तक का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा। वहीं, Amazon पर HDFC बैंक कार्ड धारकों को 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है।
स्मार्टफोन पर भारी छूट
Samsung, OnePlus, Vivo और Realme जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर शानदार डील्स मिल रही हैं। अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
iPhone 18 Pro की कीमत उड़ा सकती है होश, 2nm A20 Pro चिप और AI फीचर्स के साथ सितंबर 2026 में होगी एंट्री
Poco M8 Power की लॉन्चिंग हुई कन्फर्म, 8000mAh बैटरी के साथ मचा सकता है तहलका, Flipkart ने दिया बड़ा संकेत
स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, 6 साल में पहली बार इतनी गिरी बिक्री, जानिए क्यों नहीं खरीद रहे लोग नए फोन
मोदी सरकार का 62,500 करोड़ का मेगा प्लान, अब विदेशी नहीं, दुनिया में छाएंगे भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
iPhone खरीदना हुआ आसान
Apple iPhone 15 (128 GB) पर भी तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह फोन Amazon पर ₹58,999 में उपलब्ध है, जबकि Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी कीमत ₹69,900 है। यानी इस ऑफर के तहत ग्राहक करीब ₹11,000 की बचत कर सकते हैं।
होम एप्लायंसेस पर भी ऑफर्स की भरमार
गर्मी के इस मौसम में Amazon और Flipkart पर AC, कूलर, फैन जैसे होम एप्लायंसेस पर भी बंपर छूट मिल रही है। ब्रांडेड प्रोडक्ट्स को किफायती दामों पर खरीदा जा सकता है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
लैपटॉप, चार्जर और TWS पर जबरदस्त डील्स
सेल के दौरान लैपटॉप, ईयरबड्स, मोबाइल चार्जर, पावर बैंक और अन्य मोबाइल एसेसरीज़ पर भी शानदार डील्स दी जा रही हैं, जो इस गर्मी के मौसम में यूजर्स को ठंडक का एहसास कराएंगी।
