WhatsApp में बड़ा बदलाव, अब चैटिंग होगी और भी स्टाइलिश, नया Liquid Glass डिजाइन मचाएगा धूम
WhatsApp Liquid Glass Design: WhatsApp में नए फीचर्स और डिजाइन अपडेट्स आने वाला है उसके लुक को पूरी तरह बदल देंगा। जिसमें लुक से लेकर यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए काम किया जा रहा है।
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp Liquid Glass (Source. WhatsApp)
WhatsApp iOS New Feature: WhatsApp यूज करते है तो आपके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जैसा की आपको पता है कि WhatsApp पिछले कुछ समय से लगातार नए फीचर्स और डिजाइन अपडेट्स पर काम कर रही है। वहीं अब इसमें एक और बड़ा बदलाव आने वाला है। बता दें की WhatsApp अपने iOS यूजर्स के लिए चैट इंटरफेस में नया Liquid Glass डिजाइन लाने वाला है, जिससे WhatsApp इस्तेमाल करने का पूरा लुक और फील बदल जाएगा।
पूरे ऐप में मिलेगा एक जैसा प्रीमियम एक्सपीरियंस
सामने आई जानकारी के मुताबिक WhatsApp ने ऐप के कुछ हिस्सों में Liquid Glass डिजाइन को पेश कर दिया है, लेकिन अभी पहले की तरह की चैट स्क्रीन पुराने लेआउट पर काम करेंगी। लेकिन अब कंपनी का फोकस पूरे ऐप में एक जैसा स्मूद एक्सपीरियंस यूजर्स के लिए पेश करना है। जानकारी में बताया गया है कि यह अपडेट अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और टेस्टिंग के लिए इसको रखा गया है। इस अपडेट की जानकारी के आने के बाद यह तो साफ है की यूजर्स को एक से ज्यादा मॉडर्न और क्लीन इंटरफेस देखने को मिलने वाला है।
चैट स्क्रीन में दिखेगा बड़ा बदलाव
नए अपडेट के मुताबिक WhatsApp में दिखने वाले नए डिजाइन में चैट बार और नेविगेशन बार जैसे अहम हिस्सों को पूरी तरह रीडिजाइन किया जाएगा। इससे यह तो साफ है की इस इंटरफेस को ज्यादा साफ-सुथरा और विजुअली लोगों के लिए खास बनाया गया है। इससे यूजर्स को चैटिंग में नया अनुभव मिलेगा, जिसमें ज्यादा स्मूद एनिमेशन और बेहतर ट्रांजिशन देखने को मिलने की उम्मीद है। इस नए अपडेट के बाद ऐप का इस्तेमाल पहले से ज्यादा मजेदार और खास बन जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
जेब में रखें AI Translator, Google का नया डिवाइस बिना इंटरनेट करेगा भाषा का अनुवाद, जानिए कैसे करता है काम
अब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
X ने बदला कमाई का खेल, Creator Revenue Share बंद, अब Original Content पर मिलेगा पैसा
OpenAI ला रहा है अपना पहला AI गैजेट, डोनट जैसा दिखेगा डिवाइस, बिना स्क्रीन करेगा ये बड़े काम
WhatsApp Liquid Glass
ये भी पढ़े: इस हफ्ते लॉन्च होंगे 4 नए स्मार्टफोन, खरीदने से पहले रुक जाइए, वरना पड़ सकता है महंगा
Glass Effect देगा प्रीमियम फील
WhatsApp में दिखने वाले नए फीचर Liquid Glass डिजाइन की सबसे खास बात यह है कि इसका ट्रांसलूसेंट, ग्लास जैसा लुक होगा। साथ ही चैट बार को स्क्रीन के नीचे रखा जाएगा जो की फ्लोटिंग एलिमेंट की तरह दिखाई दे सकता है। नए फीचर के आने के बाद बैकग्राउंड के एलिमेंट्स हल्के दिखेंगे, जिससे एक लेयर्ड डेप्थ इफेक्ट मिलेगा। वहीं नए फीचर में कंट्रोल्स को बेहतर बनाया जा रहा है, जिससे यूजर्स सीधे नए मैसेज पर आसानी से पहुंच सकती है और नेविगेशन को आसान किया जा सकता है।
क्या बदल जाएगा आपके लिए?
WhatsApp का नया Liquid Glass फीचर सिर्फ एक डिजाइन नहीं है, इसके अदंर खास यूजर एक्सपीरियंस को सबसे ऊपर रखा गया है। वहीं बताया जा रहा है कि WhatsApp का नया अवतार उन यूजर्स को पसंद आएगा जो क्लीन, मॉडर्न और प्रीमियम इंटरफेस में काम करना चाहते है। जानने वाली बात यह भी है की फिलहाल इस फीचर के लॉन्च को तय नहीं किया गया है, लेकिन इतना तय है कि आने वाले अपडेट्स में WhatsApp को ज्यादा आकर्षक और यूजर-फ्रेंडली बनाने पर काम तेजी से चल रहा है।
