Mac यूजर्स रहें सतर्क! हैकर्स के निशाने पर अब Apple डिवाइस, ऐसे बचें फिशिंग अटैक से
इस फिशिंग कैंपेन के जरिए हैकर्स यूजर्स की निजी जानकारी चुराने की फिराक में हैं। वे स्कैम नोटिफिकेशन को माइक्रोसॉफ्ट सिक्योरिटी अलर्ट की तरह दिखाकर यूजर्स को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Mac को सर्तक रहने की जरूरत। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: अगर आप Mac यूजर हैं, तो आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। पहले विंडोज यूजर्स को निशाना बना रहे फिशिंग कैंपेन ने अब Apple डिवाइस की ओर रुख कर लिया है। LayerX Labs ने इस खतरनाक साइबर हमले का पता लगाया है, जो पिछले कई महीनों से विंडोज यूजर्स को अपने जाल में फंसा रहा था।
इस फिशिंग कैंपेन के जरिए हैकर्स यूजर्स की निजी जानकारी चुराने की फिराक में हैं। वे स्कैम नोटिफिकेशन को माइक्रोसॉफ्ट सिक्योरिटी अलर्ट की तरह दिखाकर यूजर्स को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि वे आसानी से इन फर्जी अलर्ट्स पर भरोसा कर लें।
कैसे बनाया जा रहा है यूजर्स को निशाना?
- गलत वेबसाइट नाम डालते ही जाल में फंस रहे यूजर्स
इस कैंपेन के पीछे मौजूद हैकर्स उन यूजर्स को निशाना बना रहे हैं, जो किसी वेबसाइट का गलत URL डालकर सर्च करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फोन का डेटा बचाना पड़ा भारी, एयरपोर्ट पर GrapheneOS यूजर गिरफ्तार, क्या अब प्राइवेसी भी बन गई है जुर्म?
अब बच्चों को AI चैटबॉट का आदी बनाना पड़ेगा भारी, अमेरिकी संसद में पेश हुआ Addictive Design Act
Amazon Great Freedom Sale 2026 का ऐलान, 7 अगस्त से शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक बड़ी छूट
Bank of Baroda Data Leak से मचा हड़कंप, 1TB डेटा लीक के दावे पर बैंक का बड़ा बयान, ग्राहकों को क्या करना होगा?
जैसे ही कोई यूजर गलत वेब एड्रेस टाइप करता है, वह अलग-अलग संदिग्ध साइट्स से होकर फिशिंग पेज तक पहुंच जाता है।
- कोड में बदलाव कर Mac यूजर्स को फंसाने की साजिश
LayerX Labs के अनुसार, Mac यूजर्स को निशाना बनाने वाला यह अब तक के सबसे बड़े फिशिंग कैंपेन में से एक है।
रिसर्चर्स का मानना है कि Apple यूजर्स के खिलाफ यह फिशिंग हमले की शुरुआत भर है और आने वाले समय में ऐसे कई और मामले सामने आ सकते हैं।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
ऐसे साइबर स्कैम से बचें!
- हमेशा सही वेबसाइट एड्रेस टाइप करें – किसी भी साइट को एक्सेस करने से पहले उसका URL सही से जांच लें।
- संदिग्ध वेब पेज पर कोई भी जानकारी न दें – अगर कोई वेबसाइट असामान्य लगे तो कोई भी डिटेल शेयर करने से बचें।
- संदिग्ध ईमेल और मैसेज के लिंक पर क्लिक न करें – अनजान नंबर से आए मैसेज, ईमेल या लिंक पर क्लिक करने से पहले उनकी सत्यता जांचें।
- Mac में लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट्स इंस्टॉल करें – हमेशा अपने सिस्टम और ब्राउजर को अपडेट रखें, ताकि नए सिक्योरिटी पैच इंस्टॉल हो सकें।
- टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) ऑन करें – अपने अकाउंट्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 2FA का इस्तेमाल जरूर करें।
आज के दौर में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
