Lava Agni 4: पहले इस्तेमाल करो, फिर विश्वास करो, ऑफर के साथ देसी कंपनी का बड़ा दांव
Lava Agni 4 Specifications: भारतीय कंपनी Lava एक बिल्कुल नए अंदाज में कदम बढ़ा रही है। कंपनी अपने नए फ्लैगशिप मॉडल Lava Agni 4 को लॉन्च करने से पहले ग्राहकों को एक अनोखा टेस्टड्राइव देने वाली है।
- Written By: सिमरन सिंह
Lava Agni 4 में क्या है खास फीचर्स। (सौ. Lava)
Lava Agni 4 Offer: स्मार्टफोन इंडस्ट्री में जहां कंपनियां अपने फीचर्स और कीमतों से ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश करती हैं, वहीं भारतीय कंपनी Lava एक बिल्कुल नए अंदाज में कदम बढ़ा रही है। कंपनी अपने नए फ्लैगशिप मॉडल Lava Agni 4 को लॉन्च करने से पहले ग्राहकों को एक अनोखा टेस्टड्राइव जैसा अनुभव दे रही है। जैसे कार खरीदने से पहले आप उसे चलाकर देखते हैं, ठीक उसी तरह अब ग्राहक फोन को अपने घर पर इस्तेमाल करके फिर खरीदने का फैसला कर सकते हैं।
पहले इस्तेमाल करें, फिर विश्वास करें
Lava ने इस बार ग्राहकों को एक बेहद आकर्षक ऑफर दिया है। कंपनी अपना नया Lava Agni 4 सीधे आपके घर तक पहुंचाएगी, ताकि आप इसे बिना कोई पैसा खर्च किए इस्तेमाल कर सकें। अगर फोन पसंद आता है, तो आप इसे खरीद सकते हैं, और यदि नहीं पसंद आता, तो खरीदने की कोई बाध्यता नहीं है। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको सिर्फ Lava Agni 4 Demo बुक करना होगा।
लॉन्च डेट और खास स्पेसिफिकेशंस
Lava अपना नया फ्लैगशिप फोन 20 नवंबर 2025 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Lava Agni 4 में कई दमदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें मिलने वाला है:
सम्बंधित ख़बरें
ChatGPT पर बड़ा आरोप, AI की सलाह ने ले ली 19 साल के युवक की जान? OpenAI पर गंभीर मुकदमा दर्ज
WhatsApp में आया Incognito Mode, अब AI से पूछ सकेंगे दिल की बातें, न रिकॉर्ड होगा चैट न दिखेगी हिस्ट्री
PM मोदी की अपील के बाद बढ़ा Work From Home ट्रेंड, घर को ऑफिस बनाने के लिए तुरंत खरीद लें ये 5 जरूरी गैजेट्स
Samsung का बड़ा दांव, अब सस्ते में मिलेगा Premium Galaxy Phone, कंपनी खुद बेच रही Refurbished Smartphones
- MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर
- 8GB RAM
- 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले
फोन में पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, जिसमें इंटीग्रेटेड LED स्ट्रिप होगी। इसके साथ फोन में मेटल यूनिबॉडी फ्रेम और मैट AG ग्लास बैक दिया जाएगा, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम लुक देता है।
डेमो बुकिंग ऐसे करें
फिलहाल, यह घर-घर डेमो सेवा सिर्फ दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में उपलब्ध है। अगर आप इन शहरों में रहते हैं, तो Lava Agni 4 को अपने घर पर मंगवाना बेहद आसान है। बुकिंग प्रक्रिया इस प्रकार है
- लावा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे Demo Book सेक्शन में Register Now पर क्लिक करें।
- यहाँ अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, पिन कोड और पता भरें।
- बताएं कि “आप लावा के सबसे बड़े फैन क्यों हैं।”
- अपनी सुविधानुसार डेमो की तारीख और टाइम स्लॉट चुनें।
- सबमिट बटन दबाते ही आपकी रिक्वेस्ट दर्ज हो जाएगी।
ये भी पढ़े: Samsung का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च के बेहद करीब, जानें सभी खास फीचर्स
कीमत और उपलब्धता
Lava ने आधिकारिक रूप से कीमत जारी नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Lava Agni 4 की कीमत ₹23,999 से ₹24,999 के बीच हो सकती है। यह कीमत इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की बताई जा रही है। फोन कई रंगों Black, Silver, Dark Grey, Lunar Mist और Phantom Black में लॉन्च हो सकता है।
