Apple के नए CEO बनते ही जॉन टर्नस हुए ट्रोल, LinkedIn पर अब भी लिखा है VP, टिम कुक को मिला 400 करोड़ का पैकेज

John Ternus LinkedIn: Apple में सितंबर की शुरुआत के साथ ही करीब 15 साल बाद बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। जिसमें लंबे समय तक कंपनी की कमान संभालने वाले Tim Cook अब CEO पद से हट चुके हैं।
John Ternus trolled Apple new CEO LinkedIn VP Tim Cook srs13
Tim Cook And John Ternus को लेकर नई जानकारी।Source. Social Media
Published on
Updated on

Apple's new CEO: Apple में सितंबर की शुरुआत के साथ ही करीब 15 साल बाद बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। जिसमें लंबे समय तक कंपनी की कमान संभालने वाले Tim Cook अब CEO पद से हट चुके हैं और उनकी जगह John Ternus ने जिम्मेदारी संभाल ली है। लेकिन नए CEO की ताजपोशी के साथ ही उनकी LinkedIn प्रोफाइल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। बता दें कि वजह हैरान करने वाली है CEO बनने के बाद भी उनकी प्रोफाइल पर अभी तक Vice President (VP), Hardware Engineering लिखा हुआ है।

टिम कुक अब संभालेंगे नई जिम्मेदारी

जानकारी के लिए बता दें कि CEO पद छोड़ने के बाद Apple ने Tim Cook के लिए एक नया पद तैयार किया है जिसे Executive Chairman नाम दिया गया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स बताती है कि उनका कुल पैकेज करीब 4.7 करोड़ डॉलर का है जो लगभग 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसमें करीब 20 लाख डॉलर की सैलरी और 4.5 करोड़ डॉलर की प्रस्तावित इक्विटी शामिल है।

वहीं कंपनी की ओर से अमेरिकी Securities and Exchange Commission (SEC) में जमा दस्तावेज में मौजूदा CEO के मुआवजे से जुड़ी जानकारी भी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है उनकी बेस सैलरी बढ़ाकर 30 लाख डॉलर की गई है। वहीं वित्तीय वर्ष 2027 के लिए प्रदर्शन के आधार पर 5.5 करोड़ डॉलर की टारगेट एनुअल इक्विटी भी मिल सकती है।

25 साल का अनुभव लेकर CEO बने जॉन टर्नस

जैसा कि सभी को पता है कि जॉन टर्नस Apple से करीब 25 साल से जुड़े हुए हैं और हार्डवेयर इंजीनियरिंग व प्रोडक्ट डेवलपमेंट में उनका लंबा अनुभव रहा है। वहीं Apple Watch और AirPods जैसे प्रोडक्ट्स के विकास में भी उनकी अहम भूमिका रही है। जिसमें कंपनी के नए और बेहद पतले iPhone Air को लेकर भी उनका नाम प्रमुखता से सामने आया है। ऐसे में CEO की कुर्सी संभालने के बाद उनसे Apple के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और हार्डवेयर रणनीति को नई दिशा देने की उम्मीद की जा रही है।

John Ternus trolled Apple new CEO LinkedIn VP Tim Cook srs13
आपके Aadhaar से कितने मोबाइल नंबर चल रहे हैं? कहीं कोई फर्जी SIM तो नहीं, ऐसे करें तुरंत चेक

LinkedIn प्रोफाइल बनी चर्चा का कारण

जॉन टर्नस की LinkedIn प्रोफाइल पर Apple में उनके लंबे करियर के बावजूद बहुत कम जानकारी मौजूद है। प्रोफाइल में अभी भी उन्हें हार्डवेयर इंजीनियरिंग के VP के तौर पर दिखाया गया है। वहीं University of Pennsylvania से Mechanical Engineering की डिग्री और Virtual Research Inc. में इंजीनियर के रूप में करीब चार साल का अनुभव भी प्रोफाइल पर दर्ज है।

John Ternus trolled Apple new CEO LinkedIn VP Tim Cook srs13
John Ternus Linkedin कि प्रोफाइलSource. Linkedin

लेकिन CEO बनने के बाद प्रोफाइल अपडेट नहीं करने को लेकर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया जबकि कई लोगों ने उनका बचाव भी किया। इसमें समर्थकों का कहना है कि असली पहचान काम से बनती है LinkedIn प्रोफाइल से नहीं। अब सबकी नजर 9 सितंबर के Apple इवेंट पर है जहां नए CEO के नेतृत्व में कंपनी की अगली बड़ी रणनीति की झलक मिलने वाली है

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com