Reliance Jio ने लॉन्च की JioPC सर्विस: अब हर टीवी बनेगा क्लाउड कंप्यूटर
Jio Set Top Box Ubuntu Virtual Machine: रिलायंस जियो ने JioPC नाम से एक स्मार्ट क्लाउड-आधारित वर्चुअल डेस्कटॉप सेवा शुरू की है। इस नई सुविधा के साथ, यूजर्स को कई तरह के फायदें मिलने वाले है।
- Written By: सिमरन सिंह
JioPC में क्या कुछ होगा खास। (सौ. Jio)
JioPC Reliance Jio Cloud Service: रिलायंस जियो ने तकनीक की दुनिया में एक बड़ा कदम उठाते हुए, JioPC नाम से एक स्मार्ट क्लाउड-आधारित वर्चुअल डेस्कटॉप सेवा शुरू की है। इस नई सुविधा के साथ, उपयोगकर्ता अब बिना किसी CPU या भारी हार्डवेयर के अपने साधारण टीवी को एक पूर्ण कंप्यूटर में बदल सकते हैं।
अब टीवी ही बनेगा कंप्यूटर
इस सेवा का उपयोग करने के लिए, आपको बस एक Jio Set-Top Box की आवश्यकता है, जिसे आप JioFiber से कनेक्ट कर सकते हैं। सेटअप हो जाने के बाद, बस कीबोर्ड और माउस को अपने टीवी से कनेक्ट करें और आपका टीवी एक वर्चुअल डेस्कटॉप बन जाएगा। यह सिस्टम पूरी तरह से क्लाउड-आधारित है और इसका ऑपरेटिंग सिस्टम Ubuntu (Linux) है।
पढ़ाई, कोडिंग और काम सब मुमकिन
JioPC के साथ आप वेब ब्राउज़िंग, ऑनलाइन स्टडी, कोडिंग और डॉक्यूमेंट एडिटिंग जैसे ज़रूरी काम आसानी से कर सकते हैं। हालाँकि, फ़िलहाल यह वेबकैम और प्रिंटर जैसे बाहरी उपकरणों को सपोर्ट नहीं करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
WhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
कीमत और सब्सक्रिप्शन डिटेल
यह सर्विस Pay-as-you-go मॉडल पर आधारित है, यानि आपको किसी लंबी अवधि के कॉन्ट्रैक्ट की जरूरत नहीं।
- मंथली प्लान: ₹599 + GST
- तीन महीने का प्लान: ₹1,499 (1 महीना फ्री)
- ईयरली प्लान: ₹4,599 (12 महीने + 3 महीने एक्स्ट्रा)
क्या-क्या मिलेगा इस वर्चुअल कंप्यूटर में?
इस वर्चुअल मशीन में कई सारी चीजें है:
- 4 CPUs, 8GB RAM और 100GB क्लाउड स्टोरेज
- पहले से इंस्टॉल LibreOffice
- ब्राउज़र के जरिए Microsoft Office एक्सेस
- Adobe Express फ्री – ग्राफिक डिजाइनिंग और कंटेंट क्रिएशन के लिए
- 1 महीने का फ्री ट्रायल, जिसमें मिलेगा 512GB एक्स्ट्रा स्टोरेज और Jio Workspace
ये भी पढ़े: X Chat में धमाकेदार फीचर्स की एंट्री: अब WhatsApp को मिलेगी सीधी टक्कर!
सेटअप करना बेहद आसान
- Jio Set-Top Box ऑन करें
- Apps सेक्शन में जाएं और JioPC ऐप खोलें
- मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें और लॉगिन करें
- अब आपका क्लाउड डेस्कटॉप तैयार है
ध्यान रखें, इस सेवा के लिए फास्ट इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है, क्योंकि सभी डेटा प्रोसेसिंग क्लाउड सर्वर पर होती है।
ध्यान दें
JioPC एक ऐसा समाधान है जो बिना किसी भारी मशीनरी के, कम लागत में हर घर को एक डिजिटल वर्कस्टेशन में बदल सकता है। इससे न केवल छात्रों, बल्कि घर से काम करने वालों और कंटेंट क्रिएटर्स को भी फायदा होगा।
