सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा पर ₹43,050 की सीधी छूट, एक्सचेंज-बैंक ऑफर से ₹50 हजार में खरीदने का मौका

Samsung S25 Ultra Discount: Samsung Galaxy S25 Ultra पर मिल रही नई डील आपके काम आ सकती है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन Flipkart पर अपनी लॉन्च कीमत से 43,050 रुपये कम में लिस्ट किया गया है।
₹43,050 on the Samsung Galaxy S25 Ultra opportunity to purchase it for ₹50,000
Samsung Galaxy S25 Ultra पर भारी छूट।Source. Samsung
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Samsung Galaxy S25 Ultra पर मिल रही नई डील आपके काम आ सकती है।

  • फ्लैगशिप फोन Flipkart पर अपनी लॉन्च कीमत से 43,050 रुपये कम में लिस्ट है।

  • बैंक डिस्काउंट और पुराने फोन के एक्सचेंज ऑफर मिलाकर कीमत 50,009 रुपये तक पहुंच सकती है।

Samsung Galaxy S25 Ultra Price: प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Samsung Galaxy S25 Ultra पर मिल रही नई डील आपके काम आ सकती है। बता दें कि सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन Flipkart पर अपनी लॉन्च कीमत से 43,050 रुपये कम में लिस्ट किया गया है। जिसकी खास बात यह है कि बैंक डिस्काउंट और पुराने फोन के एक्सचेंज ऑफर का फायदा मिलने पर इसकी प्रभावी कीमत 50,009 रुपये तक पहुंच सकती है। लेकिन इस कीमत पर फोन खरीदने के लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। इसमें 200MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और Galaxy AI जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में 43 हजार रुपये की कटौती

Samsung Galaxy S25 Ultra के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं अभी के लिए Flipkart पर यह स्मार्टफोन 86,949 रुपये में लिस्टेड है। इस तरह लॉन्च कीमत के मुकाबले इसकी कीमत में सीधे 43,050 रुपये की कमी आई है। जिसका सीधा मतलब है कि ग्राहक बिना किसी एक्सचेंज ऑफर के भी इस फोन को लॉन्च कीमत से काफी कम में खरीद सकते हैं। इसके अलावा कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर अतिरिक्त छूट का फायदा भी मिल रहा है।

पुराने फोन और बैंक ऑफर से ऐसे मिलेगी अतिरिक्त छूट

Flipkart पर Apple iPhone 13 Pro Max एक्सचेंज करने पर 34,300 रुपये तक की वैल्यू दिखाई जा रही है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,633 रुपये का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं प्लेटफॉर्म की तरफ से 7 रुपये का SuperCoin बेनिफिट भी दिया जा रहा है। इन सभी ऑफर्स को जोड़ने पर फोन की प्रभावी कीमत 50,009 रुपये रह जाती है। लेकिन एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन के मॉडल, कंडीशन और पात्रता पर निर्भर करेगी।

₹43,050 on the Samsung Galaxy S25 Ultra opportunity to purchase it for ₹50,000
सर्दियों में बढ़ सकता है बिजली बिल और गैस लीक का खतरा, घर को स्मार्ट बनाने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स भी हैं खास

फोन के फीचर्स को देखे तो इसमें 6.9 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP टेलीफोटो और 10MP टेलीफोटो कैमरे भी मिलते हैं। वहीं स्मार्टफोन में Galaxy AI फीचर्स, S Pen सपोर्ट और Samsung Knox सिक्योरिटी मिलती है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

₹43,050 on the Samsung Galaxy S25 Ultra opportunity to purchase it for ₹50,000
Motorola Android 17 अपडेट: 29 स्मार्टफोन को मिलेगा नया सॉफ्टवेयर, 9 में शुरू हुआ रोलआउट, देखें पूरी लिस्ट

खरीदने से पहले जरूर समझें ये बात

वहीं ध्यान दें कि 50,009 रुपये इसकी सभी ऑफर्स के बाद दिखाई गई प्रभावी कीमत है न कि हर ग्राहक के लिए उपलब्ध सामान्य बिक्री कीमत। अगर आपके पास एक्सचेंज के लिए योग्य iPhone 13 Pro Max नहीं है, तो कीमत बढ़ सकती है। इसलिए ऑर्डर करने से पहले Flipkart पर एक्सचेंज वैल्यू, बैंक ऑफर और अंतिम भुगतान राशि जरूर जांच लें।