Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Motorola को झटका, ITC ने 5G पेटेंट के उल्लंघन पर लिया एक्शन, इस देश में हो सकता है बैन

Motorola मोबिलिटी ने स्वीडन की कंपनी एरिक्सन के 5G वायरलेस टेक्नोलॉजी पेटेंट का उल्लंघन किया है। हालांकि, यह अंतिम फैसला नहीं है। यदि इस फैसले को बरकरार रखा जाता है, तो Motorola स्मार्टफोन के अमेरिका में आयात पर प्रतिबंध

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Mar 29, 2025 | 02:40 PM

Motorola को इस देश में किया जा सकता है बैन। (सौ. Motorola)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत टेक डेस्क: दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी Motorola को बड़ा झटका लग सकता है। यूएस इंटरनेशनल ट्रेड कमीशन (ITC) ने हाल ही में फैसला सुनाया है कि लेनोवो की Motorola मोबिलिटी ने स्वीडन की कंपनी एरिक्सन के 5G वायरलेस टेक्नोलॉजी पेटेंट का उल्लंघन किया है। हालांकि, यह अंतिम फैसला नहीं है। यदि इस फैसले को बरकरार रखा जाता है, तो Motorola स्मार्टफोन के अमेरिका में आयात पर प्रतिबंध लग सकता है।

एरिक्सन का Motorola पर आरोप

एरिक्सन ने ITC में शिकायत दर्ज कराई थी कि Motorola ने उसकी 5G टेक्नोलॉजी का बिना अनुमति उपयोग किया है। ITC ने इस पर एरिक्सन के पक्ष में फैसला दिया है। यदि यह फैसला लागू होता है, तो अमेरिका में Moto G, Edge, और Razr जैसे Motorola फोन पर प्रतिबंध लग सकता है। साथ ही, कंपनी पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है। इस विवाद का अंतिम फैसला अप्रैल में आने की संभावना है।

लेनोवो ने आरोपों को किया खारिज

लेनोवो ने एरिक्सन के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कंपनी का कहना है कि वह पेटेंट नियमों का पालन कर रही है। दोनों कंपनियों के बीच पेटेंट को लेकर विवाद सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं है, बल्कि दक्षिण अमेरिका, ब्रिटेन, और उत्तरी कैरोलिना में भी उनके बीच मुकदमेबाजी चल रही है।

सम्बंधित ख़बरें

₹35,999 वाला प्रीमियम फोन अब ₹24,568 में, मिडिल क्लास के लिए Motorola Edge 50 Pro पर बड़ी बचत का मौका

कम बजट में प्रीमियम लुक, Motorola Edge 70 Fusion की तस्वीरें लीक, 7000mAh बैटरी के साथ आ सकता है दमदार फोन

AI वाला स्मार्टफोन लेना है? फरवरी में ये 5 फोन बना देंगे आपकी ज़िंदगी आसान

60,000 में कौन सा फ्लैगशिप सही सौदा? Motorola Signature Vs OnePlus 15 की पूरी सच्चाई

अमेरिकी बाजार में Motorola की स्थिति

यदि अमेरिका में Motorola स्मार्टफोन्स की बिक्री पर रोक लगती है, तो यह कंपनी के लिए एक बड़ा झटका होगा। काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 की तीसरी तिमाही में Motorola का अमेरिकी बाजार में 14% का हिस्सा था। कंपनी ने इस साल अपनी हिस्सेदारी में 21% की वृद्धि दर्ज की थी।

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

Motorola के लिए बड़ा खतरा

Motorola के स्मार्टफोन अमेरिका में बेहद लोकप्रिय हैं। यदि यह प्रतिबंध लागू होता है, तो कंपनी को न केवल आर्थिक नुकसान होगा, बल्कि उसकी बाजार हिस्सेदारी पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Itc takes action on violation of 5g patent motorola may be banned in this country

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2024 | 01:30 PM

Topics:  

  • Lenovo
  • Motorola

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.