IRCTC की वेबसाइट और ऐप में गड़बड़ी, यात्री हुए परेशान, उठाया बड़ा सवाल
इस महीने दूसरी बार है जब IRCTC की सेवाएं ठप पड़ी हैं। इससे पहले 9 दिसंबर को भी एक घंटे तक मेंटेनेंस के चलते यात्री परेशान हुए थे। तत्काल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया केवल एक दिन पहले उपलब्ध होती है
- Written By: सिमरन सिंह
IRCTC के App में फिर आई परेशानी। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर 10 बजे की तत्काल टिकट बुकिंग के समय तकनीकी गड़बड़ी देखी गई। यात्री जब प्लेटफॉर्म एक्सेस करने की कोशिश कर रहे थे, तो उन्हें “मेंटेनेंस गतिविधि के कारण कार्रवाई नहीं की जा सकती” का एरर मैसेज मिला। इससे यात्रियों में रोष फैल गया।
तत्काल टिकट बुकिंग में आई समस्या
यह इस महीने दूसरी बार है जब IRCTC की सेवाएं ठप पड़ी हैं। इससे पहले 9 दिसंबर को भी एक घंटे तक मेंटेनेंस के चलते यात्री परेशान हुए थे। तत्काल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया केवल एक दिन पहले उपलब्ध होती है, और इस गड़बड़ी ने उन यात्रियों को खासा प्रभावित किया जो सुबह 10 बजे की टिकट बुकिंग की उम्मीद कर रहे थे। Downdetector वेबसाइट ने भी पुष्टि की कि IRCTC की वेबसाइट और ऐप के डाउन होने की कई शिकायतें दर्ज हुईं।
सोशल मीडिया पर फूटा यात्रियों का गुस्सा
तकनीकी खामी से परेशान यात्री सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करने लगे। कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि सिस्टम जानबूझकर बंद किया गया ताकि प्रीमियम टिकट बेचे जा सकें। एक यूजर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “जब वेबसाइट दोबारा शुरू हुई तो सभी तत्काल टिकट बुक हो चुके थे, और केवल महंगे प्रीमियम टिकट ही उपलब्ध थे।” इस पोस्ट में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
पुराना PF खाता भूल गए? सरकार का नया E-PRAAPTI पोर्टल करेगा मिनटों में काम, ऐसे मिलेगा फंसा हुआ पैसा
WhatsApp Web पर आ गई Calling, कई यूजर्स हो रहे परेशान, कॉल नहीं हो रही, फीचर गायब, क्या है सही करने का तरीका?
Google का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Dell ने भारत में लॉन्च किए धांसू AI लैपटॉप, XPS 13 से Alienware 15 तक मिले दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और खासियत
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
IRCTC की चुप्पी पर उठे सवाल
IRCTC की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यात्री सवाल उठा रहे हैं कि क्या IRCTC की वेबसाइट सुबह 10-11 बजे के व्यस्त समय में भारी ट्रैफिक संभालने में सक्षम है।
