अब नहीं करना होगा इंतजार, iPhone Fold की एंट्री तय, डिजाइन होगा खास
iPhone Fold Launch: Apple का पहला फोल्डेबल iPhone अब आखिरकार हकीकत बनने के करीब है। जिस डिवाइस को फिलहाल iPhone Fold कहा जा रहा है। जो आने वाले टाइम में लोगों की पसंद बनेगी।
- Written By: सिमरन सिंह
iPhone Fold (Source. Gemini)
iPhone Fold Launch Date: टेक दुनिया में लंबे समय से चर्चा में बना Apple का पहला फोल्डेबल iPhone अब आखिरकार हकीकत बनने के करीब है। जिस डिवाइस को फिलहाल iPhone Fold कहा जा रहा है, उसके लॉन्च को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आ रही थीं। कहीं 2026 तो कहीं 2027 तक की देरी की बात कही जा रही थी। लेकिन अब iPhone लवर्स के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।
तय समय पर ही लॉन्च होगा iPhone Fold
ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर किसी बड़े संकट में नहीं है। ब्लूमबर्ग के जाने-माने पत्रकार Mark Gurman ने साफ किया है कि कंपनी का प्रोजेक्ट तय शेड्यूल के अनुसार आगे बढ़ रहा है। उनकी “Power On” न्यूज़लेटर में दी गई जानकारी के अनुसार, Apple सितंबर की शुरुआत में इस फोल्डेबल डिवाइस की घोषणा कर सकता है। यानी अब यूजर्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
iPhone 18 Pro सीरीज के साथ होगी एंट्री
रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone Fold को इस साल iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसका मतलब साफ है कि Apple इस बार अपनी प्रीमियम सीरीज के साथ एक बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी में है। फोल्डेबल डिजाइन और हाई-एंड फीचर्स इसे कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस स्मार्टफोन बना सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Oura Ring 5 लॉन्च: अब उंगली में पहनी रिंग बताएगी हेल्थ का पूरा हाल, AI फीचर्स और नई तकनीक से लेंस
Apple का सबसे बड़ा AI दांव, नया Siri बनेगा ChatGPT जैसा स्मार्ट, iPhone यूजर्स चौंक जाएंगे
महंगे होते जा रहे Smartphones, AI फीचर्स, 5G और कैमरा क्वालिटी ने बढ़ाई आपकी जेब की टेंशन
AI का नया धमाका, मोदी से लेकर विराट-धोनी तक के बदले हेयरस्टाइल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 12 लुक्स ट्रेंड
स्टैंडर्ड iPhone 18 के लिए करना होगा इंतजार
जहां एक तरफ Pro मॉडल्स इस साल लॉन्च हो सकते हैं, वहीं स्टैंडर्ड iPhone 18 को लेकर अलग खबर सामने आई है। लीक्स के मुताबिक, बेस मॉडल iPhone 18 को 2027 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। यानी इस बार Apple अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव करते हुए पहले प्रीमियम मॉडल्स को लॉन्च करेगा।
ये भी पढ़े: अब नहीं होगा WhatsApp Web बोरिंग, डेस्कटॉप पर भी मिलेगा मोबाइल जैसा स्टाइलिश लुक
देरी की अफवाहों के पीछे क्या थी वजह?
हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Apple को फोल्डेबल iPhone के डेवलपमेंट में इंजीनियरिंग चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से इसके लॉन्च में देरी हो सकती है। लेकिन अब सामने आई नई जानकारी ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है और साफ कर दिया है कि कंपनी अपनी योजना पर मजबूती से काम कर रही है।
क्यों खास होगा iPhone Fold?
iPhone Fold सिर्फ एक नया फोन नहीं, बल्कि Apple के लिए एक बड़ा टेक्नोलॉजी शिफ्ट माना जा रहा है। फोल्डेबल डिजाइन, मल्टीटास्किंग और प्रीमियम एक्सपीरियंस इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाएंगे।
