

Car in iPhone Duo Price: Apple ने अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च कर दिया है और लॉन्च के साथ ही इसकी कीमत ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है। खासकर इसका 2TB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल आम स्मार्टफोन बजट से कहीं आगे निकल गया है। बता दें कि इसकी कीमत 4.49 लाख रुपये रखी गई है। वहीं अब 4.49 लाख रुपये में सिर्फ एक फोन खरीदना कितना सही है यह तो हर ग्राहक की जरूरत पर निर्भर करता है लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इसी बजट में भारत में एक नई कार भी खरीदी जा सकती है। जिसका सीधा मतलब है कि अगर आपके सामने iPhone Duo और नई कार में से किसी एक को चुनने का सवाल हो तो यह तुलना आपको जरूर सोचने पर मजबूर कर सकती है।
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो के बारे में बताए तो यह देश की किफायती कारों में शामिल होती है। इसका छोटा आकार शहर की तंग सड़कों और पार्किंग के लिए काफी उपयोगी है जबकि इसका डिजाइन SUV से प्रेरित नजर आता है। वहीं इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। साथ ही इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.49 लाख रुपये से 5.27 लाख रुपये तक है। जिसका सीधा मतलब है कि iPhone Duo के 2TB मॉडल की कीमत में इसका शुरुआती वेरिएंट आसानी से खरीदा जा सकता है।
इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 भी शामिल है। जो कम कीमत, आसान मेंटेनेंस और कॉम्पैक्ट आकार में आता हैं। वहीं इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता है। वहीं इसको CNG वेरिएंट में भी लिया जा सकता है। साथ ही इसकी कीमत पर नजर डाले तो यह 3.69 लाख रुपये से 5.44 लाख रुपये तक में आ सकता है।
वहीं Maruti Celerio की शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये है। जिसकी अच्छी माइलेज और आसान ड्राइविंग के कारण यह शहर में इस्तेमाल के लिए लोकप्रिय विकल्प के रूप में देखी जाती है। वहीं इसमें पेट्रोल के साथ CNG और मैनुअल/AMT विकल्प भी मिलता हैं।
वहीं अगर आप अपा थोड़ा बजट बढ़ा लें तो Renault Kwid भी इसमें आ सकती है जिसकी कीमत 4.53 लाख रुपये से 5.60 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। वहीं कार में 8-इंच टचस्क्रीन, LED DRL, दो एयरबैग, ABS और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए जाते हैं।
इसके अलावा Tata Tiago को भी इस लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। जिसकी कीमत 4.70 लाख रुपये से 8.55 लाख रुपये तक है। वहीं इसमें पेट्रोल और CNG के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता है। वहीं अब इसका इलेक्ट्रिक वर्जन Tiago EV भी बाजार में मौजूद है।
जैसा कि हम बता ही चुके है किiPhone Duo का 2TB मॉडल 4.49 लाख रुपये का है। वहीं इस रकम में S-Presso या Alto K10 जैसे मॉडल खरीदे जा सकते हैं जबकि थोड़ा बजट बढ़ाने पर Kwid, Tiago या Celerio जैसे विकल्प भी इसमें आ सकते है। वैसे यह तो सच है कि फोल्डेबल फोन और कार की सीधी तुलना नहीं कि जा सकती लेकिन 4.49 लाख रुपये जैसी कीमत यह सवाल जरूर खड़ा करती है कि इतनी बड़ी रकम एक प्रीमियम स्मार्टफोन पर खर्च की जाए या उसी बजट में घर के लिए एक नई कार लाई जाए।