iPhone 18 Pro खरीदने के बाद ये नए Accessories भी आएंगे काम, Apple ने पेश किए शानदार Case और Wrist Strap

iPhone 18 Pro Wrist Strap: Apple ने iPhone 18 Pro और Pro Max के साथ नए एक्सेसरीज भी पेश किए हैं। जिसमें Silicone Cases, TechWoven Cases, Crossbody Straps और FineWoven Wallets शामिल है।
new accessories buying the iPhone 18 Pro cases and a wrist strap
Apple Accessories का खास डिजाइन।Source. Apple
Published on
Updated on

iPhone 18 Pro Accessories: Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ सिर्फ नए फीचर्स ही नहीं बल्कि कई नए एक्सेसरीज भी पेश किए हैं। बता दें कि कंपनी ने नए Silicone Cases, TechWoven Cases, Crossbody Straps और FineWoven Wallets लॉन्च किए हैं। इन एक्सेसरीज को iPhone 18 Pro के चार नए फिनिश के साथ मैच करने के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं इसमें खास बात यह है कि इस बार Apple ने Clear Case में भी बदलाव किया है जबकि नया Wrist Strap फोन को हाथ में रखने के तरीके को और सुविधाजनक बनाने का दावा करता है।

नया Clear Case और Wrist Strap बना खास

बता दें कि Apple का अपडेटेड Clear Case अब Crossbody Strap और Wrist Strap के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे यूजर्स फोन को हाथ में पकड़े बिना भी साथ ले जा सकेंगे। वहीं नया Wrist Strap iPhone के अलावा AirPods Pro 2 और AirPods Pro 3 को कैरी करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं Wrist Strap को 100 प्रतिशत रिसाइकल्ड पॉलिएस्टर यार्न से तैयार किया गया है। इसमें फ्लेक्सिबल मैग्नेट्स लगाए गए हैं जो स्ट्रैप को आपस में व्यवस्थित तरीके से फिट रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह एक्सेसरी ब्लैक, टौप, ऑलिव, क्रिस्प ब्लू, मैजेंटा और बरगंडी जैसे छह रंगों में उपलब्ध कि गई है।

new accessories buying the iPhone 18 Pro cases and a wrist strap
Case And Wrist Strap का खास डिजाइन।Source. Apple

केस से लेकर MagSafe तक कई विकल्प

वहीं अब Apple यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से iPhone को पर्सनलाइज करने का विकल्प दे रहा है। कंपनी के एक्सेसरीज पोर्टफोलियो में Cases & Protection के साथ Chargers & Adapters, MagSafe, Headphones & Speakers और Content Creation जैसे विकल्प शामिल हैं। वहीं यूजर्स MagSafe Case के साथ Wallet, Wrist Strap या Crossbody Strap को अलग-अलग रंगों और टेक्सचर के साथ मैच कर सकते हैं। जिसका सीधा मतलब है कि फोन की सुरक्षा के साथ-साथ उसके लुक को भी अपनी पसंद के मुताबिक बदला जा सकता है।

new accessories buying the iPhone 18 Pro cases and a wrist strap
गणेश चतुर्थी पर Airtel का बड़ा तोहफा, अब ऐसे बनाएं अनोखी शुभकामनाएं और इंस्टाग्राम रील्स, जानें फायदा

iPhone 18 Pro में पर्यावरण का भी रखा ध्यान

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को पर्यावरण को ध्यान में रखकर तैयार करने की बात कही है। उन्होंने दोनों मॉडल में कुल मिलाकर 40 प्रतिशत रिसाइकल्ड कंटेंट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें बैटरी में 100 प्रतिशत रिसाइकल्ड कोबाल्ट और एनक्लोजर में 85 प्रतिशत रिसाइकल्ड एल्युमीनियम शामिल है। वहीं कंपनी के मुताबिक सप्लाई चेन में इन डिवाइसेज के निर्माण के लिए 50 प्रतिशत रिन्यूएबल एनर्जी, जैसे विंड और सोलर पावर, का इस्तेमाल किया गया है। फोन की पेपर पैकेजिंग भी 100 प्रतिशत फाइबर-बेस्ड है जिसे घर पर आसानी से रिसाइकल किया जा सकता है।

iPhone Duo Folio भी लाया गया नया विकल्प

new accessories buying the iPhone 18 Pro cases and a wrist strap
iPhone Duo Folio का खास डिजाइन।Source. Apple

इसके साथ ही Apple ने iPhone Duo Folio with Kickstand भी पेश किया है। इसका Taupe और Navy Blue कलर ऑप्शन उपलब्ध है और इसकी कीमत 14,900 रुपये बताई गई है। इसमें किकस्टैंड दिया गया है जिससे फोन को वीडियो देखने या दूसरे कामों के दौरान सुविधाजनक तरीके से रखा जा सकता है। ऐसे में कुल मिलाकर Apple का नया एक्सेसरीज लाइनअप सिर्फ फोन की सुरक्षा तक सीमित नहीं है बल्कि यूजर्स को अपने iPhone का लुक और इस्तेमाल करने का तरीका अपनी पसंद के मुताबिक बदलने का विकल्प भी देता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com