पुराने iPhone खरीदना पड़ सकता है भारी, Apple ने इन iPhone को डाला विंटेज लिस्ट में
ऑनलाइन iPhone खरीदने में लोग ऐसे मॉडल्स को खरीद लेते हैं जो अब कंपनी की नजर में आउटडेटेड हो चुके हैं। कई बार दुकानदार भी पुराने स्टॉक को निकालने के लिए बेहद कम कीमत पर डील ऑफर करते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
इन iPhone को बंद किया जा रहा है। (सौ. Apple)
ऑनलाइन सस्ते में iPhone खरीदने की चाहत में कई लोग ऐसे मॉडल्स का चुनाव कर लेते हैं जो अब कंपनी की नजर में आउटडेटेड हो चुके हैं। कई बार दुकानदार भी पुराने स्टॉक को निकालने के लिए बेहद कम कीमत पर डील ऑफर करते हैं, जिससे ग्राहक बिना सोचे-समझे फोन खरीद लेते हैं। लेकिन यह ‘सस्ती खरीद’ भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है।
सेकेंड हैंड iPhone से भी सावधान रहें
अक्सर लोग किसी परिचित से या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सेकेंड हैंड iPhone खरीदते हैं। लेकिन जब फोन में खराबी आती है और सर्विस सेंटर का रुख करते हैं, तब पता चलता है कि अब कंपनी इसकी मरम्मत नहीं करती। अगर आप भी पुराने iPhone लेने की सोच रहे हैं, तो अभी रुक जाइए। Apple ने अपनी विंटेज और ऑब्सोलीट डिवाइसेज़ की लिस्ट अपडेट कर दी है, और इसमें दो बेहद पॉपुलर मॉडल्स – iPhone 7 Plus और iPhone 8 – को भी शामिल कर लिया गया है।
ये दो iPhone मॉडल्स हुए ‘विंटेज’
Apple ने अब iPhone 7 Plus और iPhone 8 को आधिकारिक तौर पर विंटेज लिस्ट में डाल दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि अगर ये डिवाइस खराब हो जाएं तो Apple अब इनकी रिपेयरिंग या ओरिजिनल पार्ट्स उपलब्ध नहीं कराएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, “अब ये दोनों मॉडल्स कंपनी की सर्विस पॉलिसी से बाहर हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
iPhone छोड़कर Android पर जाना हुआ बेहद आसान, अब बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के मिनटों में ट्रांसफर होगा डेटा
iPhone Fold भी रह जाएगा पीछे! Apple iPhone Ultra 2 की स्क्रीन देख उड़ जाएंगे होश, जानें कब होगा लॉन्च
WWDC 2026 में टिम कुक का भावुक विदाई भाषण, Apple के भविष्य की बड़ी झलक आई सामने
iPhone यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका, iOS 27 अपडेट से बाहर हो सकते हैं ये लोकप्रिय मॉडल, देखें पूरी लिस्ट
2 जून से Netflix इन पुराने डिवाइस पर होगा बंद, यूज़र्स के लिए बड़ी चेतावनी!
कब हुए थे लॉन्च?
- iPhone 7 Plus: सितंबर 2016 में लॉन्च हुआ था, जिसकी शुरुआती कीमत ₹72,000 (32GB) थी। इसे 2019 में डिस्कंटीन्यू कर दिया गया था।
- iPhone 8: सितंबर 2017 में ₹64,000 (64GB) की कीमत पर लॉन्च किया गया था और इसे 2020 में बाजार से हटा दिया गया।
Apple Vintage का मतलब क्या होता है?
Apple उन डिवाइस को विंटेज की कैटेगरी में रखता है जिनकी बिक्री 5 से 7 साल पहले बंद हो चुकी होती है। यानी अगर किसी डिवाइस की सेल 2018 से पहले बंद हो गई थी, तो 2025 तक वो प्रोडक्ट ‘विंटेज’ घोषित किया जा सकता है।
