iPhone 17 Air में है खास फीचर्स, Plus को बंद कर Air लाने की क्या है वजह?

iPhone 17 Air Booking Date: Apple ने Plus वेरिएंट को रिप्लेस कर Air वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह सबसे पतला iPhone है। इसमें क्या कुछ नया देखने को मिल रहा है।
iPhone 17 Air में है खास फीचर्स, Plus को बंद कर Air लाने की क्या है वजह?
iPhone 17 Air में कया है खास। (सौ. Apple)
Published on
Updated on

iPhone 17 Air Price in India: Apple ने इस बार अपने Plus वेरिएंट को रिप्लेस कर पहला Air वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे पतला iPhone है। iPhone 17 Air की मोटाई सिर्फ 5.6mm है और यह पूरी तरह से eSIM-आधारित स्मार्टफोन है।

iPhone 17 Air की नई तकनीक

Apple ने इस डिवाइस में पहली बार N1 नेटवर्किंग चिप और सेकंड जेनरेशन C1X मॉडेम शामिल किया है। कंपनी का कहना है कि N1 चिप ब्लूटूथ वर्जन 6, वाई-फाई 7 और थ्रेड प्रोटोकॉल को सपोर्ट करती है। C1X मॉडेम बेहतर कनेक्टिविटी और तेज परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इससे यह साफ है कि iPhone 17 Air न सिर्फ डिजाइन बल्कि नेटवर्किंग और परफॉर्मेंस के मामले में भी अपने पिछले वेरिएंट्स से काफी एडवांस है।

iPhone 17 Air की कीमत (भारत में कीमत)

यह स्मार्टफोन चार रंगों: स्काई ब्लू, लाइट गोल्ड, क्लाउड व्हाइट और स्पेस ब्लैक में उपलब्ध होगा। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत ₹1,19,900 रखी गई है।

  • 512GB वेरिएंट; ₹1,39,900
  • 1TB टॉप वेरिएंट: ₹1,59,900

गौर करने वाली बात यह है कि यह कीमत पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16 Plus से काफी ज्यादा है। iPhone 16 Plus का बेस वेरिएंट ₹99,999 में लॉन्च हुआ था।

उपलब्धता

ग्राहक इस फोन की प्री-बुकिंग 12 सितंबर से कर पाएंगे। इसकी सेल 19 सितंबर से शुरू होगी।

iPhone 17 Air स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: इसमें 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz ProMotion और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। सुरक्षा के लिए इसमें सिरेमिक शील्ड दिया गया है।
  • चिपसेट: नया A19 Pro Bionic चिपसेट इसमें शामिल है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे तेज स्मार्टफोन प्रोसेसर है।
  • कैमरा: इसके रियर में 48MP सिंगल कैमरा सेंसर दिया गया है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि यह कैमरा 12MP मोड में 2x टेलीफोटो शॉट्स भी ले सकता है।

Plus बंद कर Air लाने की वजह

Apple ने Plus वेरिएंट को बंद कर Air मॉडल पेश करने का फैसला इसलिए लिया है क्योंकि कंपनी अब उन ग्राहकों को टारगेट करना चाहती है जो प्रीमियम डिज़ाइन, स्लिम फॉर्म फैक्टर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की तलाश में हैं। जिससे Apple उन ग्राहकों को भी अपनी तरह खींच सकें जो पतले फोन रखना पसंद करते है।

ध्यान दें

iPhone 17 Air न सिर्फ अपने स्लिम डिजाइन बल्कि नई N1 चिप, तेज कनेक्टिविटी और दमदार प्रोसेसर के कारण खास है। हालांकि, इसकी कीमत पिछले वेरिएंट्स की तुलना में ज्यादा है, लेकिन प्रीमियम फीचर्स इसे अलग पहचान दिलाते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com