आज से शुरू हुई नई iPhone 16 सीरीज की सेल, Apple Store के बाहर क्रेजी फैंस की लगी लंबी कतारें

एप्पल ने आज से भारत में आईफोन 16 सीरीज बिक्री शुरू की है। नई iPhone 16 सीरीज की बिक्री शुरू होने के कारण मुंबई में बीकेसी Apple स्टोर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई तो वहीं लोग दिल्ली के साकेत के सेलेक्ट सिटी वॉक में लंबी कतार में खड़े दिखे।
आज से शुरू हुई Apple की नई iPhone 16 सीरीज की सेल, Apple Store के बाहर क्रेजी फैंस की लगी लंबी कतारें
(डिज़ाइन फोटो)
Published on
Updated on

नई दिल्ली : आज एपल के चाहने वालों के लिए खास दिन है । दरअसल लंबे समय से एपल को दिवाने iPhone 16 Series का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी बीक्री आज से शुरु हो चुकी है। अभी कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने नई आईफोन सीरीज को लॉन्च कर दिया था और आज यानी 20 सितंबर से इस लेटेस्ट एपल सीरीज की बिक्री ग्राहकों के लिए शुरू हिई है।

इस बार आईफोन 16 सीरीज में कंपनी ने ग्राहकों के लिए चार नए मॉडल्स उतारे हैं, iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max।

वहीं एपल की इस लेटेस्ट सीरीज की बिक्री दिल्ली और मुंबई में स्थित कंपनी के ऑफिशियल स्टोर्स के अलावा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और Amazon पर शुरू हो गई है।

ऐसे में आज राजधानी दिल्ली के साकेत के सेलेक्ट सिटी वॉक में एप्पल की आईफोन 16 खरीदने के लिए लोग लंबी कतार में खड़े दिखे। तो वहीं महाराष्ट्र की उपराजधानी मुंबई के बीकेसी में कंपनी के स्टोर पर बड़ी संख्या में लोग आईफोन 16 खरीदने के लिए पहुंचे। यहां एक ग्राहक ने कहा, "मैंने 5 मोबाइल बीबी और बच्चों के लिए लिया है। यहां का सर्विस बहुत अच्छा है।"

इस बार एपल ने आईफोन 16 के तीन वेरिएंट्स उतारे गए हैं, 128GB, 256GB और 512GB। इन तीनों ही वेरिएंट्स की कीमतें क्रमश: 79,900 रुपये, 89,900 रुपये और 1,09,900 रुपये है।

वहीं कंपनी सूत्रों ने बताया कि कंपनी की पहली बार भारत में आईफोन प्रो सीरीज की असेंबलिंग शुरू करने की योजना है। हालांकि, उन मॉडल की बिक्री बाद में शुरू होगी। हालांकि, कंपनी ने भारत में विनिर्मित आईफोन प्रो सीरीज की उपलब्धता पर कोई टिप्पणी नहीं की। यह पहली बार है जब कंपनी आईफोन प्रो सीरीज को पिछले संस्करण की तुलना में कम कीमत पर बेच रही है, जिसका मुख्य कारण हालिया बजट में आयात शुल्क में कटौती है।

कंपनी ने अपने जारी बयान में कहा, “आईफोन 16 प्रो की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये और आईफोन 16 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,44,900 रुपये है।” वहीं करीब एक साल पहले आईफोन 15 प्रो को 1,34,900 रुपये और आईफोन 15 प्रो मैक्स को 1,59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था।

जानकारी दें कि आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स 128जीबी, 256जीबी, 512जीबी और एक टीबी स्टोरेज क्षमता में उपलब्ध होंगे। इनमें आईफोन सीरीज में अबतक का सबसे बड़ा डिस्प्ले आकार 6.3 इंच और 6.9 इंच होगा। हालांकि, भारत में असेंबल आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस की कीमतों में कोई अंतर नहीं आया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com