Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

iPhone खरीदने से पहले जरूर पढ़ें: iPhone 15, 16 या 17 कौन सा फोन आपके लिए है परफेक्ट?

iPhone Comparison: इस साल नया iPhone लेने की सोच रहे हैं, तो आपके मन में भी ये सवाल जरूर आ रहा होगा की आपके लिए iPhone 15, iPhone 16 या iPhone 17 आखिर कौन सा मॉडल सबसे सही रहेगा?

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 02, 2026 | 11:02 AM

iPhone Comparison (Source. Navbharat Desk)

Follow Us
Close
Follow Us:

iPhone 15 vs iPhone 16 vs iPhone 17: अगर आप उन लोगों में से है जो इस साल नया iPhone लेने की सोच रहे हैं, तो आपके मन में भी ये सवाल जरूर आ रहा होगा की आपके लिए iPhone 15, iPhone 16 या iPhone 17 आखिर कौन सा मॉडल सबसे सही रहेगा? इन सवालों में कीमत, फीचर्स और जरूरत के हिसाब से मिलने वाले फीचर्स शामिल है, जिसकी तुलना करके ही आप एक सही फोन लेना चाहते है। आइए आसान भाषा में समझते हैं तीनों iPhones के बीच का अंतर और किस यूज़र के लिए कौन सा फोन बेस्ट है।

iPhone 15: बजट में दमदार परफॉर्मेंस

आज के समय में iPhone 15 उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प है जो कम कीमत के साथ Apple के सभी फीचर्स का अनुभव लेना चाहते हैं। इस मॉडल में आपको A16 Bionic चिप, अच्छी कैमरा क्वालिटी और स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है। जो आपके iPhone के अनुभव को बेहतरीन बना देती है। इसके साथ ही अगर आप उन लोगों में से है जो सोशल मीडिया, फोटो क्लिक करना और रोजमर्रा के काम करते हैं, तो यह फोन आपके लिए बिल्कुल सही चुनाव होगा है।

iPhone 16: बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और नए फीचर्स

iPhone 16 लेने वालों को अपग्रेडेड चिप A17 या उससे भी बेहतर ऑप्सन, बेहतर बैटरी और AI-बेस्ड फीचर्स मिल सकते हैं। इस फोन को उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प माना गया है जो थोड़ा ज्यादा परफॉर्मेंस और नई टेक्नोलॉजी चाहते हैं। इसके साथ ही iPhone 16 गेमिंग, मल्टीटास्किंग और कंटेंट क्रिएशन के लिए बेस्ट है, क्योकि इसके फीचर्स से आप ये सभी काम आसानी से कर सकते है।

सम्बंधित ख़बरें

रिचार्ज के बाद भी लाइट बंद? प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बैलेंस नहीं दिखा तो ऐसे करें तुरंत शिकायत

6 मई को बड़ा धमाका, Vivo X300 सीरीज लॉन्च, कीमत और फीचर्स के हिसाब से कौन सा फोन रहेगा सही?

घर बैठे कमाई के चक्कर में बड़ा खतरा, एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

अब अलमारी ढूंढने की टेंशन खत्म, Google Photos का नया AI फीचर, घर बैठे पहनकर देखें कपड़े

iPhone 17: फ्यूचर टेक्नोलॉजी का पावरहाउस

iPhone 17 नया और नए फीचर्स से लेस है जिसमें AI का सपोर्ट या AI-इंटीग्रेशन, नया डिजाइन और बेहतर कैमरा सिस्टम मिल रहा है। इस फोन को हाई-एंड यूज़र्स और प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जो उनके काम को स्मूथ बना सके। इस फोन के मॉडल को वीडियो एडिटिंग, प्रोफेशनल फोटोग्राफी और हैवी यूज़ करने वाले यूजर्स के लिए सबसे बेहतर ऑप्सन के तौर पर देखा जा रहा है।

तीनों iPhones में क्या है अंतर?

फीचर iPhone 15 iPhone 16 iPhone 17
प्रोसेसर A16 Bionic A17 / अपग्रेडेड चिप A18 / AI पावर चिप
कैमरा 48MP बेहतर AI कैमरा एडवांस्ड प्रो कैमरा
बैटरी 3,349mAh 3,561 mAh 3,692 mAh
डिजाइन क्लासिक थोड़ा नया पूरी तरह नया लुक
यूज़र टाइप बेसिक यूज़र मिड-लेवल यूज़र प्रोफेशनल यूज़र
कीमत ₹56,900 to ₹59,900
₹45,000 to ₹70,000
₹82,900 to ₹1,02,000

ये भी पढ़े: आज देश के करोड़ों मोबाइल पर एक साथ बजेगा सायरन, सरकार कर रही है ये बड़ी टेस्टिंग, जानें क्या है पूरा मामला

किसके लिए कौन सा iPhone है बेस्ट?

  • स्टूडेंट्स और नॉर्मल यूज़र – iPhone 15
  • गेमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स – iPhone 16
  • प्रोफेशनल्स और हाई-एंड यूज़र्स – iPhone 17

Navbharat की सलाह

फोन लेने से पहले जान ले की अगर आपका बजट कम है और आप एक भरोसेमंद iPhone चाहते हैं तो iPhone 15 आपके लिए एक बेहतर और सही चॉइस होगी। इसके साथ ही परफॉर्मेंस और नए फीचर्स को इस्तेमाल करने वालों के लिए iPhone 16 बेहतर रहेगा। लेकिन अगर आप भविष्य की टेक्नोलॉजी और टॉप-लेवल परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो iPhone 17 नया और नए फीचर्स के साथ आपके लिए सबसे सही चुनाव होगा।

Iphone 15 vs iphone 16 vs iphone 17 perfect for you

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2026 | 11:00 AM

Topics:  

  • Apple
  • iPhone 15
  • iPhone 16
  • iPhone 17
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.