iPhone 17 के लॉन्च से पहले मिल रही है भारी छूट, इन प्रोडक्ट्स पर बंपर ऑफर
iPhone 15 Flipkart Amazon: Apple iPhone 17 सीरीज़ के लॉन्च से पहले पुराने मॉडलों की कीमतों में कटौती देखने को मिली है। जिसमें iPhone 15 पर भारी छूट देखने को मिलने वाली है।
- Written By: सिमरन सिंह
iPhone 15 पर मिल रही भारी छूट। (सौ. Apple)
iPhone 15 Discount: Apple ने iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च से पहले अपनी परंपरा को जारी रखते हुए पुराने मॉडलों की कीमतों में कटौती कर दी है। इस बार सबसे ज्यादा फायदा ग्राहकों को iPhone 15 पर मिल रहा है, जिसे 2023 में लॉन्च किया गया था।
iPhone 15 की नई कीमतें
लॉन्च के समय iPhone 15 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये रखी गई थी। पिछले साल Apple ने इसकी कीमत घटाकर 69,900 रुपये कर दी थी। अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर यह और भी सस्ता हो गया है।
- Flipkart पर iPhone 15 अब सिर्फ 64,900 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ बैंक ऑफर्स का फायदा भी लिया जा सकता है।
- Amazon पर इसकी कीमत घटकर सिर्फ 59,900 रुपये तक आ गई है।
- कैशबैक ऑफर लागू होने के बाद इसका इफेक्टिव प्राइस करीब 58,103 रुपये पड़ सकता है।
- इसके अलावा, iPhone 13 (128GB) वेरिएंट पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 21,100 रुपये तक की छूट दी जा रही है। हालांकि यह छूट आपके पुराने स्मार्टफोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।
- अगर आपका पुराना फोन 20,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू देता है, तो नया iPhone 15 आपको 40,000 रुपये से भी कम कीमत में मिल सकता है। यानी ग्राहक को 40 हजार रुपये से ज्यादा की बचत का मौका मिल रहा है।
iPhone 15 के स्पेशल फीचर्स
iPhone 15 पांच आकर्षक रंगों ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और येलो में उपलब्ध है। इसमें 6.1-इंच Super Retina XDR डिस्प्ले और Dynamic Island फीचर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
खाने में कीड़े मिलने की शिकायत पर FSSAI का एक्शन, नेस्ले और केएफसी को भेजा गया कड़ा नोटिस
iPhone यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका, iOS 27 अपडेट से बाहर हो सकते हैं ये लोकप्रिय मॉडल, देखें पूरी लिस्ट
Amazon Sale खत्म होने से पहले खरीद लें ये चीजें, AC से लेकर Samsung Galaxy S25 Ultra तक पर भारी छूट
Flipkart Summer Sale में मचा बवाल, iPhone 17 हुआ सस्ता, Smart TV-Laptop पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
- रियर कैमरा सेटअप: 48MP मेन + 12MP अल्ट्रा-वाइड
- फ्रंट कैमरा: 12MP सेल्फी कैमरा
- प्रोसेसर: A16 Bionic चिप
- RAM: 6GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम: iOS 17 (iOS 18 तक अपग्रेडेबल)
ये सभी फीचर्स इसे हाई-परफॉर्मेंस और प्रीमियम अनुभव प्रदान करते हैं।
ये भी पढ़े: ऊर्जा और AI के एकीकरण पर चीन की बड़ी योजना, बनेगा पावर सेक्टर का भविष्य
Flipkart पर OPPO पर भी ऑफर
सिर्फ iPhone ही नहीं, बल्कि Flipkart पर OPPO K13 5G पर भी शानदार छूट मिल रही है। इसके 256GB वेरिएंट की असली कीमत 24,999 रुपये है। लेकिन छूट के बाद इसे महज 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही बैंक ऑफर्स के जरिए इसकी कीमत और भी कम हो सकती है।
अगर आप iPhone 15 खरीदने का सोच रहे हैं तो यह सबसे बेहतरीन समय है। भारी डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स का लाभ उठाकर आप इसे पहले से कहीं ज्यादा सस्ते में घर ला सकते हैं।
