WhatsApp से विदेश में इंटरनेट चलाना होगा आसान, ऐप के अंदर ही खरीद और इंस्टॉल कर सकेंगे Travel eSIM

Jio eSIM: लोकल SIM खरीदना या महंगे इंटरनेशनल रोमिंग पैक लेना कई बार परेशानी भरा हो सकता है। लेकिन अब WhatsApp इस अनुभव को आसान बनाने की तैयारी कर रहा है।
internet abroad easier with WhatsApp able to purchase and install a travel eSIM directly within the app
WhatsApp Travel eSIM आ गया है।Source. Pixabay
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • WhatsApp Travel eSIM फीचर ला रहा है जो विदेश यात्रा के लिए eSIM इंस्टॉल करेगा।

  • WhatsApp ने 26 नवंबर को ब्लॉग के जरिए इस सुविधा की घोषणा की है।

  • WhatsApp कई टेलीकॉम कंपनियों और eSIM प्रोवाइडर्स के साथ काम कर रहा है।

WhatsApp Travel eSIM: विदेश यात्रा पर जाते समय फ्लाइट और होटल की बुकिंग के साथ मोबाइल इंटरनेट का इंतजाम करना भी जरूरी होता है। वहीं दूसरे देश में पहुंचने के बाद लोकल SIM खरीदना या महंगे इंटरनेशनल रोमिंग पैक लेना कई बार परेशानी भरा हो सकता है। लेकिन अब WhatsApp इस अनुभव को आसान बनाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी एक नया WhatsApp Travel eSIM फीचर लाने जा रही है जिसकी मदद से यूजर्स सीधे ऐप के अंदर ही विदेश यात्रा के लिए डेटा eSIM खरीद और इंस्टॉल कर सकेंगे।

WhatsApp ने 26 नवंबर को अपने आधिकारिक ब्लॉग के जरिए इस सुविधा की घोषणा की है। कंपनी ने बताया है कि इसका मकसद यात्रियों को विदेश पहुंचते ही इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आसान बनाना है।

WhatsApp के अंदर ही खरीद सकेंगे Travel eSIM

नए फीचर के आने के बाद यूजर्स को ट्रैवल eSIM खरीदने के लिए किसी दूसरी वेबसाइट या ऐप पर जाने की जरूरत नहीं होगी। वे WhatsApp के अंदर उपलब्ध विकल्प के जरिए अपने ट्रैवल डेस्टिनेशन के लिए डेटा प्लान खरीद सकेंगे और eSIM इंस्टॉल कर पाएंगे।

वहीं eSIM दरअसल डिजिटल SIM होती है जिसे फोन में फिजिकल कार्ड लगाए बिना इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए स्मार्टफोन में eSIM सपोर्ट होना जरूरी है। इस सुविधा से एयरपोर्ट पर लोकल SIM तलाशने या पब्लिक Wi-Fi पर निर्भर रहने की जरूरत कम हो सकती है।

Jio समेत इन कंपनियों के साथ पार्टनरशिप

WhatsApp इस सुविधा को उपलब्ध कराने के लिए कई टेलीकॉम कंपनियों और eSIM प्रोवाइडर्स के साथ काम कर रहा है। कंपनी ने जिन पार्टनर्स के नाम बताए हैं उनमें भारत की Reliance Jio, Smart Axiata, Smart Communications और Verizon शामिल हैं। इसके अलावा कुछ अन्य पार्टनर्स भी इस पहल से जुड़े हैं। इन कंपनियों के सहयोग से अलग-अलग देशों में डेटा कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की योजना है। लेकिन किस देश में किस पार्टनर का नेटवर्क मिलेगा इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

internet abroad easier with WhatsApp able to purchase and install a travel eSIM directly within the app
X Parental Controls: अब बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर रहेगी पैरेंट्स की नजर, प्राइवेट मैसेज पढ़ने पर रोक

पुराना WhatsApp नंबर रहेगा चालू

इस फीचर की एक खास बात यह है कि ट्रैवल eSIM इस्तेमाल करने के बाद भी यूजर्स अपने मौजूदा WhatsApp नंबर से चैट कर सकते है। विदेश में इंटरनेट चलाने के लिए WhatsApp अकाउंट का नंबर बदलने की जरूरत नहीं होगी। जिसका सीधा मतलब है कि डेटा कनेक्शन के लिए अलग eSIM और WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए पुराना नंबर बरकरार रखा जा सकेगा।

internet abroad easier with WhatsApp able to purchase and install a travel eSIM directly within the app
WhatsApp पर हैक हो सकती है प्राइवेट चैट! CERT-In ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी; कहा- जल्दी अपडेट करें न्यू वर्जन

भारत में कब मिलेगी सुविधा?

WhatsApp में जानकारी दी गई है कि Travel eSIM फीचर को जल्द ही चुनिंदा देशों में रोलआउट किया जाएगा। लेकिन कंपनी ने अभी शुरुआती देशों की सूची, भारत में लॉन्च की तारीख और डेटा प्लान की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। इसलिए Jio का पार्टनर होना यह पुष्टि नहीं करता कि भारत में भी यह सुविधा पहले चरण में उपलब्ध होगी। यूजर्स को अपने ऐप में फीचर आने का इंतजार करना होगा।