Valentine पर Instagram का सरप्राइज, अब स्टोरी से लेकर DM तक होगा लव वाला अंदाज़

Valentines Day प्यार जताने का खास मौका होता है। लोग अपने पार्टनर, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं और गिफ्ट देते हैं। अब Instagram ने अपने यूजर्स के लिए लिमिटेड-एडिशन फीचर्स लॉन्च किए हैं।
Instagram's Valentine's Day surprise: From stories to DMs, everything will be romantic.
Instagram Valentine’s Feature (Source. Instagram/ Gemini)
Updated on

Instagram Valentine Features: वैलेंटाइन डे प्यार जताने का खास मौका होता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं और गिफ्ट देकर स्नेह व्यक्त करते हैं। अब इस मौके को और खास बनाने के लिए Instagram ने अपने यूजर्स के लिए लिमिटेड-एडिशन फीचर्स लॉन्च किए हैं, जो आपकी स्टोरी, रील्स, पोस्ट और यहां तक कि DMs को भी वैलेंटाइन थीम में बदल देंगे।

क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे?

माना जाता है कि सेंट वैलेंटाइन तीसरी सदी के रोमन पादरी थे। उन्होंने सम्राट क्लॉडियस द्वितीय के आदेश के खिलाफ जाकर गुप्त रूप से प्रेमी जोड़ों की शादी करवाई थी। इस वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया और 14 फरवरी को मृत्युदंड दिया गया। समय के साथ यह दिन प्यार और रोमांस का प्रतीक बन गया और पूरी दुनिया में “सेंट वैलेंटाइन डे” के रूप में मनाया जाने लगा।

स्टोरी और रील्स में नया रोमांटिक टच

वैलेंटाइन वीक को ध्यान में रखते हुए इंस्टाग्राम ने स्टोरीज और रील्स के लिए खास टेक्स्ट एलिमेंट्स और एनिमेशन जोड़े हैं। अब यूजर्स अपनी फोटो और वीडियो में नए रोमांटिक फॉन्ट और टेक्स्ट इफेक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप अपनी सेल्फी को फ्रेम कर उसे स्टिकर में बदल सकते हैं और सीधे स्टोरी में शेयर कर सकते हैं। इससे आपका कंटेंट ज्यादा पर्सनल और आकर्षक दिखाई देगा।

लव-थीम स्टिकर और कस्टम मेंशन

इंस्टाग्राम ने खास लव-थीम स्टिकर्स भी पेश किए हैं, जिनकी मदद से आप अपनी भावनाओं को और क्रिएटिव तरीके से दिखा सकते हैं। साथ ही कस्टम मेंशन स्टिकर के जरिए आप अपने पार्टनर या दोस्तों को खास अंदाज में टैग कर सकते हैं, जिससे आपकी पोस्ट और स्टोरी और भी स्पेशल लगेगी।

DMs में भी मिलेगा वैलेंटाइन का जादू

डायरेक्ट मैसेज (DMs) में भी वैलेंटाइन-थीम चैट डिजाइन जोड़ी गई है। इसके साथ "सीक्रेट फ्रेजज" फीचर भी शामिल किया गया है। अगर आप खास शब्दों का इस्तेमाल करते हैं तो चैट में स्पेशल इफेक्ट्स दिखाई देंगे, जिससे बातचीत और ज्यादा मजेदार बन जाएगी।

सिर्फ सीमित समय के लिए

ये सभी वैलेंटाइन स्पेशल फीचर्स 12 फरवरी से 16 फरवरी तक ही उपलब्ध रहेंगे। हालांकि एडिट्स ऐप के कुछ फीचर्स आगे भी जारी रह सकते हैं। अगर आप अपने सोशल मीडिया को प्यार के रंग में रंगना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें। इंस्टाग्राम के ये नए अपडेट आपके वैलेंटाइन डे को डिजिटल दुनिया में और भी यादगार बना सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com