Instagram का नया ‘Teen Account’ फीचर लॉन्च, बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी होगी मजबूत
फायदा उठाकर बच्चे मोबाइल फोन में घंटों इंस्टाग्राम चलाते रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए Instagram ने एक नया 'Teen Account' फीचर पेश किया है, जिससे छोटे बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी को बढ़ाया जा सके।
- Written By: सिमरन सिंह
instagram पर बच्चों को कैसे रखें सेफ। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: आजकल बच्चों और युवाओं में Instagram Reels का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। माता-पिता के काम में व्यस्त होने का फायदा उठाकर बच्चे मोबाइल फोन में घंटों इंस्टाग्राम चलाते रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए Instagram ने एक नया ‘Teen Account’ फीचर पेश किया है, जिससे छोटे बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी को बढ़ाया जा सके।
बच्चों की सुरक्षा के लिए क्यों जरूरी है ‘Teen Account’ फीचर?
Instagram का नया फीचर बच्चों को अनवांटेड इंटरैक्शन और आपत्तिजनक कंटेंट से बचाने के लिए लाया गया है। इस फीचर के तहत नाबालिगों को हिंसक और अश्लील सामग्री देखने से रोका जाएगा।
हाल ही में, भारत सरकार ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन कानून में यह स्पष्ट किया था कि नाबालिग बच्चों को सोशल मीडिया अकाउंट बनाने के लिए माता-पिता की अनुमति जरूरी होगी। इसी दिशा में कदम उठाते हुए Meta ने Instagram पर Teen Accounts लॉन्च किया है।
सम्बंधित ख़बरें
अब टीनएजर्स को नहीं दिखेगा बार-बार खतरनाक कंटेंट, Meta का बड़ा फैसला, Instagram-Facebook पर लागू हुए नए नियम
16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन, अब Facebook, Instagram और TikTok पर अकाउंट बनाना मुश्किल
Instagram का बड़ा धमाका, अब रील्स बनाते समय नहीं भूलेंगे स्क्रिप्ट, नया Teleprompter फीचर आएंगा काम
अब WhatsApp और Instagram चलाना पड़ेगा महंगा, Meta ने लॉन्च किए नए पेड प्लान, फ्री यूजर्स की बढ़ सकती है टेंशन
माता-पिता को मिलेंगी ये खास सुविधाएं
अब माता-पिता अपने बच्चों की इंस्टाग्राम एक्टिविटी पर नजर रख सकेंगे। इसके लिए Instagram में कई नए पैरेंटल कंट्रोल टूल्स जोड़े गए हैं–
- चैट इनसाइट: माता-पिता देख सकेंगे कि उनका बच्चा इंस्टाग्राम पर किससे चैट कर रहा है।
- टाइम लिमिट: बच्चों के स्क्रीन टाइम पर नियंत्रण के लिए डेली लिमिट सेट करने का विकल्प मिलेगा। जब बच्चे 60 मिनट से ज्यादा इंस्टाग्राम चलाएंगे, तो उन्हें रिमाइंडर मिलेगा।
- अप्रूव परमिशन: 16 साल से कम उम्र के बच्चे अगर अकाउंट की सेफ्टी सेटिंग्स बदलना चाहेंगे, तो उन्हें माता-पिता की अनुमति लेनी होगी।
Teen Account में क्या होगा खास?
- स्लीप मोड: यह रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक एक्टिव रहेगा, जिससे इस दौरान कोई नोटिफिकेशन नहीं आएंगे।
- ऑटो-रिप्लाई फीचर: रात के समय मैसेज का ऑटोमेटिक रिप्लाई दिया जाएगा।
- सेंसेटिव कंटेंट ब्लॉक: सर्च रिजल्ट, फीड और रील्स में संवेदनशील कंटेंट नहीं दिखेगा।
- टैग और मेंशन नियंत्रण: बच्चे केवल उन्हीं लोगों को टैग और मेंशन कर पाएंगे, जिन्हें वो पहले से फॉलो कर रहे हैं।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
नए अकाउंट के लिए नए नियम
- 13 से 17 साल के बच्चे जब नया इंस्टाग्राम अकाउंट बनाएंगे, तो वह डिफॉल्ट रूप से प्राइवेट रहेगा।
- 16 साल से कम उम्र के बच्चों को पब्लिक अकाउंट सेट करने के लिए माता-पिता की परमिशन लेनी होगी।
- जबकि 16 से 17 साल के टीनेजर्स बिना अनुमति के अपने अकाउंट को पब्लिक कर सकते हैं।
