Instagram ने जोड़े नए फीचर्स, अब Direct Messages होंगे और भी मजेदार
इंस्टाग्राम ने अब यूजर्स को अपनी लोकेशन शेयर करने की सुविधा दी है। यह फीचर व्हाट्सएप के लाइव लोकेशन शेयरिंग की तरह काम करेगा। इसका उपयोग खासतौर पर इंफ्लुएंसर्स द्वारा इवेंट्स या कॉन्सर्ट्स की जानकारी अपने फॉलोअर्स तक पहुंचाने के लिए किया जा सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Instagram यूजर्स के लिए आया नया फीचर। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, जो भारत में बेहद लोकप्रिय है, ने अपने यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं। इन नए फीचर्स का मुख्य फोकस खासतौर पर डायरेक्ट मैसेजिंग (DM) पर है, जो यूजर्स को एक और इंटरएक्टिव अनुभव प्रदान करेगा।
इंस्टाग्राम में लोकेशन शेयरिंग का नया फीचर
इंस्टाग्राम ने अब यूजर्स को अपनी लोकेशन शेयर करने की सुविधा दी है। यह फीचर व्हाट्सएप के लाइव लोकेशन शेयरिंग की तरह काम करेगा। इसका उपयोग खासतौर पर इंफ्लुएंसर्स द्वारा इवेंट्स या कॉन्सर्ट्स की जानकारी अपने फॉलोअर्स तक पहुंचाने के लिए किया जा सकता है। हालांकि, यह फीचर केवल उन्हीं यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा, जिनसे आपकी प्राइवेट चैट चल रही है। यानी, आप अनजान लोगों के साथ अपनी लोकेशन शेयर नहीं कर पाएंगे। फिलहाल, यह फीचर कुछ देशों में लाइव है और जल्द ही भारत में भी उपलब्ध होगा।
नया निकनेम फीचर
इंस्टाग्राम ने एक और निकनेम फीचर पेश किया है, जिसके तहत आप अपनी डायरेक्ट मैसेज लिस्ट में अपने दोस्तों को कोई भी खास नाम दे सकते हैं। इसके लिए आपको अपने दोस्त की चैट विंडो में जाकर एडिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। एक बार जब आप नया निकनेम सेट कर लेंगे, तो यह सिर्फ आपको दिखाई देगा, जिससे आपकी चैट और भी पर्सनल हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
100 रुपए के इमली बीज 1 लाख में! भोंदूबाबा अशोक खरात ने ऐसे की करोड़ों की कमाई, ED का चौंकाने वाला खुलासा
ईरान-US की आज से शुरू होगी बातचीत, होर्मुज और परमाणु डील पर टिकी दुनिया की निगाहें; समझौते की बढ़ी उम्मीद
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने किया बरी
Women’s Asia Cup Rising Star 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, चोटिल स्टार बाहर तो इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत
नए स्टीकर्स का जुड़ाव
इंस्टाग्राम ने 17 नए स्टीकर पैक जोड़े हैं, जिनमें 300 से ज्यादा मजेदार और फनी स्टीकर्स शामिल हैं। इन स्टीकर्स का उपयोग यूजर्स डायरेक्ट मैसेजिंग के दौरान कर सकते हैं। इसके अलावा, इंस्टाग्राम अब यूजर्स को खुद के स्टीकर्स बनाने की सुविधा भी देगा, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के स्टीकर्स कस्टमाइज कर सकेंगे।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
