अब टीवी पर चलेगा Instagram, बड़ी स्क्रीन पर Reels देखने का मज़ा, YouTube को सीधी टक्कर
Instagram TV: मोबाइल पर घंटों Reels देखते-देखते थक जाते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। Instagram अब सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रहा। कंपनी ने अपना टीवी ऐप Google TV डिवाइस पर भी रोलआउट कर दिया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Instagram TV (Source. X)
Reels On TV: अगर आप भी मोबाइल पर घंटों Reels देखते-देखते थक जाते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। Instagram अब सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रहा। कंपनी ने अपना टीवी ऐप Google TV डिवाइस पर भी रोलआउट कर दिया है। इससे पहले 2025 के आखिर में यह ऐप Amazon Fire TV पर लॉन्च किया गया था। अब Google TV यूजर्स अपने लिविंग रूम की बड़ी स्क्रीन पर Reels, फोटो और पोस्ट का आनंद ले सकेंगे। साफ है कि कंपनी टीवी पर बढ़ते कंटेंट कंजम्प्शन को भुनाना चाहती है।
YouTube को सीधी चुनौती
टीवी स्क्रीन पर वीडियो देखने के मामले में YouTube की मजबूत पकड़ है। ऐसे में Instagram का यह कदम सीधी प्रतिस्पर्धा की ओर इशारा करता है। कंपनी चाहती है कि यूजर्स सिर्फ मोबाइल पर ही नहीं, बल्कि टीवी पर भी ज्यादा समय उसके प्लेटफॉर्म पर बिताएं। बड़ी स्क्रीन पर वीडियो देखने का अनुभव ज्यादा इमर्सिव होता है, और Instagram उसी अनुभव को अपनी ताकत बनाना चाहता है।
टीवी रिमोट से आसान कंट्रोल
Instagram TV ऐप को खास तौर पर टीवी रिमोट के अनुसार डिजाइन किया गया है। ऐप खोलते ही कॉमेडी, म्यूजिक, स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल जैसी कैटेगरी सामने आती हैं। किसी Reel पर क्लिक करते ही वीडियो तुरंत शुरू हो जाता है और एक खत्म होते ही अगला अपने आप चल पड़ता है। बार-बार स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं पूरा अनुभव किसी टीवी चैनल जैसा महसूस होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Airtel के Unlimited 5G की खुली पोल? हॉटस्पॉट नहीं चलेगा, 300GB लिमिट पर भी उठे सवाल
Google Pixel 11 Series का इंतजार खत्म, लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, नए Gold लुक और AI फीचर्स ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
Google Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
नासिक की शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को मिला डिजिटल मजबूती का आधार, NUHM की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक
सिर्फ वीडियो नहीं, फोटो भी देखें
यह ऐप सिर्फ वीडियो तक सीमित नहीं है। यूजर सामान्य पोस्ट, फोटो और कैरोसेल पोस्ट भी बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं। वर्टिकल वीडियो अपने ओरिजिनल फॉर्मेट में ही दिखाई देते हैं, लेकिन उन्हें टीवी के हिसाब से ऑप्टिमाइज किया गया है ताकि देखने में असहजता न हो। कैप्शन और टेक्स्ट बड़े और स्पष्ट दिखते हैं, जिससे दूर बैठकर भी पढ़ना आसान हो जाता है।
टीवी पर भी मिलेगा इंटरएक्टिव अनुभव
Instagram ने इस ऐप को सिर्फ देखने का माध्यम नहीं बनाया। यूजर टीवी से ही वीडियो लाइक कर सकते हैं, कमेंट्स देख सकते हैं और कंटेंट रीशेयर भी कर सकते हैं। यानि अब टीवी पर भी वही एंगेजमेंट मिलेगा, जो मोबाइल पर मिलता है।
ये भी पढ़े: अब हादसे में मदद करेंगे तो मिलेंगे ₹25,000, दिल्ली में शुरू होगी राह-वीर योजना, मिलेगा जान बचाने पर इनाम
ऐसे करें Google TV पर इंस्टॉल
Google TV में Google Play Store खोलें, Instagram ऐप सर्च करें और डाउनलोड कर लें। इंस्टॉल के बाद लॉगिन करें। आप QR कोड स्कैन करके या मैन्युअली यूजरनेम-पासवर्ड डालकर साइन इन कर सकते हैं। एक टीवी पर पांच तक अकाउंट जोड़ने की सुविधा भी दी गई है, जो परिवार के लिए उपयोगी साबित होगी।
फिलहाल कहां उपलब्ध?
अभी यह फीचर अमेरिका में उपलब्ध है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे अन्य देशों में भी लॉन्च किया जाएगा।
