भारत का अपना ChatGPT करेंगा काम, Sarvam AI को मिलने वाली है बड़ी फंडिंग, जानिए पूरी खबर

Sarvam AI Funding: AI सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब एक नया नाम तेजी से सुर्खियों में छा गया है Sarvam AI। इस स्टार्टअप को देश का संभावित ChatGPT प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है।
India's Own ChatGPT Set to Go Live: Sarvam AI Poised to Receive Major Funding
Sarvam AI (Source. X)
Updated on

India AI Startup: भारत का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब एक नया नाम तेजी से सुर्खियों में छा गया है Sarvam AI। इस स्टार्टअप को देश का संभावित ChatGPT प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी को जल्द ही बड़ी फंडिंग मिल सकती है, जिससे इसकी वैल्यूएशन अरबों डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

200-250 मिलियन डॉलर की बड़ी फंडिंग की तैयारी

Sarvam AI इस समय करीब 200 से 250 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाने के लिए निवेशकों से बातचीत कर रहा है। इस फंडिंग राउंड में NVIDIA, HCLTech और Accel जैसे बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। अगर यह डील सफल होती है, तो कंपनी की वैल्यूएशन करीब 1.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। हालांकि, अभी तक इस निवेश को लेकर किसी भी कंपनी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

क्यों खास है यह निवेश?

यह निवेश सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं है, बल्कि रणनीतिक रूप से भी बेहद अहम माना जा रहा है। Sarvam AI पहले से ही अपने AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए NVIDIA के हार्डवेयर का इस्तेमाल करता है। ऐसे में अगर NVIDIA निवेश करता है, तो यह साझेदारी और मजबूत हो सकती है। वहीं Accel जैसे ग्लोबल निवेशक के जुड़ने से कंपनी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने में मदद मिलेगी।

तेजी से बढ़ रहा Sarvam AI का कद

Sarvam AI ने दिसंबर 2023 में अपनी सीरीज-A फंडिंग के दौरान 41 मिलियन डॉलर जुटाए थे। इस राउंड में Lightspeed, Khosla Ventures और Peak XV Partners जैसे बड़े निवेशकों ने हिस्सा लिया था। हाल ही में AI Impact Summit में कंपनी ने अपने दो नए बड़े लैंग्वेज मॉडल पेश किए, जिसके बाद निवेशकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। यह स्टार्टअप खासतौर पर भारतीय भाषाओं को समझने और एंटरप्राइज के लिए AI सॉल्यूशन विकसित करने पर काम कर रहा है।

भारत के लिए क्यों है बड़ी खबर?

Sarvam AI की यह संभावित सफलता भारत के AI सेक्टर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। अगर यह स्टार्टअप मजबूत होता है, तो भारत को अपना खुद का AI प्लेटफॉर्म मिलेगा, जो भारतीय जरूरतों और भाषाओं को बेहतर तरीके से समझ सकेगा।

ध्यान दें

Sarvam AI का तेजी से बढ़ता कद और संभावित बड़ी फंडिंग यह दिखाती है कि भारत अब AI की दुनिया में बड़ा खिलाड़ी बनने की राह पर है। अब नजर इस बात पर है कि यह डील कब फाइनल होती है और कंपनी आने वाले समय में क्या नया लेकर आती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com