-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Save Your Old Number From Deactivation Bsnl Reactivate Your Sim For Just 449
पुराना नंबर बंद होने से बच जाएगा, BSNL का बड़ा ऑफर, सिर्फ 449 रुपये में फिर से चालू होगा सिम
- Written By: सिमरन सिंह
BSNL New Scheme: BSNL के लाखों मोबाइल यूजर्स के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कई बार ऐसा होता है कि लोग लंबे समय तक मोबाइल नंबर रिचार्ज नहीं करा पाते और उनका सिम बंद होने तक आ जता है।

BSNL (Source. Design)
BSNL Plan To Activate Number: भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL के लाखों मोबाइल यूजर्स के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कई बार ऐसा होता है कि लोग लंबे समय तक मोबाइल नंबर रिचार्ज नहीं करा पाते और उनका सिम बंद होने की कगार पर पहुंच जाता है। ऐसे ही उपभोक्ताओं के लिए BSNL ने खास पहल करते हुए एक नया ऑफर शुरू किया है, जिससे बंद होने जा रहे नंबर को फिर से एक्टिव कराया जा सकता है। इस योजना का नाम है ‘आपका नंबर अभी भी आपका है’, जो खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है जिनका नंबर ग्रेस पीरियड में चला गया है।
क्या है BSNL का खास ऑफर?
BSNL के इस विशेष ऑफर के तहत अब यूजर्स अपने बंद होने की स्थिति में पहुंचे मोबाइल नंबर को मात्र 449 रुपये में दोबारा चालू कर सकते हैं। इस प्लान के जरिए कंपनी उन ग्राहकों को राहत देना चाहती है जो किसी वजह से समय पर रिचार्ज नहीं करा पाए और उनका नंबर निष्क्रिय होने वाला है।
कब तक मिलेगा इस योजना का लाभ?
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह योजना 31 मार्च तक लागू रहेगी। इस दौरान BSNL ने अपने उपभोक्ताओं के लिए यह खास 4G प्लान पेश किया है, जिससे कई पुराने ग्राहक फिर से नेटवर्क से जुड़ सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बैलेंस होने के बाद भी बंद हो सकता है आपका SIM, करोड़ों यूजर्स नहीं जानते ये जरूरी नियम
OTT और DTH की टेंशन खत्म, BSNL का नया प्लान सिर्फ 42 रुपये में दिखाएगा 600+ चैनल, डेटा भी नहीं होगा खर्च
वाशिम में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाओं को मजबूत करने पर जोर, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
BSNL JTO Recruitment 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, उम्र सीमा और आवेदन
प्लान में क्या-क्या मिलेगा फायदा?
प्रधान कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी गिरिराज पालीवाल के अनुसार, इस प्लान में ग्राहकों को कई सुविधाएं दी जा रही हैं।
- 90 दिनों की वैधता
- अनलिमिटेड कॉलिंग
- रोजाना 100 SMS
- 5GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा
- यानी कम कीमत में यूजर्स को कॉलिंग और डेटा दोनों का लाभ मिलेगा।
किसके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है यह योजना?
यह योजना खासकर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है जो अपना पुराना नंबर दोबारा चालू करना चाहते हैं। कई लोगों का मोबाइल नंबर आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़ा होता है। ऐसे में नंबर बंद हो जाने पर बड़ी परेशानी हो सकती है। BSNL का यह ऑफर ऐसे ही ग्राहकों के लिए राहत लेकर आया है।
ये भी पढ़े: OnePlus में बड़ा बदलाव: अब क्या होगा यूजर्स का? CEO के इस्तीफे से मची हलचल
ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में BSNL की अहम भूमिका
BSNL देश की प्रमुख सरकारी टेलीकॉम कंपनी है, जो राजस्थान समेत पूरे भारत में अपनी सेवाएं देती है। खासकर ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में, जहां निजी कंपनियों की पहुंच कम है, वहां BSNL आज भी लोगों के लिए मुख्य संचार माध्यम बना हुआ है। राजस्थान में BSNL लैंडलाइन, मोबाइल नेटवर्क, ब्रॉडबैंड और फाइबर इंटरनेट जैसी सेवाएं उपलब्ध कराता है। हाल के वर्षों में कंपनी ने अपने 4G नेटवर्क और फाइबर कनेक्टिविटी को तेजी से बढ़ाने पर जोर दिया है।
इनका कहना है “उपभोक्ता अपने नजदीकी BSNL कार्यालय, रिटेलर या ग्राहक सेवा केंद्र पर ऑफर का लाभ ले सकते हैं। योजना उन ग्राहकों के लिए राहत लेकर आई है, जिनका नम्बर आधार, पैन कार्ड, बैंक खाते या अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़ा हुआ है, वे समय पर रिचार्ज नहीं कर पाए थे। त्योहारों के सीजन में शुरू किया गया यह ऑफर उपभोक्ताओं को अपने पुराने नम्बर को बचाने का आसान विकल्प दे रहा है।”
Save your old number from deactivation bsnl reactivate your sim for just 449
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ दो लोगों के नौकरी बदलने से ग्लोबल मार्केट में हड़कंप! हिल गए कई देशों के Share Market, जानें कौन हैं ये
Jun 26, 2026 | 01:39 PMइंदौर: एक ही दिन में तीन लोगों की मौत, लॉ स्टूडेंट और इंजीनियरिंग छात्र ने की खुदकुशी, नहीं मिला सुसाइड नोट
Jun 26, 2026 | 01:33 PMदुनिया की पहली Hydrogen Narrow-Gauge Train लॉन्च, न धुआं, न प्रदूषण सिर्फ पानी की भाप
Jun 26, 2026 | 01:31 PMकामठी नगर परिषद का सख्त एक्शन, शुक्रवारी बाजार से हटाया अतिक्रमण; दोबारा कब्जा रोकने की मांग
Jun 26, 2026 | 01:31 PMSamantha-Sobhita Controversy: ‘पहले खुद तो…’सामंथा के कथित बयान ने बढ़ाई हलचल, शोभिता का वीडियो हुआ वायरल
Jun 26, 2026 | 01:30 PMपहली बारिश में सामने आया भ्रष्टाचार, यवतमाल में 50 लाख की भूमिगत नाली लीक, जलभराव से तालाब जैसी स्थिति
Jun 26, 2026 | 01:30 PMशहीद परिवारों को बड़ी राहत, महाराष्ट्र में कृषि भूमि हस्तांतरण पर स्टाम्प ड्यूटी पूरी तरह माफ
Jun 26, 2026 | 01:22 PMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM














