- Hindi News »
- Technology »
- Indian Startup Koyal Video Will Be Ready In Minutes By Voice Know All
आवाज़ से वीडियो बनाने वाली कोयल AI ने रचा नया इतिहास, जानें कैसे
- Written By: सिमरन सिंह
AI Startups India: Koyal AI में आप कई तरह से कमाल के वीडियो बना सकता है। जिसमें वीडियो को बनने के लिए कई सविधाए मिलती है। जो कई तरह से आपके लिए कमाल का होने वाला है।

Koyal AI में क्या है खास। (सौ. Koyal)
Koyal AI Indian Startup: ज़रा कल्पना कीजिए खुला आसमान, हसीं वादियां और कहानी कहने की अनोखी जादुई दुनिया। अब सोचिए कि इस कल्पना को आप अपनी आवाज़ में बयान करें और देखते ही देखते वही आवाज़ आपकी स्क्रीन पर वीडियो के रूप में जीवंत हो जाए। यह किसी परीकथा जैसा लगता है, लेकिन इसे हकीकत में बदल दिया है भारतीय स्टार्टअप Koyal AI ने।
दिल्ली के भाई-बहन की अनोखी पहल
दिल्ली की गौरी और मेहुल, बहन-भाई की इस जोड़ी ने मिलकर Koyal AI की नींव रखी। नाम भी उतना ही खास है कोयल, जो अपनी आवाज़ से दिल जीत लेती है। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार कोयल ने आवाज़ को सीधे वीडियो में बदलने की कला विकसित की है।
सस्ता और सरल समाधान
आज के समय में वीडियो निर्माण बेहद महंगा और समय लेने वाला काम है। छोटे-से वीडियो को एडिट करने में भी क्रिएटर्स और एडिटर्स को घंटों, यहां तक कि कई हफ्ते लग जाते हैं। इसी मुश्किल को आसान और सस्ता बनाने के लिए कोयल सामने आया है।
सम्बंधित ख़बरें
सड़कों पर AI का जादू: अब इन कारों में भी मिलेगी ‘स्मार्ट’ सुरक्षा, जानें कैसे बदल रहा है ड्राइविंग का अनुभव
AI छीन रही लोगों की नौकरी, एक झटके में सैकड़ों लोग बेरोजगार; भारत में कारोबार बंद कर अमेरिका भागी कंपनी
Agentic AI का दौर शुरू! युवाओं के लिए खुलेंगे नए करियर के दरवाजे, लाखों की सैलरी का मौका
मुंबई मेट्रो की हाईटेक मानसून तैयारी: AI और 2500 कैमरों से होगी निगरानी, जलभराव से निपटने के पुख्ता इंतजाम
कैसे काम करता है कोयल AI
यह तकनीक बेहद सरल है। आप कोई गीत गाएं, पॉडकास्ट रिकॉर्ड करें या सिर्फ एक वॉइस नोट बोलें Koyal AI उसी आवाज़ को मिनटों में वीडियो में बदल देता है। इसमें कैरेक्टर्स की मूवमेंट, लिप-सिंक और एनीमेशन तक सबकुछ बारीकी से तैयार हो जाता है। जहां पहले हफ्तों का काम होता था, वहीं अब यह चंद मिनटों में पूरा हो जाता है।
क्यों ज़रूरी है यह बदलाव
छोटे क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स, पॉडकास्टर्स, शिक्षकों और बिज़नेस मालिकों के सामने सबसे बड़ी चुनौतियां थीं:
- वीडियो निर्माण की ऊंची लागत
- ज़्यादा समय लगना
- अच्छा आइडिया अधूरा रह जाना
- स्वाभाविक दिखने वाले कैरेक्टर्स की कमी
- एक ही वीडियो में कई किरदारों की बातचीत
- चलते-फिरते कैरेक्टर्स का सही लिप-सिंक
Koyal AI इन सभी समस्याओं का आसान समाधान बनकर सामने आया है।
हर आवाज़ बनेगी कहानी
आज Koyal AI छोटे सोशल मीडिया क्लिप्स से लेकर लंबी वेब सीरीज़ तक बनाने में सक्षम है। संगीत कंपनियां, पॉडकास्ट क्रिएटर्स और ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म्स पहले ही इस तकनीक से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। यह प्लेटफ़ॉर्म उन सभी लोगों को कहानी कहने की ताकत देता है जिनके पास सिर्फ एक आवाज़ है।
ये भी पढ़े: PM Modi ने किया भारत के पहले चिपसेट का अनावरण, शुरू होगा कमर्शियल प्रोडक्शन
भारत में पहली बार
विदेशों में इस तरह के टूल्स पर काम हो रहा है, लेकिन भारत में इस पैमाने पर कोई स्टार्टअप अब तक सक्रिय नहीं था। खासतौर पर ऑडियो-टू-वीडियो स्टोरीटेलिंग में Koyal AI की रफ्तार, क्वॉलिटी और किफ़ायत इसे खास बनाती है।
बड़े कलाकारों का समर्थन
Koyal AI के सह-संस्थापक मेहुल बताते हैं कि उन्होंने टी-सीरीज़, ए.आर. रहमान, शंकर महादेवन, रिकी केज और मीत ब्रदर्स जैसे दिग्गजों के लिए WAVES (विश्व ऑडियो विजुअल मनोरंजन शिखर सम्मेलन) में संगीत वीडियो बनाए। इन प्रोजेक्ट्स में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आधुनिक तकनीक के साथ पेश किया गया।
मेहुल का कहना है, “अपनी तकनीक से हम भारत की कहानियों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर पाएंगे। स्मार्टफ़ोन के ज़रिए हर किसी को सस्ता और तेज़ वीडियो बनाने की क्षमता मिलेगी, जिससे लोग अपनी आवाज़ के जरिए अपनी कहानियां दुनिया तक पहुंचा पाएंगे।”
Indian startup koyal video will be ready in minutes by voice know all
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
US अटैक में 3 भारतीयों की मौत पर आया अमेरिका का पहला बयान, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिखाई हेकड़ी
Jun 13, 2026 | 10:51 PMराम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Jun 13, 2026 | 10:48 PMकारगिल से कन्याकुमारी तक रिकॉर्ड दौड़, ठाणे पहुंचे अल्ट्रा रनर कार्तिक जोशी, रोजाना 70 से 80 Km दौड़ रहें हैं
Jun 13, 2026 | 10:46 PMभारतीयों की मौत पर माफी मांगने की जगह हेकड़ी दिखा रहा अमेरिका, रुबियो के बयान पर भड़के शशि थरूर, कही ये बात
Jun 13, 2026 | 10:38 PMGlowing Skin : चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएगा पछताना
Jun 13, 2026 | 10:31 PMझारखंड में बड़ा हादसा! बंद कोयला खदान में घुसे 4 युवकों की जहरीली गैस से दर्दनाक मौत, इलाके में मचा कोहराम
Jun 13, 2026 | 10:25 PMट्रैक्टर के आगे दीवार बनकर खड़ी हो गई मां चिड़िया, अंडों को बचाने के लिए दिखाई ऐसी हिम्मत कि भावुक हुए लोग
Jun 13, 2026 | 10:12 PMवीडियो गैलरी

वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM














