टेलीकॉम कंपनी पर सरकार ने चलाई छड़ी, 1.77 करोड़ Sim Cards को किया फ्रीज

सरकार उन सिम कार्ड को बंद कर रही है, जो फर्जी दस्तावेजों द्वारा ईशू कराए गए थे। इसके बारे में आपको मालूम होना चाहिए, अगर ऐसा होता है, तो आपका सिम कार्ड भी बंद हो सकता है। सरकार लगातार फर्जी सिम कार्ड के ऊपर बड़ा एक्शन लेते हुए स्पैम कॉल्स को रोकना चाहती है।
Sim Cards new rule
सरकार लगातार फेक Sim card को हटा रही है इस तरह से आप भी चेक करें (सौ. Freepik)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत डिजिटल डेस्क. जिओ, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल की सिम के यूजर्स पर सरकार ने बहुत बड़ा एक्शन ले लिया है। सरकार ने सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों के करीब 1.7 करोड़ सिम कार्ड को बंद कर दिया है। बता दें कि सिम कार्ड को फर्जी आधार कार्ड और बाकी दस्तावेजों से इश्यू कराया गया था। ऐसे में सरकार उन सिम कार्ड को बंद कर रही है, जो फर्जी दस्तावेजों द्वारा ईशू कराए गए थे। इसके बारे में आपको मालूम होना चाहिए, अगर ऐसा होता है, तो आपका सिम कार्ड भी बंद हो सकता है। सरकार लगातार फर्जी सिम कार्ड के ऊपर बड़ा एक्शन लेते हुए स्पैम कॉल्स को रोकना चाहती है।

AI की मदद से सिम हुई बंद

बता दें कि नकली और जाली डॉक्यूमेंट से खरीदे गए 1.77 करोड़ मोबाइल कनेक्शन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल की मदद से ब्लॉक कर दिया गया है। इसके अलावा दूरसंचार विभाग के साथ काम करने वाले चार दूरसंचार सेवा ऑपरेटर ने 45 लाख नकली इंटरनेशनल कॉल्स को दूरसंचार नेटवर्क तक पहुंचने से रोका, जिससे काफी बड़े बदलाव को देखा गया।

11 लाख अकाउंट को किया गया फ्रिज

इसके साथ ही संचार मंत्रालय ने अपने बयान में यह भी कहा है कि बैंक और पेमेंट वॉलेट की ओर से करीब 11 लाख अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि आने वाले समय में सिम कार्ड को भी ब्लॉक किया जाएगा, जिससे फर्जीवाड़े को दूर रखा जा सके।

इन स्टेप्स को करें फॉलो

अगर आपको भी पता लगाना है कि आपका सिम कार्ड किसके आधार पर इशू किया गया है, तो इन स्टेप्स को आप फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले tafcop.sancharsaathi.gov.in पर जाएं।
  • आपको अपना मोबाइल नंबर यहां दर्ज करना है।
  • इसके बाद एक ओटीपी आपके पास आएगा, उसे दर्ज करें।
  • दर्ज करने के बाद आपके पास सारी जानकारी आ जाएगी और आपकी आईडी से कितने सिम कार्ड हैं, यह भी पता चल जाएगा।
Navbharat Live
navbharatlive.com