Microsoft प्रोडक्ट्स में गंभीर सुरक्षा खामियां, करोड़ों यूज़र्स पर साइबर अटैक
भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Microsoft Windows और Office यूज़र्स के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में यूजर्स को कुछ तरह के खतरों से सावधान रहने के लिए कहा गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Microsoft को लेकर सरकार ने दी चेतावनी। (सौ. Design)
जुलाई 2025 में भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम) ने Microsoft Windows और Office यूज़र्स के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी “हाई-सेवेरिटी” श्रेणी में रखी गई है, जिसका मतलब है कि खतरा अत्यंत गंभीर है और यूज़र्स को तत्काल एक्शन लेने की ज़रूरत है।
Microsoft के प्रोडक्ट्स में मिलीं खतरनाक कमजोरियां
CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक Microsoft के कई सॉफ़्टवेयर में ऐसी कमजोरियां (Vulnerabilities) पाई गई हैं जिनका फायदा साइबर हमलावर निम्न तरीकों से उठा सकते हैं:
- सिस्टम पर पूरा नियंत्रण हासिल करना
- संवेदनशील डेटा की चोरी
- रिमोट कोड रन करके हमला करना
- सुरक्षा उपायों को बायपास करना
- सिस्टम सेटिंग्स में बदलाव
- सर्वर और नेटवर्क को क्रैश करना
- स्पूफिंग अटैक यानी किसी और की पहचान में घुसपैठ
इन कमजोरियों का उपयोग कर हैकर्स न केवल व्यक्तिगत यूज़र्स बल्कि कॉर्पोरेट सिस्टम्स और क्लाउड सेवाओं को भी निशाना बना सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
OpenAI को झटका? Microsoft ने बदली AI रणनीति, Excel और Outlook में अब अपने मॉडल्स का बढ़ा इस्तेमाल
भारत-ऑस्ट्रेलिया का बड़ा कदम, PACTS से साइबर सिक्योरिटी, AI और सप्लाई चेन में बढ़ेगा सहयोग
ATM को मोबाइल ऐप से किया जा सकता है बंद? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता, जानिए क्या है पूरा सच
AI ने छीनी 4,800 कर्मचारियों की नौकरी! Microsoft की बड़ी छंटनी के पीछे क्या है असली वजह?
इन Microsoft सेवाओं पर मंडरा रहा खतरा
CERT-In ने जिन सेवाओं को खतरे में बताया है, उनमें शामिल हैं:
- Microsoft Windows
- Microsoft Office
- Microsoft Dynamics
- Microsoft Edge व अन्य ब्राउज़र्स
- Azure (क्लाउड सेवाएं)
- Developer Tools
- SQL Server
- System Center
- Microsoft की पुरानी सर्विसेज जिनके लिए ESU (Extended Security Updates) जारी होते हैं
- कुछ थर्ड पार्टी ऐप्स
जो भी यूज़र्स इन सेवाओं या प्रोडक्ट्स का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें तुरंत अलर्ट हो जाना चाहिए।
ये भी पढ़े: हजारों यूजर्स को ChatGPT के इस्तेमाल में आई दिक्कत, OpenAI ने दी सफाई
Microsoft ने उठाया कदम, यूज़र्स के लिए अहम सलाह
Microsoft ने इस खतरे को गंभीरता से लिया है और सभी प्रभावित प्रोडक्ट्स के लिए सेक्योरिटी पैच और अपडेट्स जारी कर दिए हैं। कंपनी ने बयान में कहा: “अभी तक इन कमजोरियों का बड़े स्तर पर दुरुपयोग नहीं हुआ है, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है।”
Microsoft और CERT-In दोनों ने सलाह दी है कि यूज़र्स अपने सिस्टम में ऑटोमैटिक अपडेट ऑन करें, सभी लेटेस्ट अपडेट्स इंस्टॉल करें और डिवाइस को रीस्टार्ट करें ताकि सभी सुरक्षा फीचर्स सक्रिय हो जाएं और सिस्टम सुरक्षित बना रहे।
ध्यान दें
साइबर हमलों की बढ़ती घटनाओं के बीच यह चेतावनी बेहद अहम है। Windows और Microsoft Office जैसे प्रोडक्ट्स का उपयोग करने वाले करोड़ों यूज़र्स को चाहिए कि वे इस चेतावनी को गंभीरता से लें और तुरंत अपने सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
