एक क्लिक में देखें Incognito Mode की हिस्ट्री, ये है आसान तरीका
Incognito mode में हिस्ट्री सेव नहीं होती, ऐसे में आप उसकी हिस्ट्री चेक नहीं कर पाते हैं, लेकिन अगर हम किसी भी Incognito mode की हिस्ट्री चेक करना चाहते हैं
- Written By: सिमरन सिंह
incognito mode की हिस्ट्री को कैसे डिलीट करें। (सौ. Freepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. Incognito mode का इस्तेमाल ज्यादातर सीक्रेट ब्राउज़र के तौर पर लोग करते हैं, जिसमें वे अलग तरह की चीज़ें सर्च करना पसंद करते हैं। Incognito mode में हिस्ट्री सेव नहीं होती, ऐसे में आप उसकी हिस्ट्री चेक नहीं कर पाते हैं, लेकिन अगर हम किसी भी Incognito mode की हिस्ट्री चेक करना चाहते हैं, तो आसान तरीके से कर सकते हैं। दरअसल, कुछ सीक्रेट सर्च करने के लिए Incognito mode सेव मोड माना जाता है, लेकिन सच में इतना सेव नहीं होता; इस पर आपकी हिस्ट्री बनती रहती है, जिसे कोई भी देख सकता है और आपकी पोल पट्टी भी खुल सकती है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि आप Incognito mode की हिस्ट्री कैसे चेक कर सकते हैं।
Incognito mode की हिस्ट्री कैसे देखें
- अगर आप Incognito mode पर सर्च करते हैं, लेकिन पकड़े जाने का डर बना रहता है, तो इससे बचने के लिए आपको पता होना चाहिए कि Incognito mode की हिस्ट्री कैसे चेक की जाती है और उसे कैसे डिलीट कर सकते हैं।
- अगर आप लैपटॉप में Incognito mode की हिस्ट्री चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना, बस सर्च बार में command prompt ओपन करना होगा। इसके बाद Run as administrator पर क्लिक करें।
- Command prompt खोलने के बाद इसमें ipconfig /displaydns लिखकर इंटर कर दें। इसके बाद आप आसानी से Incognito mode की हिस्ट्री डेटा और टाइम को देख पाएंगे।
- इसी के साथ, अगर आप चाहें तो ब्राउज़र हिस्ट्री भी चेक कर सकते हैं। ऐसे में एक्सटेंशंस का यूज भी कर सकते हैं, जैसे कि DNS Record Checker
ये भी पढ़े: 2024 में ये Smartphone सबसे ज्यादा बिका, मॉडल के नाम पर नहीं होगा विश्वास
कैसे करें हिस्ट्री डिलीट
- अगर आप Incognito mode की हिस्ट्री डिलीट करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले ब्राउज़र ओपन करना है। ब्राउज़र ओपन करने के बाद सर्च बार में chrome://net-internals/#dns लिखें।
- इसके बाद आपको इवेंट, प्रॉक्सी, डीएनएस और सॉकेट नाम के ऑप्शन शो होंगे। इसमें डीएनएस पर क्लिक करें। इसके बाद होस्ट रजिस्टर कैच के ऑप्शन पर क्लिक करें। क्लियर हिस्ट्री के ऑप्शन पर क्लिक करें, इसके बाद आपकी हिस्ट्री डिलीट हो जाएगी।
