‘मन की बात’ में PM मोदी ने किया SACHET ऐप का जिक्र, आपदा से पहले देगा सतर्कता अलर्ट
SACHET ऐप राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा विकसित किया गया है, जो देशभर के नागरिकों को प्राकृतिक और मानवीय आपदाओं से पहले सतर्क करने का कार्य करता है।
- Written By: सिमरन सिंह
SACHET ऐप में क्या कुछ होगा जो हमारी मदद करेगा। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 अप्रैल को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड में SACHET ऐप का उल्लेख किया। यह ऐप राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा विकसित किया गया है, जो देशभर के नागरिकों को प्राकृतिक और मानवीय आपदाओं से पहले सतर्क करने का कार्य करता है।
क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी?
प्रधानमंत्री ने कहा, “‘सचेत’ ऐप आपको प्राकृतिक आपदा में फंसने से बचाने में मदद कर सकता है। इस ऐप को भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा विकसित किया गया है… इसका उद्देश्य आपको हर संभव तरीके से सूचित और सुरक्षित रखना है।” उन्होंने यह भी बताया कि इस ऐप के माध्यम से लोग मौसम विभाग से अपडेट प्राप्त कर सकते हैं और यह कई क्षेत्रीय भाषाओं में जानकारी उपलब्ध कराता है।
कैसा है SACHET ऐप?
SACHET ऐप एक CAP (Common Alerting Protocol) आधारित इंटीग्रेटेड अलर्ट सिस्टम है, जिसे C-DOT (Centre for Development of Telematics) ने तैयार किया है। यह ऐप लोगों को उनकी लोकेशन के आधार पर रियल टाइम अलर्ट भेजता है, जिससे संभावित आपदाओं से पहले आवश्यक सावधानियां बरती जा सकें।
सम्बंधित ख़बरें
6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Xiaomi 17T, DSLR जैसे कैमरे से iPhone को देगा टक्कर?
Meta ने चुपके से लॉन्च किया Forum ऐप, Reddit को देगा सीधी टक्कर
Mobile Data तुरंत खत्म? घबराइए नहीं, फोन की ये 3 सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट और पैसा
नहीं खा पाएगा इंसानों की नौकरी AI, Starbucks में दूध पहचानने में फेल हुआ स्मार्ट सिस्टम, कंपनी ने किया फायर
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
- आपातकालीन अलर्ट: बाढ़, भूकंप, चक्रवात जैसी आपदाओं के बारे में समय रहते जानकारी।
- मौसम अपडेट: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) से दैनिक मौसम रिपोर्ट और पूर्वानुमान।
- 12 भारतीय भाषाओं में सपोर्ट: जिससे हर क्षेत्र के लोग अपनी भाषा में जानकारी पा सकें।
- लोकेशन आधारित अलर्ट: वर्तमान स्थान या अन्य जिलों से संबंधित जानकारी सब्सक्राइब करने की सुविधा।
- इमरजेंसी गाइडेंस: आपदा के समय क्या करें और क्या न करें, इसकी विस्तृत जानकारी।
- आपातकालीन संपर्क: हेल्पलाइन नंबर और प्रभावित इलाकों का विवरण भी उपलब्ध।
फ्री डाउनलोड की सुविधा
SACHET ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध है। यह नागरिकों को सतर्क और सुरक्षित रखने की दिशा में सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
