Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अगर आपका MMS हो गया है लीक, इन वेबसाइट्स से कर सकते है रिमूव

अगर गलती से आपका निजी वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया है, तो घबराएं नहीं – यहां जानिए इसे हटवाने का कानूनी और डिजिटल तरीका जो आपकी परेशानी को दूर करने में मदद करेंगा।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Apr 18, 2025 | 11:04 AM

MMS video Delete करने का क्या है तरीका। (सौ. Design)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत टेक डेस्क: आज के डिजिटल दौर में निजता (Privacy) का उल्लंघन एक गंभीर समस्या बन चुका है। कई बार किसी की सहमति के बिना उनका एमएमएस (MMS) वीडियो इंटरनेट पर लीक हो जाता है और सोशल मीडिया या दूसरी वेबसाइट्स पर वायरल हो जाता है। यह न केवल मानसिक आघात पहुंचाता है बल्कि व्यक्ति की छवि और भविष्य को भी नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन चिंता करने की ज़रूरत नहीं, ऐसे मामलों में कुछ वेबसाइट्स और प्रक्रिया की मदद से आप यह वीडियो इंटरनेट से हटवा सकते हैं।

1. सबसे पहले पुलिस में शिकायत दर्ज करें (FIR करें)

अगर आपका MMS वीडियो लीक हुआ है, तो सबसे पहला कदम साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराना है। इससे आपको कानूनी संरक्षण मिलता है और संबंधित प्लेटफॉर्म पर शिकायत दर्ज करना आसान हो जाता है। आप https://cybercrime.gov.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत भी कर सकते हैं।

2. गूगल सर्च से वीडियो हटाने के लिए ये वेबसाइट करेंगी मदद

अगर आपका MMS गूगल सर्च में आ रहा है या किसी वेबसाइट पर दिख रहा है, तो आप गूगल की सहायता से उसे हटवा सकते हैं:

सम्बंधित ख़बरें

आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख

मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल

तेज रफ्तार ट्रक ढाबे में घुसा, CCTV वीडियो देख दहल उठे लोग; ड्राइवर की लापरवाही पर नाराजगी जताई

शादी की खुशियां पल में बदलीं हादसे में, बारात में चल रही दुल्हे की कार खेत में पलटी

Google Removal Tool:

  • https://support.google.com/websearch/troubleshooter/3111061
  • यहां जाकर आप “Non-Consensual Explicit Images” के तहत रिपोर्ट कर सकते हैं।

Blogger/Blogspot के लिए:

  • https://support.google.com/blogger/contact/private_info
  • अगर MMS किसी ब्लॉग या गूगल-होस्टेड वेबसाइट पर अपलोड है, तो इस लिंक से हटवाने का अनुरोध कर सकते हैं।

3. गलत वेबसाइट से MMS हटवाने का तरीका

अगर MMS किसी गलत साइट पर अपलोड हो गया है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • वेबसाइट के “Contact Us” या “DMCA” सेक्शन में जाकर शिकायत करें
  • अपनी पहचान और वीडियो से संबंधित विवरण देकर हटवाने की मांग करें
  • आप थर्ड पार्टी साइट जैसे https://whois.domaintools.com पर जाकर वेबसाइट के मालिक की जानकारी निकाल सकते हैं

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

4. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वीडियो हटाना

अगर वीडियो Facebook, Instagram, Twitter (X), YouTube या WhatsApp पर वायरल हो गया है, तो आप सीधे इन प्लेटफॉर्म्स के रिपोर्ट सिस्टम का इस्तेमाल करें या साइबर सेल की मदद लें। सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर “Report” और “Violates Privacy” का ऑप्शन होता है।

स्टेप्स को करें फॉलो

अगर आपका MMS लीक हुआ है, तो शांत रहें और तुरंत इन स्टेप्स को अपनाएं। कानून आपकी मदद के लिए है, और गूगल, सोशल मीडिया कंपनियां व गलत साइट्स के पास भी ऐसे कंटेंट को हटाने की प्रक्रिया मौजूद है। देर न करें — जितनी जल्दी आप कार्रवाई करेंगे, उतना बेहतर रहेगा।

If your mms has been leaked you can remove it from these websites

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2025 | 10:30 AM

Topics:  

  • Cyber Attack
  • Google Chrome
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.