Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अगर अकेले रहते हैं तो ये ऐप बन सकता है आपकी जान का रखवाला! Are You Dead? ने मचाया तहलका

Are You Dead App: अब अकेले रहना मजबूरी नहीं, बल्कि आम बात बनती जा रही है। नौकरी, पढ़ाई या अन्य कारणों से लोग दूसरे शहरों में अकेले रहने को मजबूर हैं। ऐसे में सबसे बड़ा डर होता है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jan 13, 2026 | 03:51 PM

Are You Dead App (Source. Design)

Follow Us
Close
Follow Us:

What is the Are You Dead App: तेजी से बदलती लाइफस्टाइल में अब अकेले रहना मजबूरी नहीं, बल्कि आम बात बनती जा रही है। नौकरी, पढ़ाई या अन्य कारणों से लोग दूसरे शहरों में अकेले रहने को मजबूर हैं। ऐसे में सबसे बड़ा डर होता है अचानक तबीयत बिगड़ जाए तो मदद कौन करेगा? इमरजेंसी में समय पर सहायता न मिलने की आशंका लोगों को भीतर ही भीतर परेशान करती रहती है। इसी चिंता का अनोखा समाधान बनकर सामने आया है चीन में वायरल हो रहा एक मोबाइल ऐप “Are You Dead?”

क्या है Are You Dead? ऐप?

इस ऐप को चीनी भाषा में Sileme कहा जाता है। यह ऐप समय-समय पर यूजर की एक्टिविटी को चेक करता है और यह सुनिश्चित करता है कि यूजर सुरक्षित है या नहीं। खास बात यह है कि अगर किसी कारणवश यूजर एक्टिव नहीं रहता, तो यह ऐप खुद ही अलर्ट भेज देता है। मई में लॉन्च होने के बाद से ही यह चीन का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला पेड ऐप बन चुका है।

कैसे काम करता है यह अनोखा ऐप?

इस ऐप का कॉन्सेप्ट बेहद सरल लेकिन असरदार है। हर दो दिन में यूजर को ऐप खोलकर एक बड़े बटन पर टैप करना होता है, जिससे यह कन्फर्म होता है कि वह पूरी तरह सुरक्षित है। अगर यूजर समय पर टैप नहीं करता या भूल जाता है, तो ऐप अपने आप यूजर द्वारा चुने गए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को मैसेज भेज देता है। इस मैसेज में साफ संकेत होता है कि संबंधित व्यक्ति को मदद की जरूरत हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

पहलगाम आतंकी हमले का पाक के बाद चीन से कनेक्शन, NIA ने बीजिंग से मांगी सीक्रेट जानकारी

क्या अब WhatsApp होगा पेड? जानिए नए प्रीमियम प्लान में क्या मिलेगा खास और क्या देना पड़ेगा पैसा

मार्च 2026 में स्मार्टफोन की बारिश, 30 हजार से लेकर ड्यूल 200MP कैमरा तक, किसे खरीदें आप?

कम बजट में बड़ा धमाका, अब और ताकतवर हुआ iPad Air, कीमत वही, स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका

नाम को लेकर छिड़ा विवाद

हालांकि यह ऐप सेफ्टी के लिहाज से काफी कारगर माना जा रहा है, लेकिन इसके नाम “Are You Dead?” को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स का कहना है कि यह नाम डर पैदा करता है। कुछ लोग इसे बदलकर “Are You Alive?” रखने की सलाह भी दे रहे हैं। बावजूद इसके, ऐप की लोकप्रियता पर इस विवाद का कोई खास असर नहीं पड़ा है।

ये भी पढ़े: फोन की स्टोरेज फुल? बिना ऐप डिलीट किए ऐसे खाली करें स्पेस, जानिए आसान ट्रिक

अब फ्री नहीं, चुकाने होंगे पैसे

शुरुआत में यह ऐप बिल्कुल फ्री था, लेकिन बढ़ती डिमांड के बाद अब इसकी कीमत 8 युआन यानी लगभग ₹95 कर दी गई है। यह ऐप ऐसे समय में चर्चा में है, जब चीन में अकेले रहने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अनुमान है कि 2030 तक चीन में करीब 20 करोड़ लोग अकेले रहेंगे, जिनमें युवा और बुजुर्ग दोनों शामिल होंगे। डेवलपर्स इसमें आगे डायरेक्ट एसएमएस अलर्ट और इन-ऐप मैसेजिंग जैसे नए फीचर्स जोड़ने की तैयारी में हैं।

If you live alone this app could be your lifesaver are you dead has created a sensation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 13, 2026 | 03:51 PM

Topics:  

  • Android App
  • China
  • New Trend
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.