कैमरा नहीं फिर भी बेडरूम में कैसे लीक हो सकता है वीडियो? मार्क जुकरबर्ग ने बताया डर
बेडरूम में लैपटॉप का इस्तेमाल करना आपकी निजता के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। अधिकतर लोग अपने कमरे में लैपटॉप का उपयोग आराम के लिए करते हैं, लेकिन वेबकैम और माइक्रोफोन के जरिए हैकर्स आपकी निजी जिंदगी में झांक सकते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Mark Zuckerberg ने दी चेतावनी। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: आज जहां तकनीक ने हमारी जिंदगी को बेहद आसान बना दिया है, वहीं दूसरी ओर साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। अब हैकर्स इतने शातिर हो गए हैं कि बिना किसी हिडन कैमरे के भी आपके बेडरूम की गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं।
बेडरूम में लैपटॉप इस्तेमाल करना हो सकता है खतरनाक
विशेषज्ञों के अनुसार, बेडरूम में लैपटॉप का इस्तेमाल करना आपकी निजता के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। अधिकतर लोग अपने कमरे में लैपटॉप का उपयोग आराम के लिए करते हैं, लेकिन वेबकैम और माइक्रोफोन के जरिए हैकर्स आपकी निजी जिंदगी में झांक सकते हैं।
लैपटॉप का वेबकैम आसानी से हैक किया जा सकता है। एक बार हैक हो जाने पर, साइबर अपराधी आपके कमरे में हो रही हर गतिविधि को लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा, माइक्रोफोन एक्सेस कर वे आपकी बातचीत भी सुन सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि बेडरूम में लैपटॉप का इस्तेमाल न करें या फिर अतिरिक्त सतर्कता बरतें।
सम्बंधित ख़बरें
8 हजार लोगों की छंटनी के बाद कर्मचारियों को जुकरबर्ग का भरोसा, कहा- इस साल नहीं होगी और बड़े स्तर की कटौती
Acer का नया AI Laptop लॉन्च, Intel Core Ultra 7, 32GB RAM और Copilot+ फीचर्स के साथ मचा सकता है धूम
22 साल के एक भारतीय ने तोड़ा मार्क जकरबर्ग का रिकॉर्ड; बना दुनिया का सबसे युवा अरबपति, कौन हैं सूर्या मिधा?
WhatsApp में आया Incognito Mode, अब AI से पूछ सकेंगे दिल की बातें, न रिकॉर्ड होगा चैट न दिखेगी हिस्ट्री
3 things about this photo of Zuck: Camera covered with tape
Mic jack covered with tape
Email client is Thunderbird pic.twitter.com/vdQlF7RjQt — Chris Olson (@topherolson) June 21, 2016
मार्क जुकरबर्ग भी अपनाते हैं ये सावधानी
साइबर सुरक्षा को लेकर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी बेहद सजग रहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर क्रिस ऑलसन नामक यूजर ने एक फोटो साझा की थी, जिसमें जुकरबर्ग के लैपटॉप का कैमरा और माइक जैक टेप से ढका हुआ नजर आया। ऑलसन ने पोस्ट में लिखा था, ”ज़ुक की तस्वीर के बारे में बातें, कैमरा टेप से ढका हुआ, माइक जैक टेप से ढका हुआ है।”
रिपोर्ट्स की मानें तो जुकरबर्ग अपने लैपटॉप की जासूसी से बचने के लिए कैमरा और ऑडियो जैक को टेप से कवर कर रखते हैं। यह एक सामान्य लेकिन प्रभावी तरीका है जो साइबर हमलों से बचा सकता है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सावधानी ही सुरक्षा है
साइबर एक्सपर्ट्स का मानना है कि तकनीक के इस दौर में डिजिटल प्राइवेसी बनाए रखना बेहद ज़रूरी है। अगर आप लैपटॉप का इस्तेमाल बेडरूम में करते हैं, तो कैमरा और माइक पर टेप लगाकर रखें या फिर अनावश्यक रूप से लैपटॉप को ऑन न छोड़ें।
