-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Your Full Mobile Number Will No Longer Be Visible After Upi Payments
UPI पेमेंट के बाद अब नहीं दिखेगा आपका पूरा मोबाइल नंबर, NPCI का बड़ा फैसला, 4 सितंबर से बदल जाएंगे नियम
- Written By: सिमरन सिंह
Google Pay, PhonePe, Paytm या किसी अन्य UPI ऐप से डिजिटल पेमेंट करते हैं तो NPCI ने सभी बैंकों और UPI ऐप्स को निर्देश दिया है कि वे 4 सितंबर 2026 तक अपने सिस्टम में बदलाव कर ले।

UPI New Rules 2026 (Source. Gemini)
UPI New Rules 2026: आप भी Google Pay, PhonePe, Paytm या किसी अन्य UPI ऐप से डिजिटल पेमेंट करते हैं तो आपके लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। बता दें कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने सभी बैंकों और UPI ऐप्स को निर्देश दिया है कि वे 4 सितंबर 2026 तक अपने सिस्टम में बदलाव करें ताकि लेनदेन के दौरान ग्राहकों का पूरा मोबाइल नंबर दिखाई न दे।
बता दें कि नए नियम लागू होने के बाद किसी भी UPI ट्रांजैक्शन में सामने वाले व्यक्ति को सिर्फ मोबाइल नंबर के आखिरी चार अंक ही दिखाई देंगे जबकि बाकी नंबर स्क्रीन पर छिपे रहेंगे। यह बदलाव खासतौर पर यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
QR पेमेंट और UPI ID में भी होंगे बड़े बदलाव
NPCI ने नए निर्देश में साफ किया है कि यह केवल मोबाइल नंबर तक सीमित नहीं हैं। अब QR कोड से भुगतान करने के बाद भी पूरा मोबाइल नंबर दिखाई नहीं देगा। इसके अलावा बैंक अकाउंट नंबर और UPI ID जैसी संवेदनशील जानकारी भी पूरी तरह प्रदर्शित नहीं की जाएगी बल्कि उसे मास्क करके दिखाया जाएगा। इसके साथ ही एक और अहम बदलाव नए UPI अकाउंट बनाने वाले यूजर्स के लिए होगा। जिसमें अब ऐप्स में मोबाइल नंबर आधारित UPI ID की जगह यूजरनेम आधारित UPI ID को डिफॉल्ट विकल्प बनाया जाएगा। उदाहरण के तौर पर, मोबाइल नंबर की बजाय किसी नाम और बैंक हैंडल से बनी UPI ID का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे लेनदेन के दौरान यूजर की पहचान और मोबाइल नंबर दोनों अधिक सुरक्षित रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
UPI यूजर्स ध्यान दें! सरकार का बड़ा ऐलान, क्या सच में लगने वाला है हर ट्रांसफर पर शुल्क?
क्या UPI ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ कर दी तस्वीर, जानें पूरी डिटेल
Burj Khalifa UPI Booking: बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा
अब बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट, NPCI ला रहा है नया फीचर, सिर्फ फोन टैप करते ही हो जाएगा भुगतान
क्यों लिया गया यह फैसला?
जानकारी में सामने आया है कि हाल के महीनों में सोशल मीडिया पर खासकर महिलाओं ने शिकायत की थी कि UPI पेमेंट के बाद उनका मोबाइल नंबर सामने वाले व्यक्ति को दिखाई देता है जिससे अनचाहे कॉल, मैसेज और पहचान चोरी जैसी समस्याएं सामने आती हैं। वहीं रिपोर्ट्स में भी बताया गया कि यह फैसला डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) Act के तहत यूजर्स की निजी जानकारी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। NPCI बैंकों और UPI ऐप डेवलपर्स के साथ मिलकर यह तय कर रहा है कि सिस्टम में किस स्तर पर कौन-से तकनीकी बदलाव किए जाएं।
ये भी पढ़े: 2 अगस्त से बदल जाएगा AI का खेल, फोटो-वीडियो पर बताना होगा सच, नहीं तो लगेगा करोड़ों का जुर्माना
55 करोड़ से ज्यादा यूजर्स पर पड़ेगा असर
बता दें कि भारत में UPI दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट नेटवर्क में से एक बन चुका है। जिसको लेकर उद्योग के अनुमान के अनुसार, 55 करोड़ से अधिक लोग इसका इस्तेमाल करते हैं जबकि वित्त वर्ष 2025-26 में UPI के जरिए करीब 314 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन हो चुकी है। लेकिन अभी यह साफ नहीं किया गया है कि 4 सितंबर की समयसीमा का पालन न करने वाले बैंकों या ऐप्स पर क्या कार्रवाई होगी। इसके अलावा यह भी स्पष्ट नहीं है कि पहले से मौजूद मोबाइल नंबर आधारित UPI IDs को बदला जाएगा या यह नियम केवल नए यूजर्स पर लागू होगा।
Your full mobile number will no longer be visible after upi payments
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Redmi Note 17 5G: 8000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया Redmi का नया फोन, जानें कीमत
Aug 09, 2026 | 09:31 AMएशिया कप 2026 से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते द हंड्रेड से बाहर
Aug 09, 2026 | 09:28 AMIslamic NATO में आया नया मोड़! तुर्की ने सऊदी को छोड़ा पीछे, पाकिस्तान में हलचल
Aug 09, 2026 | 09:24 AMजेल की सुरक्षा में सेंध; अमरावती जेल में चढ़कर बना रहा था वीडियो, सुरक्षा कर्मियों ने दबोचा
Aug 09, 2026 | 09:22 AMMorning Energy After 40: सुबह उठते ही थकान और सुस्ती रहती है, नाश्ते में खाएं 7 चीजें, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी
Aug 09, 2026 | 09:21 AMJPSC-JSSC विवाद पर फैसला आज, हेमंत सोरेन और छात्र नेताओं के बीच आखिरी बातचीत! राजभवन घेराव को तैयार
Aug 09, 2026 | 09:07 AM9 अगस्त का इतिहास: जब भारत के साथ खड़ा हुआ सोवियत संघ, 1971 को हुई ऐतिहासिक संधि
Aug 09, 2026 | 09:03 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














