अब खिड़कियों से भी बनेगी बिजली, वैज्ञानिकों ने तैयार की ऐसी पारदर्शी सोलर टेक्नोलॉजी, बिना रोशनी रोके होगा काम

Solar Window Technology: अमेरिका की Michigan State University के वैज्ञानिकों ने ऐसी पारदर्शी सोलर टेक्नोलॉजी विकसित की है जो सामान्य कांच की खिड़कियों को बिजली पैदा करने वाले सिस्टम में बदल सकती है।
electricity generated from windows scientists developed a transparent solar technology
Transparent solar technology से क्या फायदें मिलेंगे।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Michigan State University के वैज्ञानिकों ने पारदर्शी सोलर टेक्नोलॉजी लाई है।

  • खिड़की से नजारा भी दिखेगा और सूरज की रोशनी भी कमरे में आती रहेगी।

  • भविष्य की ऊंची इमारतें अपनी खिड़कियों से ही बिजली बनाने में सक्षम हो सकती हैं।

Transparent Solar Windows: अब तक आपने घरों और इमारतों की छतों पर सोलर पैनल लगे देखे होंगे लेकिन जल्द ही खिड़कियां भी बिजली बनाने में मदद कर सकती हैं। बता दें कि अमेरिका की Michigan State University के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी पारदर्शी सोलर टेक्नोलॉजी विकसित की है जो सामान्य कांच की खिड़कियों को बिजली पैदा करने वाले सिस्टम में बदल सकती है। इसकी खासियत यह है कि खिड़की से बाहर का नजारा भी दिखाई देता रहेगा और सूरज की रोशनी भी कमरे में आती रहेगी। ऐसे में भविष्य की ऊंची इमारतें अपनी खिड़कियों से ही बिजली बनाने में सक्षम हो सकती हैं।

कैसे काम करती है पारदर्शी सोलर विंडो?

इस तकनीक को Transparent Luminescent Solar Concentrator (LSC) कहा जाता है। जिसमें पारंपरिक सोलर पैनल की तरह यह सूरज की दिखाई देने वाली रोशनी को पूरी तरह रोकने के बजाय अल्ट्रावायलेट (UV) और नियर-इन्फ्रारेड (Near-Infrared) किरणों को सोखती है। ये दोनों तरह की किरणें इंसानी आंखों को दिखाई नहीं देतीं। इसके बाद कांच में कैप्चर की गई ऊर्जा को उसकी किनारों की तरफ भेजा जाता है। यहां लगे छोटे सोलर सेल इस ऊर्जा को बिजली में बदल देते हैं। जिसका सीधा मतलब है कि खिड़की पारदर्शी बनी रहती है और साथ ही बिजली उत्पादन में भी योगदान देती है।

गगनचुंबी इमारतों की खिड़कियां बन सकती हैं पावर स्टेशन

इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा बड़ी इमारतों में देखने को मिल सकता है। जिसमें आमतौर पर ऊंची इमारतों में हजारों वर्ग मीटर कांच का इस्तेमाल होता है। ऐसे में अभी इन खिड़कियों का मुख्य काम प्राकृतिक रोशनी को अंदर पहुंचाना और बाहर का नजारा दिखाना है। लेकिन Transparent Solar Windows के इस्तेमाल से यही कांच बिजली बनाने में भी योगदान दे सकता है।

वहीं बता दें कि मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रिचर्ड लंट और उनकी टीम ने इस तकनीक पर लंबे समय से काम किया है। जिसमें रिसर्च में UV और Near-Infrared किरणों को सोखने वाले खास ऑर्गेनिक मॉलिक्यूल्स का इस्तेमाल किया गया है। इससे खिड़की की पारदर्शिता बनाए रखते हुए ऊर्जा हासिल की जा सकती है।

electricity generated from windows scientists developed a transparent solar technology
AIIMS दिल्ली में गर्भ में पल रहे बच्चे की रीढ़ की हड्डी का किया सफल ऑपरेशन, जानें किस तकनीक का हुआ इस्तेमाल

क्या बाजार में आ चुकी हैं ऐसी सोलर खिड़कियां?

इस तकनीक के बारे में बताए तो यह तकनीक अभी केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं है। इसको अगस्त 2021 में मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के कैंपस की एक इमारत के प्रवेश द्वार पर करीब 100 वर्ग फीट पारदर्शी सोलर ग्लास लगाया गया था। इसे Ubiquitous Energy ने विकसित और निर्मित किया था। यूनिवर्सिटी ने बताया है कि इससे एट्रियम की लाइटिंग के लिए बिजली पैदा की जा सकती है।

लेकिन पारंपरिक सोलर पैनलों की तुलना में इसकी बिजली उत्पादन क्षमता और लागत जैसे पहलुओं पर अभी और काम करने की जरूरत है। इसलिए फिलहाल इसे हर घर की सामान्य खिड़की का विकल्प मानना जल्दबाजी होगी। लेकिन आने वाले समय में ऐसी तकनीक इमारतों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद कर सकती है।