GTA 6 का इंतजार होने वाली है खत्म, प्री-ऑर्डर डेट आई सामने, नया कवर आर्ट देख फैंस बोले – अब नहीं हो रहा इंतजार
Rockstar Games ने आखिरकार Grand Theft Auto 6 (GTA 6) की प्री-ऑर्डर डेट और आधिकारिक कवर आर्ट का खुलासा कर दिया है। वहीं इस ऐलान के बाद गेमिंग कम्युनिटी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
- Written By: सिमरन सिंह
GTA 6 (Source. rockstargames)
Rockstar Games GTA VI Pre Order: दुनियाभर के गेमर्स जिस गेम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वो अब आ चुका है। बता दें कि Rockstar Games ने आखिरकार Grand Theft Auto 6 (GTA 6) की प्री-ऑर्डर डेट और आधिकारिक कवर आर्ट का खुलासा कर दिया है। वहीं इस ऐलान के बाद गेमिंग कम्युनिटी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही GTA 5 के ऐतिहासिक सफल पूरा होने के बाद अब GTA 6 को गेमिंग इंडस्ट्री की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक माना जा रहा है।
इस दिन से शुरू होगी GTA 6 की बुकिंग
Rockstar Games ने बताया है कि GTA 6 के लिए प्री-ऑर्डर 25 जून से शुरू हो रहे है। जिसमें खिलाड़ी इसे PlayStation Store और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के माध्यम से बुक कर सकते है। इसके साथ ही बता दें कि गेम की आधिकारिक रिलीज़ डेट 19 नवंबर रखी गई है। इसके साथ ही GTA 6 को पहले 2025 में लॉन्च किया जाना था लेकिन बाद में इसे दो बार टाल दिया गया। लेकिन अब आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है।
नया कवर आर्ट बना चर्चा का विषय
गेम के लिए प्री-ऑर्डर की घोषणा के साथ Rockstar ने 30 सेकंड का एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें गेम का ऑफिशियल कवर आर्ट दिखाया गया है। वीडियो में गेम के मुख्य किरदार Jason और Lucia को प्रमुखता से दिखाया गया है। इसके अलावा गेम के काल्पनिक अमेरिकी राज्य Leonida की झलक भी देखने को मिलती है जो फ्लोरिडा से प्रेरित बताया जा रहा है। इतना ही नहीं कवर आर्ट में फ्लेमिंगो, मगरमच्छ, स्पोर्ट्स कारें, हेलीकॉप्टर और मोटरसाइकिलें दिखाई गई हैं जो GTA सीरीज की पहचान माने जाने वाले पॉप-आर्ट स्टाइल है।
सम्बंधित ख़बरें
Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Jio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
कॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग
ASUS ने भारत में लॉन्च किया नया Chromebook CX15, Google AI, दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ खास ऑफर
कीमत पर अब भी बना हुआ है सस्पेंस
Rockstar ने प्री-ऑर्डर और कवर आर्ट की जानकारी तो शेयर कर दी है लेकिन गेम की कीमत को लेकर अभी भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यही वजह है कि फैंस और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के बीच इसकी कीमत को लेकर चर्चा तेजी से हो रही है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि GTA 6 गेमिंग इतिहास का पहला ऐसा बड़ा टाइटल हो सकता है जिसकी कीमत 100 डॉलर तक पहुंच जाए।
ये भी पढ़े: भारत में डेटा की भूख हुई बेकाबू, रोज 1GB से ज्यादा इंटरनेट खा रहे लोग, अमेरिका-चीन भी रह गए पीछे
ट्रेलर ने पहले ही बना दिया रिकॉर्ड
GTA 6 के अब तक जारी दोनों ट्रेलर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। बता दें कि 2023 और 2025 में रिलीज हुए ट्रेलर्स को मिलाकर कुल 446 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अब फैंस को अगले गेमप्ले ट्रेलर का इंतजार है जो रिलीज़ से पहले किसी भी समय सामने आ सकता है।
