अमेरिका कि FBI के डेटाबेस में सेंधमारी की आशंका, जानिए किन संवेदनशील जानकारियों पर मंडरा रहा खतरा

US Cyber Security: FBI एक बार फिर साइबर सुरक्षा को लेकर चर्चा में आ गई है। इसमें NCIC को निशाना बनाया गया है। CNN की रिपोर्ट में FBI इस कथित साइबर सेंधमारी की जांच कर रही है।
US FBI database sensitive information is at risk cyber attack
FBI के ऊपर साइबर हमले हुए है।Source. Navbharat Desk
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • FBI एक बार फिर साइबर सुरक्षा को लेकर चर्चा में आ गई है।

  • इस बार हैकर्स ने एजेंसी के एक बेहद महत्वपूर्ण डेटाबेस NCIC को निशाना बनाया है।

  • FBI एजेंसी के डायरेक्टर काश पटेल फॉक्स उस घटने के समय न्यूज पर नजर आए थे।

FBI Cyber Attack: अमेरिका की सबसे बड़ी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) एक बार फिर साइबर सुरक्षा को लेकर चर्चा में आ गई है। बता दें कि इस बार हैकर्स ने एजेंसी के एक बेहद महत्वपूर्ण डेटाबेस नेशनल क्राइम इंफॉर्मेशन सेंटर (NCIC) को निशाना बनाया है। इस सिस्टम का इस्तेमाल अमेरिका की संघीय, राज्य और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियां आपस में आपराधिक मामलों से जुड़ी जानकारियां साझा करने के लिए करती हैं। CNN की रिपोर्ट में बताया गया है कि FBI इस कथित साइबर सेंधमारी की जांच कर रही है। अगर इसकी पुष्टि होती है तो हाल के महीनों में FBI से जुड़ी यह दूसरी बड़ी साइबर सुरक्षा घटना होगी।

क्या है FBI का NCIC डेटाबेस और क्यों है इतना महत्वपूर्ण?

नेशनल क्राइम इंफॉर्मेशन सेंटर अमेरिका के कानून प्रवर्तन तंत्र का एक अहम डिजिटल सिस्टम है। इसके जरिए अलग-अलग जांच एजेंसियां आपस में जरूरी जानकारियां साझा करती हैं। इसमें गिरफ्तारी वारंट, आपराधिक रिकॉर्ड और बैकग्राउंड चेक से संबंधित डेटा शामिल होता है।

वहीं इस डेटाबेस की मदद से पुलिस और अन्य एजेंसियों को जांच के दौरान जरूरी जानकारी हासिल करने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर इस सिस्टम तक किसी अनधिकृत व्यक्ति की पहुंच बनती है तो यह अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय हो सकता है।

FBI ने नहीं की साइबर हमले की आधिकारिक पुष्टि

CNN ने अपनी रिपोर्ट में जांच से जुड़े दो लोगों के हवाले से बताया है कि हाल के दिनों में इस कथित सेंधमारी का पता चला। लेकिन FBI ने इस मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि हैकर्स ने कौन-सा डेटा देखा, चुराया या प्रभावित किया है।

बताया जा रहा है कि यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब अमेरिका के कई महत्वपूर्ण डिजिटल सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ियों और साइबर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। देखा गया है कि हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई वैश्विक रुकावट के अलावा बैंकों, नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (NSA) और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के सिस्टम से जुड़ी परेशानियां भी चर्चा में रही हैं। लेकिन इन घटनाओं का FBI मामले से कोई सीधा संबंध सामने नहीं आया है।

US FBI database sensitive information is at risk cyber attack
World Television Day: LED, QLED या OLED TV? खरीदने से पहले समझ लें तीनों में अंतर

FBI डायरेक्टर काश पटेल कर रहे थे साइबर सुरक्षा की तारीफ

CNN की रिपोर्ट में सामने आया है कि जिस गुरुवार को FBI अधिकारियों को इस नई घटना की जानकारी मिली थी उसी दिन एजेंसी के डायरेक्टर काश पटेल फॉक्स न्यूज पर नजर आए थे। उन्होंने FBI के साइबर सुरक्षा प्रयासों और ऑपरेशन विंटर शील्ड का जिक्र भी किया था। पटेल ने बताया कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य कंपनियों को अपने सिस्टम अपडेट करने और हैकर्स से संवेदनशील डेटा सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करना था।

US FBI database sensitive information is at risk cyber attack
GTA 6 के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, फ्री गेम और PC डाउनलोड के लालच में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

पहले भी FBI के सिस्टम को निशाना बना चुके हैं हैकर्स

सितंबर 2026 में ShinyHunters नाम के साइबर अपराधी समूह ने FBI की जॉब वेबसाइट FBIJobs.gov को निशाना बनाया था। इस घटना में एजेंसी के मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों की संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारियां प्रभावित हुई थीं। इससे पहले 2023 में भी FBI के न्यूयॉर्क फील्ड ऑफिस के एक कंप्यूटर सिस्टम में सेंधमारी हुई थी। इसका इस्तेमाल बच्चों के यौन शोषण से जुड़े मामलों की जांच में किया जाता था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं अमेरिका की साइबर सुरक्षा व्यवस्था के लिए नई चुनौती बन रही हैं।