GPay कस्टमर केयर नंबर, पेमेंट समस्या का ऑफिशियल समाधान
Google Pay helpline: UPI पेमेंट का इस्तेमाल तेज़ तरीका बन चुका है। Google Pay यूज़र्स की संख्या भारत में करोड़ों में है। कई बार पेमेंट के दौरान दिक्कत आ जाता है तो ऐसे में क्या करें।
- Written By: सिमरन सिंह
Google Pay में आई दिक्कत तो क्या करें। (सौ. Google)
GPay customer care number: आजकल रोज़मर्रा के लेन-देन के लिए UPI पेमेंट का इस्तेमाल सबसे आसान और तेज़ तरीका बन चुका है। खासकर Google Pay (GPay) यूज़र्स की संख्या भारत में करोड़ों में है। हालांकि कई बार पेमेंट के दौरान दिक्कत आ जाती है जैसे ट्रांजेक्शन फेल होना, पैसे अकाउंट से कट जाना लेकिन रिसीवर तक न पहुंचना या फिर डिले से पेमेंट होना। ऐसी स्थिति में सबसे पहले ज़रूरत होती है ऑफिशियल कस्टमर केयर नंबर की, ताकि समस्या का तुरंत समाधान हो सके।
फेक नंबरों से रहें सावधान
कई बार लोग Google Pay हेल्पलाइन नंबर खोजने के लिए इंटरनेट का सहारा लेते हैं। ऐसे में ठग सक्रिय रहते हैं और Google सर्च रिजल्ट में फेक नंबर डालकर यूज़र्स को धोखा दे देते हैं। इन फर्जी नंबरों पर कॉल करने से न सिर्फ आपकी निजी जानकारी लीक हो सकती है, बल्कि आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि हमेशा सिर्फ Google के ऑफिशियल कस्टमर केयर नंबर पर ही संपर्क करें।
GPay कस्टमर केयर से संपर्क करने का सही तरीका
अगर आप Google Pay Customer Care से बात करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
सम्बंधित ख़बरें
Vivo और iQOO यूजर्स की बल्ले-बल्ले, Android 17 अपडेट से फोन बनेंगे सुपरफास्ट, देखें आपका मॉडल लिस्ट में है या
16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, नए नियमों से Meta और TikTok की बढ़ी टेंशन
6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Xiaomi 17T, DSLR जैसे कैमरे से iPhone को देगा टक्कर?
Meta ने चुपके से लॉन्च किया Forum ऐप, Reddit को देगा सीधी टक्कर
- सबसे पहले अपने मोबाइल पर Google Pay ऐप ओपन करें।
- ऊपर दाईं ओर दिख रहे प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
- नीचे स्क्रॉल करने पर Get Help का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद पेज को नीचे स्क्रॉल करें और Contact Support ऑप्शन चुनें।
- यहां आपको Call/Chat का विकल्प मिलेगा। कॉल पर क्लिक करते ही आपके सामने GPay का ऑफिशियल हेल्पलाइन नंबर दिखाई देगा।
Google Pay हेल्पलाइन नंबर
Google ने अपने सपोर्ट पेज पर भी कस्टमर केयर नंबर उपलब्ध कराया है। यह नंबर ऐप में दिए गए नंबर से पूरी तरह मेल खाता है।
- Google Pay कस्टमर केयर से संपर्क करने के लिए टोल-फ्री नंबर है: 1-800-419-0157
Google Pay की कस्टमर सपोर्ट सर्विस हिंदी, अंग्रेज़ी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में उपलब्ध है। यानी भारत के अलग-अलग हिस्सों के यूज़र्स आसानी से अपनी भाषा में समस्या का समाधान पा सकते हैं।
ध्यान दें
Google Pay से पेमेंट करते समय यदि कभी समस्या आती है, तो घबराने के बजाय सीधे ऐप के जरिए या फिर टोल-फ्री नंबर 1-800-419-0157 पर कॉल करके समाधान प्राप्त करें। याद रखें, फेक नंबरों से बचें और सिर्फ ऑफिशियल सपोर्ट चैनल पर भरोसा करें।
