Google अचानक हुआ डाउन, लाखों यूजर्स घबराए, सर्च नहीं चला तो सोशल मीडिया पर मची हलचल

Google Down: सोमवार की सुबह उस वक्त इंटरनेट यूजर्स चौंक गए जब दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन Google अचानक कई लोगों के लिए काम करना बंद कर गया था। जिसको लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर बात की।
Google Suddenly Goes Down Millions of Users Panic Google Down
Google Server Error (Source. Google)
Updated on

Google Down Server Error: सोमवार की सुबह उस वक्त इंटरनेट यूजर्स चौंक गए जब दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन Google अचानक कई लोगों के लिए काम करना बंद कर गया था। भारत में हजारों यूजर्स ने शिकायत की कि वे Google Search एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। कुछ लोगों के लिए वेबसाइट खुल ही नहीं रही थी। वहीं कई यूजर्स को Server Error का मैसेज दिखाई दे रहा था।

Downdetector पर शिकायतों की बाढ़

Downdetector जो आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म है उसने बताया कि सुबह करीब 10:23 बजे तक 3,300 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई है Google के ना चलने को लेकर। जिसमें से करीब 57% शिकायतें Google Search से जुड़ी थीं ओर 28% यूजर्स ने कहा कि कंटेंट ठीक से लोड नहीं हो रहा था। इसके अलावा 11% लोगों को वेबसाइट एक्सेस करने में दिक्कत आ रही थी। वहीं यह भी देखा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर अब #GoogleDown वाला ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर यूजर्स ने स्क्रीनशॉट भी शेयर किया और बताया कि Google खोलने पर उन्हें यह मैसेज दिखने को मिल रहा है, "Server Error. We're sorry, लेकिन ऐसा लगता है कि आपकी रिक्वेस्ट को प्रोसेस करते समय एक इंटरनल सर्वर एरर आ गया है। हमारे इंजीनियरों को इसकी जानकारी दे दी गई है और वे इस समस्या को ठीक करने पर काम कर रहे हैं। कृपया बाद में फिर से कोशिश करें।"

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे

वहीं इस सोशल मीडिया के जमाने में Google डाउन होते ही इंटरनेट पर मीम्स और मजेदार पोस्ट की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने X पर लिखा, "मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं यह कह रहा हूँ, लेकिन Google.com सच में डाउन हो गया है। मुझे याद नहीं कि पिछली बार ऐसा कब हुआ था।" वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "यार, Google का डाउन होना तो बहुत ही दुर्लभ बात है। लगता है, अब 'चारों घुड़सवार' आने वाले हैं।" इसके अलावा एक Reddit यूजर ने लिखा, "बहुत, बहुत लंबे समय बाद मैंने पहली बार Google को डाउन होते देखा है। सच कहूँ तो, इनका ट्रैक रिकॉर्ड काफ़ी शानदार है।"

कुछ ही देर में सेवा हुई बहाल

इस पूरी अफरा तफरी में राहत की बात यह है कि शुरुआती आउटेज के बाद शिकायतों की संख्या तेजी से कम होने लगी। जिसका सीधा मतलब है कि Google ने तकनीकी समस्या को काफी हद तक ठीक कर लिया था। वहीं इस पूरे मामले पर टेक एक्सपर्ट्स का मानना हैं कि इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर छोटी तकनीकी गड़बड़ी भी दुनिया भर के करोड़ों यूजर्स को प्रभावित कर सकती है। यही वजह है कि Google जैसे प्लेटफॉर्म का कुछ मिनटों के लिए डाउन होना भी बड़ी खबर बन जाता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com