AI ऐप्स का जलवा! Google Play ने चुने 2025 के भारत के टॉप विनर ऐप्स
Google Play 2025: Google Play ने भारत के लिए Best of 2025 की सूची जारी कर दी है, जो ऐप्स और गेम्स को शामिल किया गया है जिन्होंने इस साल भारतीय यूजर्स की डिजिटल लाइफस्टाइल पर सबसे बड़ा प्रभाव डाला।
- Written By: सिमरन सिंह
AI के ये ऐप्स भारत में हुए मशहूर। (सौ. Freepik)
Google Play Best of 2025: Google Play ने भारत के लिए Best of 2025 की सूची जारी कर दी है, जिसमें उन ऐप्स और गेम्स को शामिल किया गया है जिन्होंने इस साल भारतीय यूजर्स की डिजिटल लाइफस्टाइल पर सबसे बड़ा प्रभाव डाला। इस सूची से साफ है कि भारतीय यूजर अब AI आधारित फीचर्स, लोकल कंटेंट, और प्रैक्टिकल प्रोडक्टिविटी टूल्स को पहले से कहीं अधिक पसंद कर रहे हैं।
District App बना भारत का Best App of 2025
इस साल की सबसे बड़ी जीत हासिल की है District: Movies Events Dining ने। Zomato के इस नए ऐप ने बड़े शहरों के यूजर के बीच रिकॉर्डतोड़ लोकप्रियता अर्जित की है। “District आपकी पसंद, आपके शहर के रुझान और आपकी एक्टिविटी को समझकर बताता है कि आपको कौन सी फिल्म देखनी चाहिए, कहां डाइनिंग करनी चाहिए और कौन सा इवेंट अटेंड करना चाहिए।”
AI की सहायता से यह ऐप एक पर्सनल एंटरटेनमेंट और फूड असिस्टेंट की तरह काम करता है। इसी उत्कृष्ट अनुभव के चलते Google ने इसे India’s Best App of 2025 का खिताब दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
Airtel का नया Priority Postpaid प्लान बना चर्चा का विषय, क्या प्रीपेड यूजर्स की स्पीड होगी धीमी?
BSNL-Starlink Deal: अब गांवों में भी दौड़ेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, एलन मस्क की इस मेगा डील से बदल जाएगी तस्वीर
UPI Payment अटक जाए तो घबराइए नहीं, जानिए ऐसी स्थिति में क्या करें? पैसा वापस पाने का आसान तरीका
CookieRun India बना Best Game of 2025
गेमिंग कैटेगरी में सबसे आगे रहा CookieRun India: Running Game। इस गेम को भारतीय संस्कृति के रंग में रंगा गया है—भारतीय थीम्स, कैरेक्टर, पहनावे और म्यूजिक ने इसे हर उम्र के लोगों से जोड़ दिया। “गेम इतना आसान और मजेदार है कि हर उम्र के लोग इसे पसंद कर रहे हैं।” इसी वजह से इसे Best Game of 2025 के साथ-साथ Best Pick Up and Play अवॉर्ड भी मिला है।
AI ऐप्स की धूम, बढ़ी स्मार्ट डिजिटल लाइफ
2025 की सूची में AI आधारित ऐप्स का दबदबा साफ दिखाई देता है। InVideo AI, जिसे Best for Personal Growth चुना गया, केवल टेक्स्ट लिखकर वीडियो बनाने की क्षमता देता है। Toonsutra, जो Best Hidden Gem बना, भारतीय कॉमिक्स को AI के जरिए एक सिनेमेटिक डिजिटल फॉर्म में तब्दील करता है। साथ ही, Goodnotes और Luminar: Photo Editor जैसे कामकाजी ऐप्स AI सपोर्ट के साथ नोट बनाने और फोटो एडिटिंग जैसे कार्यों को बेहद आसान बना रहे हैं।
हेल्थ, वेलनेस और डेली लाइफ को बदल रहे ये ऐप्स
भारत में डिजिटल वेलनेस और समय प्रबंधन की जरूरतें भी तेजी से बढ़ रही हैं। Daily Planner: To Do List Task, जिसे Best Everyday Essential चुना गया, जर्नलिंग, मूड ट्रैकिंग और टास्क मैनेजमेंट का ऑल-इन-वन सेटअप प्रदान करता है। वहीं SleepisolBio, जिसने Best for Watches हासिल किया, यूजर्स की नींद सुधारने और तनाव कम करने में कारगर साबित हो रहा है।
Top Trending Apps में बढ़ती लोकप्रियता
Google ने इस बार पहली बार Top Trending Apps की श्रेणी पेश की है। इसमें Instamart, Seekho, और Adobe Firefly जैसे ऐप्स को जगह मिली है, जिनकी लोकप्रियता और यूजर एंगेजमेंट में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़े: iPhone 17 Pro पर शानदार ऑफर्स! अभी खरीदें प्रीमियम iPhone बेहद सस्ते में
भारत का मजबूत होता गेमिंग इकोसिस्टम
भारतीय यूजर्स की पसंदीदा कैटेगरी गेमिंग में इस साल भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। CookieRun India के साथ Free Fire Max, जिसे Best Ongoing Game का खिताब मिला, लगातार अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। भारतीय डेवलपर्स द्वारा बनाए गए Kamala Horror Exorcism Escape और Real Cricket Swipe जैसे गेम्स ने भी यूजर्स के बीच खास जगह बनाई है।
भारत की डेवलपर कम्युनिटी की बढ़ती ताकत
Google ने बताया कि Android और Play Store इकोसिस्टम भारत में 3.5 मिलियन से अधिक नौकरियां सपोर्ट करता है और देश की अर्थव्यवस्था में ₹4 ट्रिलियन से अधिक का योगदान देता है। यह सूची साबित करती है कि भारत की ऐप और गेम डेवलपर कम्युनिटी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती और इनोवेटिव टीमों में शामिल हो चुकी है।
