-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Gemini For Google Tv Launched With Ai Powered Recommendations And Smart Search Features
Google TV को मिला Gemini AI का अपग्रेड, अब मिलेगा पर्सनलाइज्ड सजेशन और स्मार्ट सर्च
- Written By: सिमरन सिंह
AI Entertainment Platform: Google ने TV प्लेटफॉर्म को और भी स्मार्ट बना दिया है। Google TV में अब Gemini AI का इंटीग्रेशन शुरू कर दिया है। जिससे TV में भी लोग Gemini का इस्तेमाल कर सकते है।

Google Tv के साथ आया Gemini AI (सौ. Google)
Google TV Gemini AI: Google ने अपने TV प्लेटफॉर्म को और भी स्मार्ट बना दिया है। कंपनी ने Google TV में अब Gemini AI का इंटीग्रेशन शुरू कर दिया है। इससे यूजर्स को पहले से बेहतर सजेशन, नैचुरल लैंग्वेज सर्च और YouTube लर्निंग इंटीग्रेशन जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे।
Google TV पर Gemini का आगमन
Google ने ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी है कि फिलहाल Gemini AI सपोर्ट TCL QM9K सीरीज टीवी पर उपलब्ध है। साल के अंत तक यह अपग्रेड Walmart onn. 4K Pro, 2025 Hisense U7, U8, UX और TCL QM7K, QM8K और X11K जैसे मॉडलों पर भी रोलआउट किया जाएगा। हालांकि, पुराने TV मॉडल्स को इस फीचर के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
मूड और ग्रुप प्रेफरेंस के आधार पर सजेशन
Gemini अब सिर्फ कंटेंट लिस्ट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह यूजर के मूड और जॉनर प्रेफरेंस को समझकर मूवी और शो सुझाएगा। अगर ग्रुप में अलग-अलग लोगों की पसंद हो, तो यह कॉमेडी-ड्रामा जैसे मिक्स जॉनर वाले विकल्प सामने रखेगा। इससे परिवार या दोस्तों के साथ मूवी नाइट और भी मजेदार बन जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
Google का नया AI मॉडल मचाएगा तहलका, सिर्फ 4 सेकंड में तैयार होगी फोटो, कीमत भी रहेगी कम
सिर्फ दो लोगों के नौकरी बदलने से ग्लोबल मार्केट में हड़कंप! हिल गए कई देशों के Share Market, जानें कौन हैं ये
ये भी पढ़े: 2030 तक AI की बढ़ती मांग पूरी करने के लिए 2 ट्रिलियन डॉलर राजस्व की होगी जरूरत
नैचुरल लैंग्वेज सर्च से आसान डिस्कवरी
Gemini की सबसे खास बात इसकी नैचुरल लैंग्वेज समझने की क्षमता है। अब यूजर किसी शो को केवल डायलॉग, सीन या गाने जैसे अस्पष्ट विवरण (Vague Descriptions) से भी सर्च कर सकेंगे। यही नहीं, यह शो का पिछला सीजन रीकैप, रिव्यू, कास्ट और अन्य जरूरी डिटेल्स भी उपलब्ध कराएगा। यानी कंटेंट देखने से पहले ही पूरी जानकारी मिल जाएगी।
YouTube इंटीग्रेशन से सीखने का नया तरीका
Google TV अब सिर्फ मनोरंजन का प्लेटफॉर्म नहीं रहेगा, बल्कि यह ज्ञान का भी जरिया बनेगा। अगर कोई यूजर रेसिपी, DIY प्रोजेक्ट या नई स्किल सीखना चाहता है, तो Gemini तुरंत उससे जुड़े YouTube वीडियो स्क्रीन पर दिखा देगा। इस तरह यह अपग्रेड Google TV को एक एंटरटेनमेंट और लर्निंग हब बना देगा।
Gemini for google tv launched with ai powered recommendations and smart search features
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














