

नई दिल्ली : गूगल और एप्पल दोनों एक दूसरे की सबसे बड़ी कॉम्पीटिटर कंपनियां है। इन दोनों कंपनियों के बीच अब तगड़ा कॉम्पीटिशन होने जा रहा है। क्योंकि ये दोनों कंपनियां जल्द ही अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च करने वाले है। इन दोनों कंपनियों की लॉन्चिंग डेट आस पास की ही रखी गई है।
गूगल ने अपने पॉपुलर Made by Google इवेंट को 13 अगस्त को आयोजित करने का फैसला किया है। गूगल का ये इवेंट एप्पल के आईफोन 16 के लॉन्च होने से पहले किया जाएगा। इसी तरह गूगल भी प्रयास कर रहा है कि अपने लेटेस्ट डिवाइस Pixel 9 की डिटेल्स को लीक होने से बचा सके।
गूगल ने अपने अपकमिंग इवेंट के लिए एक टीजर जारी किया है। इस टीजर को कंपनी ने AI meet IX नाम दिया है। इस टीजर में गूगल ने Pixel 9 की एक झलक दिखाई है। Pixel 9 गूगल की नई एआई तकनीकों से लैस हो सकता है। इस इवेंट को आयोजित करने के पीछे का कारण ये हो सकता है कि Pixel 9 को अच्छे ढंग से कंट्रोल कर लॉन्च किया जा सके ताकि उसका iPhone 16 के साथ कॉम्पीटिशन को रोका जा सकता है।
गूगल अपने इस Made by Google इवेंट में अपने लेटेस्ट डिवाइस Pixel 9 के लॉन्च कर सकता है। Made by Google इवेंट में 10 बजे स्पेशल अनाउंसमेंट किया जाएगा। इस अनाउंसमेंट के बाद यूजर्स इस डिवाइस पर हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस कर सकते है। गूगल ने Pixel 8a के लॉन्च के पहले भी ऐसा ही किया था, जिसमें गूगल ने अपने डिवाइस को समय से पहले ही उपलब्ध करवाने का फैसला लिया था।
इस बार गूगल नई एआई तकनीक पर ध्यान देने पर विचार कर रहा है। इससे पहले ही गूगल ने हाल ही में अपने एआई चैटबॉट जेमिनी को पेश किया है। जेमिनी को 9 भाषाओं में लॉन्च किया गया है। इसे लॉन्च करके कंपनी एआई तकनीक में अपना योगदान बढ़ाना चाहती है।