Google Photos ने पेश किया नया अपडेट, यूजर्स की होगी मदद
इस ऐप के माध्यम से आप कई तरह के फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं और इसी के साथ गूगल अपनी यूजर्स के लिए लगातार कुछ न कुछ नया लेकर भी आता है। इस कड़ी में गूगल ने एक नया अपडेट पेश किया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Google Photos में नया अपडेट सामने आया है। (सौ. Freepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. गूगल फोटोज एप गूगल का ही पार्ट है, जो पहले से ही फोन में उपलब्ध होता है। यह ऐप यूजर्स को फोटो और वीडियो सेव करने की सुविधा देता है। इस ऐप के माध्यम से आप कई तरह के फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं और इसी के साथ गूगल अपनी यूजर्स के लिए लगातार कुछ न कुछ नया लेकर भी आता है। इस कड़ी में गूगल ने एक नया अपडेट पेश किया है।
गूगल फोटोज का नया अपडेट
गूगल ने फोटो ऐप में एक नए अपडेटेड पेज को जोड़ा है। इस पेज के अंदर आपको शेयर किए गए एल्बम में नए एक्टिविटीज की जानकारी मिलेगी, जैसे कि कई फोटो जोड़ी गई हैं या फिर कमेंट का जवाब दिया गया है। इसके अलावा, आपको ग्रुप चैटिंग, पार्टनर्स शेयरिंग, मेमोरी अपडेट और स्टोरेज अपडेट जैसी जानकारी भी मिलती है।
ये भी पढ़े: इतने KM चलने के बाद बाइक की कराएं सर्विसिंग, इन टिप्स को करें फॉलो
सम्बंधित ख़बरें
World Snake Day: भारत में पाए जाने वाले ‘Big 4’ जहरीले सांप, सबसे ज्यादा इन्हीं के काटने से होती हैं मौतें
लखनऊ रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, BJP अध्यक्ष के स्वागत में पहुंचा मुस्लिम समुदाय, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
Mukesh Ambani ने किए बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन, दोनों धामों के लिए किए 5-5 करोड़ दान
यूजर्स को सुविधा
यूजर्स बैल आइकन पर टैप करके अपडेट को एक्सेस कर सकते हैं, जो जल्दी शेयरिंग बटन की जगह पर होगा। आपको इस अपडेट पेज को देखने के लिए बैल आइकन पर क्लिक करना होगा। इस क्षेत्र में यूजर्स को अपडेटेड टाइम के हिसाब से दिखाया जाएगा। आप इसे आजकल, इस हफ्ते, इस महीने, पिछले महीने और उसके पहले की अपडेट में भी देख सकते हैं।
