इतने KM चलने के बाद बाइक की कराएं सर्विसिंग, इन टिप्स को करें फॉलो

ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल आता है की बाइक की सर्विसिंग का समय क्या रहता है और माइलेज की चेकिंग भी करवानी चाहिए। ऐसे में हम आपको बताएंगे की सर्विसिंग के लिए कितने किलोमीटर बाइक चलने के बाद आपको चीज करवानी चाहिए।
Bike
Bike को समय समय पर सर्विसिंग करनी चाहिए। (सौ. Freepik)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत डिजिटल डेस्क. बाइक की परफॉर्मेंस को हमेशा नए जैसा बरकरार रखने के लिए आपको समय समय पर मोटरसाइकिल सर्विसिंग भी करवानी चाहिए। ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल आता है की बाइक की सर्विसिंग का समय क्या रहता है और माइलेज की चेकिंग भी करवानी चाहिए। ऐसे में हम आपको बताएंगे की सर्विसिंग के लिए कितने किलोमीटर बाइक चलने के बाद आपको चीज करवानी चाहिए। वैसे तो नियमित सर्विसिंग इंजन की परफॉर्मेंस के लिए जरूरी होती है लेकिन आप समय-समय पर किलोमीटर के हिसाब से भी सर्विसिंग कर सकते हैं।

कितने किलोमीटर बाद सर्विसिंग

बाइक और स्कूटी हर 2000 किलोमीटर के बाद सर्विसिंग के लिए जानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर सही समय पर सर्विसिंग कराई जाए तो इंजन की लाइफ पर असर होता है और बाइक की परफॉर्मेंस में भी बदलाव आता है। बाइक 1 लीटर तेल में ज्यादातर किलोमीटर तक आपका साथ देती है। अगर 2000 किलोमीटर तक चलने के बाद सर्विसिंग नहीं करवाई जाए तो कम से कम 2500 किलोमीटर के बाद सर्विसिंग जरूर करवानी चाहिए। 2500 किलोमीटर के बाद लेट सर्विसिंग कराना बाइक में परेशानी पैदा कर सकता है।

सर्विसिंग के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

बाइक या स्कूटी की सर्विसिंग कराने के दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • इंजन ऑयल और ऑयल फिल्टर चेंज।
  • एयर फिल्टर चेंज।
  • चीन और तेल की जांच।
  • बाइक पेड्स की जांच।
  • वायरिंग और इलेक्ट्रानिक सिस्टम की जांच।

इन चीजों को देखकर तुरंत कराए बाइक की सर्विसिंग

कुछ बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए अगर आपकी भी बाइक या स्कूटी में इस तरह की चीज़ दिखे तो आपको तुरंत सर्विसिंग के लिए उसे भेजना चाहिए।

  • बाइक इंजन से शोर आना।
  • बाइक का माइलेज काम हो जाना।
  • बाइक चलाते समय झटका लगा।
  • ब्रेक का ठीक तरह से कम ना करना।
  • बाइक से धुआं निकलना।
Navbharat Live
navbharatlive.com